Aurangabad News: उत्तर प्रदेश की एक शादीशुदा महिला की मुलाकात बिहार के युवक से ऑनलाइन लूडो खेलते हुए हुई। पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने प्रेमी संग औरंगाबाद आकर दूसरी शादी की। चार साल तक सुखी जीवन बिताने के बाद अब पति ने उसे घर से निकाल दिया है। महिला अपने एक साल के बेटे के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही...
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के तेलहारा गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यूपी के गोंडा जिले की रहने वाली खुशी उपाध्याय की पहली शादी 2020 में हुई थी। पति निजी कंपनी में काम करता था। वह दोनों गोंडा शहर में किराए के मकान में रहते थे। पति के काम पर चले जाने के बाद खुशी घर में अकेली रह जाती थी। खुशी ने अकेलेपन को दूर करने के लिए ऑनलाइन लूडो खेलना शुरू किया। इसी दौरान उसकी पहचान बिहार के औरंगाबाद के राजीव कुमार से हुई।बातचीत बढ़ी और एक-दूसरे से नंबर शेयर कर दोनों नियमित संपर्क में आने लगे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। राजीव ने महिला की पीड़ा को समझा और सहानुभूति जताई। एक दिन राजीव ने शादी का प्रस्ताव दे दिया, जिसे महिला ने थोड़े हिचकिचाहट के बाद स्वीकार कर लिया। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पति का घर छोड़ दिया और औरंगाबाद आकर राजीव से शादी कर ली।चार साल का सुखद जीवन, फिर टूटा भरोसाशादी के बाद महिला को राजीव के घरवालों ने भी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। हालांकि, राजीव ने अपनी पत्नी की पहली शादी की बात छुपा ली थी। शादी के कुछ समय बाद राजीव पुणे में नौकरी करने चला गया, लेकिन त्योहारों में घर आता था। इस दौरान उनके दो बच्चे हुए- ढाई साल की बेटी और एक साल का बेटा।महिला का दावा है कि पुणे में राजीव का एक अन्य युवती से संपर्क हुआ, जिसने उस पर छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद राजीव जेल गया और तीन महीने बाद छूटकर घर लौट आया। उसने पुणे की नौकरी छोड़ ऑटो चलाना शुरू किया। महिला का आरोप है कि राजीव अपनी कमाई घरवालों को देता है और उसे कुछ नहीं देता। साथ ही घरवालों से झूठ बोलता है कि वह पत्नी को भी खर्च देता है।घर से निकाले जाने के बाद न्याय की गुहारपीड़िता खुशी उपाध्याय ने बताया कि अब राजीव और उसके घरवाले उससे मारपीट करने लगे हैं और उसे घर से निकाल दिया गया है। एक दिन जब वह अपने बेटे को दूध पिला रही थी, तब उसका देवर गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर पिटाई करवा दी। इसके बाद राजीव ने उसे अम्बा में किराए के मकान में शिफ्ट कर दिया। महिला का कहना है कि वह किराए के मकान में अकेले नहीं रहना चाहती और अपने पति के घर में रहना चाहती है।उसने यह भी आरोप लगाया कि राजीव ने ढाई साल की बेटी को अपने पास रख लिया है और कानूनी कागजात भी बनवा लिए हैं। महिला अब केवल अपने एक साल के बेटे के साथ है और इंसाफ के लिए औरंगाबाद महिला थाना का चक्कर काट रही है।पति का पलटवार- 'पत्नी ज्यादा खर्च करती है'राजीव कुमार ने खुशी के सभी आरोपों को खारिज किया है। उसने कहा कि अगर पत्नी से कोई परेशानी होती, तो वह शादी नहीं करता। उसने स्वीकार किया कि कुछ समय पहले विवाद हुआ था और इसी कारण उसे अम्बा में किराए का कमरा दिला दिया गया। राजीव का कहना है कि वह ऑटो चलाकर पूरे परिवार और बच्चों का खर्च उठाता है, लेकिन पत्नी हर रोज पैसे की मांग करती है और अनावश्यक खर्च करती है।पुलिस कर रही मामले की जांचऔरंगाबाद महिला थाना की थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच चल रही है। पति को बुलाया गया है और दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। अगर बात नहीं बनी तो कानूनसम्मत कार्रवाई की जाएगी।.
