India Attacks Pakistan BREAKING: Pakistan का Air Defence System किया गया तबाह | Operation Sindoor
Operation Sindoor : भारत सरकार ने गुरुवार, 8 मई को कहा कि पिछली रात पाकिस्तान ने एक बार फिर हिमाकत की, उसने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और गुजरात सहित देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने उसे पूरी तरह नाकाम कर दिया.
इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान के अंदर एयर स्ट्राइक करके लाहौर में उसके एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया है.ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के एक दिन बाद सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई है. प्रेस रिलीज में बताया है कि 07 मई को ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को टारगेटेड, मापे हुए और गैर-तनावपूर्ण बताया था. यह विशेष रूप से बताया गया था कि पाकिस्तान सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया था. यह भी दोहराया गया कि भारत में सैन्य ठिकानों पर किसी भी हमले का उचित जवाब दिया जाएगा.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});लेकिन 7 और 8 मई की बीच की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया. लेकिन इन्हें इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने निष्क्रिय कर दिया. भारत इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद कर रहा है ताकि पाकिस्तानी हमलों को साबित किया जा सके.इसके बाद 8 मई की सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया. भारत की प्रतिक्रिया भी पाकिस्तान की तरह ही तीव्रता वाली थी. यह विश्वसनीय रूप से पता चला है कि लाहौर में भारत ने एक एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया है.भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी क्षमता वाले तोपखाने की मदद से नियंत्रण रेखा के पार अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है. पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह निर्दोष लोगों की जान चली गई है. यहां भी, भारत को पाकिस्तान से मोर्टार और तोपखाने की आग को रोकने के लिए जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा. भारतीय सशस्त्र बल तनाव न बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, बशर्ते पाकिस्तानी सेना इसका सम्मान करे.बड़े अपडेट्सपाकिस्तान ने रात में की थी भारत पर हमले की कोशिशभारत में 15 सैन्य ठिकाने पाकिस्तान के टारगेट पर थे पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल सिस्टम को नाकाम कियाभारत ने पहली बार S-400 का इस्तेमाल कियाअवंतीपोरा और श्रीनगर में हमले की कोशिश की गईकपूरथला, जालंधर में भी हमले की कोशिश नाकामश्रीनगर, जम्मू और पठानकोट भी पाक के टारगेट पर थेभारत ने जवाबी कार्रवाई में लाहौर में पाक के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कियापाकिस्तान ड्रोन और मिसाइल के मलबे रिकवर किए जा रहे हैं
India Air Strike In Pakistan India Air Defence System India Pakistan News India Attack Pakistan Bahawalpur Bhawalpur Kotli Pakistan Pakistan News Sindoor Latest News Operation Sindhoor Operation Sindur India News India Attack India Attack On Pakistan Latest News India War Between India And Pakistan What Is Operation Sindoor Mission Sindoor India Strikes Pakistan Muzaffarabad India Pak India Attacks Pakistan Attack On Pakistan Pakistan Attack Breaking News Pok
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
न्याय हुआ... पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक पर बोली भारतीय सेनापहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बुधवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हवाई हमला किया है.
Read more »
दुनिया को भारत ने दी 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी, यूएन महासचिव ने जताई चिंतादुनिया को भारत ने दी 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी, यूएन महासचिव ने जताई चिंता
Read more »
पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, हरियाणा में हाई अलर्ट: पंजाब के 5 बॉर्डर जिलों में स्कूलों की छुट्टी, चंडीगढ़-अम...Haryana Punjab India Pakistan Border Alert LIVE Updates; भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बदले रात 1.05 बजे से 1.30 बजे तक पाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के नाम से एयर स्ट्राइक की।
Read more »
लाहौर में पाक का एयर डिफेंस भारत ने उड़ाया, जानें ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 की बड़ी अपडेटऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के एक दिन बाद सेना ने एयर स्ट्राइक करके लाहौर में उसके एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया है.
Read more »
India-Pak: आधी रात में भारत के 15 शहरों पर पाकिस्तान ने लॉन्च की मिसाइल, इंडिया ने सभी को कर दिया ढेरIndia Destroys missiles of Pakistan targets 15 Cities India-Pak: आधी रात में भारत के 15 शहरों पर पाकिस्तान ने लॉन्च की मिसाइल, इंडिया ने सारी की सारी कर दी ढेर
Read more »
रात में पाकिस्तान की गुस्ताखी, दिन के उजाले में लाहौर में घुसकर जवाब; ऑपरेशन सिंदूर-2 की पूरी कहानीऑपरेशन सिंदूर की सफलता से बौखलाए पाकिस्तान ने बीती रात भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की. भारतीय सैन्य बलों ने इन कोशिशों को नाकाम कर दिया. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर-2 के तहत लाहौर में पाक का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया. जानिए अब तक की पूरी कहानी.
Read more »
