Barmer Murder Case : बाड़मेर में लव अफेयर के फेर में हुई महिला के हत्या का केस लगभग सुलझ गया है. महिला की हत्या उसके प्रेमी ने इसलिए की थी वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी. प्रेमी का अभी तक विधिवत तलाक नहीं हुआ था इसलिए वह शादी से बच रहा था. पढ़ें पूरी दास्तां.
बाड़मेर. बाड़मेर जिला मुख्यालय के रीको थाना इलाके में लव अफेयर में हुई महिला की हत्या का सच सामने आ गया है. महिला अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन वह टालमटोल कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया.
इस पर तैश में आए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. बाद में उसकी लाश को कार में पटककर उसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया। लेकिन उसकी यह साजिश सफल नहीं हो पाई और वह पकड़ा गया. ये प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए 600 किलोमीटर का सफर तय कर झुंझुनूं से बाड़मेर आई थी. लेकिन यहां उसे प्रेमी ने तोहफे में मौत दे डाली. पुलिस सूत्रों के अनुसार रीको थाना इलाके बलदेव नगर में प्रेम प्रसंग में हत्या की शिकार हुई झुंझनूं के चिड़ावा निवासी मुकेश कुमारी तलाकशुदा थी. उसका साल 2015-16 में पति से तलाक हो गया था. मुकेश कुमारी की बाड़मेर के चवा गांव निवासी टीचर मानाराम से सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी. उसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया और बात शादी के फैसले तक पहुंच गई. मानाराम की भी पत्नी से अनबन होने के कारण वह उससे अलग रहता है. मानाराम का पत्नी से तलाक का केस चल रहा है. मानाराम के एक बेटी है.वह अपनी मां के साथ रहती है. मुकेश कुमारी मानाराम पर शादी का दवाब डाल रही थी पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुकेश कुमारी मानाराम पर शादी का दवाब डाल रही थी. लेकिन मानाराम फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं हो रहा था. इसके पीछे वजह यह थी कि मानाराम का तलाक हुआ नहीं था. लिहाजा वह शादी के लिए टालमटोल कर रहा था. इस पर मुकेश कुमारी को यह शक को गया कि वह उसका केवल शोषण कर रहा है शादी नहीं करना चाहता. इसके कारण वह बीते 10 सितंबर को अपनी कार से झुंझुनूं से बाड़मेर आ गई. उसके बाद दोनों मानाराम के गांव चले गए. मानाराम गांव में अकेला ही रहता है. प्रेमी ने हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास किया था वहां दोनों के बीच शादी की बात को लेकर काफी विवाद हुआ. यह विवाद दो-तीन दिन लंबा खींच गया. रविवार रात को इस बात को लेकर दोनों में अच्छी खासी बहस हो गई. इस पर मानाराम ने तैश में आकर मुकेश कुमारी की हत्या कर दी. बाद में उसने इसे हादसे का रूप देने के लिए मुकेश कुमारी की लाश को कार में रखा और उसे सुनसान इलाके में खड़ी करके आ गया. सोमवार को सुबह कार में लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. शव देखकर पुलिस को हत्या का शक हो गया था मुकेश कुमारी के लगी चोट और अन्य हालात को देखते हुए पुलिस को शक हो गया था यह मामला हादसे का नहीं हत्या का है. उसके बाद पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र मीणा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस की छानबीन के दौरान ही मानाराम पुलिस को वहां संदिग्ध हालात में घूमते हुए मिल गया था. इस पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में वह टूट गया और उसने वारदात की सच्चाई उगल दी. मानाराम ने मुकेश कुमारी पर रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा था. मानाराम 2018 में सरकार टीचर की नौकरी लगा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की और तह में जाने का प्रयास कर रही है.
Barmer Murder Case Love Story Barmer Love Story Barmer Crime News Rajasthan News बाड़मेर समाचार बाड़मेर मर्डर केस लव स्टोरी बाड़मेर लव स्टोरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Nikki Murder Case: निक्की के मर्डर के आरोपी पति के पैर में लगी गोली, पुलिस की हिरासत से भाग रहा थाNikki Murder Case: निक्की के हत्यारे पति के पैर में लगी गोली, पुलिस हिरासत से भाग रहा था Nikki Husband Vipin Injures in police encounter Nikki Murder Case राज्य | उत्तर प्रदेश
Read more »
Greater Noida Dowry Murder Case : पुलिस ने निक्की की सास को किया गिरफ्तार, साजिश में थी शामिलGreater Noida Dowry Murder Case: Police arrested Nikki's mother-in-law, Greater Noida Dowry Murder Case : पुलिस ने निक्की की सास को किया गिरफ्तार, साजिश में थी शामिल
Read more »
'प्लीज माझ्याशी लग्न कर', प्रियकराला मनवण्यासाठी 'ती' 600 किमी कार चालवत पोहोचली; पण त्याने काय केलं पाहाराजस्थानमधील झुंझुनू येथील अंगणवाडी पर्यवेक्षक मुकेश कुमारी यांनी गेल्या वर्षी फेसबुकवरुन बाडमेरमधील एका शाळेतील शिक्षक मनारामशी संपर्क साधला होता.
Read more »
Rajasthan Horror: পারব না আমি ছাড়তে তোকে! ৬০০ কিমি ড্রাইভ করে প্রেম ভিক্ষা করতে গেলেন যুবতী, হয়ে গেলেন খুন...Rajasthan Woman Drove 600 Km To Convince Lover To Marry Her He Killed Her
Read more »
70s की वो हसीना, 600 फिल्मों में किया काम और सुपरस्टार्स की फैमिली में शादी; उस दौर इमं कैबरे डांस से लगा दी थी आगविदेश से आई यह एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा में आइटम सॉन्ग पर अपने डांस से दुनियाभर में मशहूर हुई थी. आज यह उस सुपरस्टार की सौतेली मां हैं, जो बॉलीवुड पर राज कर रहा है. एक्टिंग और इमोशंस ना होने के बाद भी इस एक्ट्रेस ने सैंकड़ों फिल्मों में काम किया.
Read more »
Rajasthan: फेसबुक की दोस्ती, अखबार का विज्ञापन और फिर खून से सना प्यार, ऐसा हुआ लव स्टोरी का खौफनाक अंतराजस्थान में एक युवती की दोस्ती शादीशुदा आदमी जो सरकारी टीचर है उससे हुई। इसके बाद दोनों की बातचीत फेसबुक पर प्यार में बदल गई। लंबे समय तक एक दूसरे को चाहने के बाद जब युवती शादी की बात करने 600 किलोमीटर दूर बाड़मेर में प्रेमी के पास पहुंची तो उसकी प्रेम कहानी का अंत हो...
Read more »