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के तेलहारा गांव में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। यूपी के गोंडा जिले की रहने वाली खुशी उपाध्याय की पहली शादी 2020 में हुई थी। पति निजी कंपनी में काम करता था। वह दोनों गोंडा शहर में किराए के मकान में रहते थे। पति के काम पर चले जाने के बाद खुशी घर में अकेली रह जाती थी। खुशी ने अकेलेपन को दूर करने के लिए ऑनलाइन लूडो खेलना शुरू किया। इसी दौरान उसकी पहचान बिहार के औरंगाबाद के राजीव कुमार से हुई।बातचीत बढ़ी और एक-दूसरे से नंबर शेयर कर दोनों नियमित संपर्क में आने लगे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। राजीव ने महिला की पीड़ा को समझा और सहानुभूति जताई। एक दिन राजीव ने शादी का प्रस्ताव दे दिया, जिसे महिला ने थोड़े हिचकिचाहट के बाद स्वीकार कर लिया। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने पति का घर छोड़ दिया और औरंगाबाद आकर राजीव से शादी कर ली।चार साल का सुखद जीवन, फिर टूटा भरोसाशादी के बाद महिला को राजीव के घरवालों ने भी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। हालांकि, राजीव ने अपनी पत्नी की पहली शादी की बात छुपा ली थी। शादी के कुछ समय बाद राजीव पुणे में नौकरी करने चला गया, लेकिन त्योहारों में घर आता था। इस दौरान उनके दो बच्चे हुए- ढाई साल की बेटी और एक साल का बेटा।महिला का दावा है कि पुणे में राजीव का एक अन्य युवती से संपर्क हुआ, जिसने उस पर छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद राजीव जेल गया और तीन महीने बाद छूटकर घर लौट आया। उसने पुणे की नौकरी छोड़ ऑटो चलाना शुरू किया। महिला का आरोप है कि राजीव अपनी कमाई घरवालों को देता है और उसे कुछ नहीं देता। साथ ही घरवालों से झूठ बोलता है कि वह पत्नी को भी खर्च देता है।घर से निकाले जाने के बाद न्याय की गुहारपीड़िता खुशी उपाध्याय ने बताया कि अब राजीव और उसके घरवाले उससे मारपीट करने लगे हैं और उसे घर से निकाल दिया गया है। एक दिन जब वह अपने बेटे को दूध पिला रही थी, तब उसका देवर गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर पिटाई करवा दी। इसके बाद राजीव ने उसे अम्बा में किराए के मकान में शिफ्ट कर दिया। महिला का कहना है कि वह किराए के मकान में अकेले नहीं रहना चाहती और अपने पति के घर में रहना चाहती है।उसने यह भी आरोप लगाया कि राजीव ने ढाई साल की बेटी को अपने पास रख लिया है और कानूनी कागजात भी बनवा लिए हैं। महिला अब केवल अपने एक साल के बेटे के साथ है और इंसाफ के लिए औरंगाबाद महिला थाना का चक्कर काट रही है।पति का पलटवार- 'पत्नी ज्यादा खर्च करती है'राजीव कुमार ने खुशी के सभी आरोपों को खारिज किया है। उसने कहा कि अगर पत्नी से कोई परेशानी होती, तो वह शादी नहीं करता। उसने स्वीकार किया कि कुछ समय पहले विवाद हुआ था और इसी कारण उसे अम्बा में किराए का कमरा दिला दिया गया। राजीव का कहना है कि वह ऑटो चलाकर पूरे परिवार और बच्चों का खर्च उठाता है, लेकिन पत्नी हर रोज पैसे की मांग करती है और अनावश्यक खर्च करती है।पुलिस कर रही मामले की जांचऔरंगाबाद महिला थाना की थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच चल रही है। पति को बुलाया गया है और दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। अगर बात नहीं बनी तो कानूनसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Aurangabad News Bihar News Aurangabad Husband Abandoned Wife Up Woman Khushi औरंगाबाद लूडो प्रेम कहानी औरंगाबाद समाचार बिहार समाचार औरंगाबाद पति ने पत्नी को छोड़ दिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शादी के बाद हुआ पति की बेरोजगारी का खुलासा, अब पत्नी तलाक चाहती है, देख-परखकर तय करें बेटी का रिश्तासपना के माता-पिता ने अच्छा घर देखकर बेटी की शादी आदित्य से कर दी। लेकिन शादी के बाद खुलासा हुआ कि आदित्य बेरोजगार है। अब सपना पति से तलाक चाहती है।
Read more »
ग्रेजुएट हुईं 'ये है मोहब्बतें' की रूही, पर्दे पर लौटने को बेसब्र! बोलीं- पिक्चर अभी बाकी...17 साल की रुहानिका अब अपने ग्रेजुएशन को लेकर सुर्खियों में हैं. रुहानिका ने इसकी खुशी इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
Read more »
भारत मेरा पहला प्यार है, लेकिन US से घर लौटने पर अब पहले जैसा प्यार नहीं मिलता, अमेरिका में मन नहीं लगताशादी के बाद रेणु बत्रा को पति के साथ अमेरिका जाना पड़ा। लेकिन वहां घर की याद सताने लगी। रेणु ने अपने अकेलेपन का दर्द हमसे बयां किया।
Read more »
Jeff Bezos Wedding: शादी के बंधन में बंधे 61 साल के जेफ बेजोस, 55 साल की इस महिला पर आया दिलJeff Bezos Wedding with Lauren Schanzes in italy Jeff Bezos Wedding: शादी के बंधन में बंधे 61 साल के जेफ बेजोस, 55 साल की इस महिला पर आया दिल
Read more »
जीजू मेरे बगैर रह नहीं सकते और मैं भी... बहन की 'मोहब्बत' देख दंग रह गई बीवी, घर में मचा घमासानरामपुर के एक गांव में रहने वाले युवक की साल भर पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका साली के साथ अफेयर शुरू हो गया।
Read more »
बिहार में जून में 36 फीसदी कम हुई बारिश: उत्तर बिहार में सिर्फ फुहार, दक्षिण के 3 जिलों में बाढ़; गंगा-कोसी ...बिहार में इस साल 17 जून को मॉनसून की एंट्री हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल पूरे सीजन में सामान्य बारिश यानी 1024.
Read more »
