महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारघर के रहने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है. साइबर ठगों ने पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग में बंपर रिटर्न का झांसा देकर 46 लाख रुपए लूट लिए. शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारघर के रहने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ साइबर ठग ी की बड़ी वारदात सामने आई है. साइबर ठग ों ने पीड़ित को ऑनलाइन ट्रेडिंग में बंपर रिटर्न का झांसा देकर 46 लाख रुपए लूट लिए.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 , 420 , 419, 34 के साथ-साथ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है.मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक कंपनी में काम करने वाले पीड़ित से फरवरी से अप्रैल 2024 के बीच आरोपियों ने संपर्क किया था. उनकी पहचान केवल उनके मोबाइल नंबरों से होती है. आरोपियों ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग करने और बंपर रिटर्न का लालच दिया था. उन्होंने उसे निवेश और ट्रेडिंग में मदद करने के वादे पर व्हाट्सएप ग्रुप और विभिन्न लिंक उपलब्ध कराए. इस दौरान जालसाजों की मदद से पीड़ित ने निवेश और ट्रेडिंग में 46.23 लाख रुपए खर्च कर दिए. कुछ दिनों बाद जब उसने अपना खाता चेक किया तो उसने देखा कि उसे अच्छा रिटर्न मिला है.Advertisementहालांकि, निवेश और कमाई वापस लेने का उसका प्रयास विफल रहा, जिसके बाद उसने जालसाजों से संपर्क किया, जिन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. अपने साथ ठगी होने के एहसास के बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया है. उसकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.बताते चलें कि देश में बीते कुछ वर्षों के दौरान साइबर ठगी के मामलों में तेजी आई है. लोकलसर्किल्स के एक ताजा सर्वे में दावा किया गया है कि बीते 3 साल में 47 फीसदी भारतीयों ने एक या ज्यादा फाइनेंशियल फ्रॉड का अनुभव किया है. यानी कि देश की आधी आबादी इस वक्त साइबर ठगों की पहुंच में हैं.किसी न किसी तरह से ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं. इस सर्वे में ये भी कहा गया कि इनमें यूपीआई और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी फाइनेंशियल फ्रॉड सबसे आम हैं. आधे से ज्यादा लोगों को क्रेडिट कार्ड पर अनऑथराइज्ड चार्ज लगाए जाने का सामना करना पड़ा है. सर्वे में पिछले 3 साल का डेटा शामिल है.इस आधार पर लोकलसर्किल्स ने कहा है कि 10 में से 6 भारतीय फाइनेंशियल फ्रॉड की सूचना रेगुलेटर्स या लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों को नहीं देते हैं. सर्वे में शामिल लोगों में से 43 फीसदी ने क्रेडिट कार्ड पर फ्रॉड वाले ट्रांजैक्शन की बात कही है. 36 फीसदी ने कहा कि उनके साथ फ्रॉड वाला ट्रांजैक्शन हुआ है. Advertisementक्रेडिट कार्ड फ्रॉड के बारे में 53 फीसदी लोगों ने अनऑथराइज्ड चार्ज के बारे में बात की है. वहीं आरबीआई के डेटा की बात करें तो 2023-24 में फ्रॉड के मामले 166 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 36 हजार से भी ज्यादा रहे हैं. इनमें शामिल रकम 2022-23 के मुकाबले आधी यानी 13 हजार 930 करोड़ रुपए रही है. ये भी देखेंLive TV
Raigad District News Investment Fraud Cheating IT Act साइबर क्राइम साइबर ठग इन्वेस्टमेंट फ्रॉड निवेश बाजार शेयर मार्केट धोखाधड़ी साइबर पुलिस ऑनलाइन ट्रेडिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नवी मुंबई में शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर एक शख्स को लगाया 67 लाख का चूनामहाराष्ट्र के नवी मुंबई में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां पर पांच लोगों ने एक शख्स को शेयर ट्रेडिंग का लालच देकर 67.6 लाख रुपए ठग लिए. पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.
Read more »
दवाखाने में नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप, YouTuber अब्दुल्ला पठान और उसके साथियों के खिलाफ दर्जमुरादाबाद में YouTuber अब्दुल्ला पठान समेत तीन लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज हुआ है. पीड़ित युवती ने तहरीर में बताया जनवरी 2023 में आरोपी ने नशीली दवा खिलाकर उसके साथ रेप किया. साथ ही उसके अश्लील वीडियो भी बनाए. इसके बाद से उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करने लगा.
Read more »
MP Crime: शादी का झांसा देकर 1 साल तक किया रेप, फिर 12 लाख रुपये में बेचामध्य प्रदेश के शिवपुरी से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां युवती को पहले प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसे बंधक बना लिया गया.
Read more »
यूजीसी-नेट पेपर लीक: सीबीआई ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी, साज़िश का केस दर्ज कियाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
कर्नाटक : प्रज्वल रेवन्ना के बड़े भाई सूरज रेवन्ना के खिलाफ समलैंगिक उत्पीड़न का मामला दर्जसूरज रेवन्ना के खिलाफ हासन जिले के होलेनारसीपुरा ग्रामीण थाने में 27 साल के एक युवक ने केस दर्ज कराया
Read more »
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 4 लाख फर्जी दाखिले: CBI ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर दर्ज की FIRहरियाणा में प्राइमरी स्कूलों में 4 लाख बच्चों के फर्जी दाखिले के मामले में सीबीआई ने प्राथमिक शिक्षा विभाग हरियाणा के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Read more »
