ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च होगा Defy 22 इलेक्ट्रिक स्कूटर

ऑटोमोबाइल News

ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च होगा Defy 22 इलेक्ट्रिक स्कूटर
ऑटो एक्सपो 2025Defy 22इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 63%

OPG Mobility का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Defy 22 17 जनवरी को Auto Expo 2025 में लॉन्च होगा. यह स्कूटर छात्रों, प्रोफेशनल्‍स और आम नागरिकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. स्कूटर की कीमत ऑटो एक्सपो में ही साझा की जाएगी.

भारत में 17 जनवरी को ऑटो एक्सपो 2025 की शुरुआत हो रही है. इस ऑटो एक्सपो में OPG Mobility की तरफ से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया जाएगा. कंपनी का कहना है कि Defy 22 नाम से इस स्कूटी को एक्‍सपो के पहले ही दिन ही लांच किया जाएगा. इलेक्ट्रिक कार के बाद भारत में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री में भी तेजी देखने को मिल रही है. लगातार बढ़ती बिक्री को देखते हुए तमाम इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन कंपनियों ने बाजार में ग्राहकों के लिए नए ऑप्शन तलाश कर रही है.

ऐसे में Auto Expo 2025 में OPG Mobility की तरफ से Defy 22 स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है. OPG Mobility जिसे पहले Okaya EV के नाम से जाना जाता था. इस बार भारत में वह अपने एक अलग सेगमेंट के तहत मार्केट में लॉन्च होने के लिए तैयार है. इस बार के Auto Expo 2025 में Defy 22 को लॉन्च किया जा रहा है. इसके लिए कंपनी ने Defy 22 के टीचर को भी लॉन्च किया है, जिसमें स्कूटर को लेकर तमाम तरह की जानकारी साझा की गई है. कंपनी के मुताबिक इस स्कूटी को एक आम भारतीय की जरूरत और सुविधा को देखते हुए डिजाइन किया गया है. इसी हिसाब से स्कूटर में सभी फीचर्स को भी कंपाइल किया गया है. कंपनी ने इस स्कूटर का एक वीडियो टीचर भी रिलीज किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कंपनी ने वीडियो टीचर में स्कूटर के डिजाइन के साथ-साथ इसके कुछ फीचर्स के बारे में भी बात की है. वीडियो देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि इस स्कूटी का डिजाइन काफी स्लीक और बोल्ड हो सकता है. इस स्कूटी में LED लाइट्स के साथ-साथ डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर भी दिया गया है.कंपनी के एमडी अंशुल गुप्ता ने मीडिया को बताया कि Ferrato Defy 22 इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल की Auto Expo में लॉन्च किया जाएगा. ये स्कूटर खासकर छात्रों, प्रोफेशनल्‍स और आम नागरिकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इस स्कूटर की कीमत के बारे में बात करें तो कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल कीमत को मीडिया के सामने नहीं रखा है. हालांकि 17 जनवरी को होने वाले ऑटो एक्सपो में इस स्कूटर की कीमत के बारे में सही जानकारी मिल जाएगी. भारत में 17 जनवरी से 22 जनवरी के बीच Bharat Mobility 2025 का आयोजन होना है, इस इवेंट्स में ही Ferrato Defy 22 को लॉन्च किया जाएगा. आम नागरिकों के लिए इसे 19 जनवरी से ओपन किया जाएगा, लेकिन मीडियाकर्मी के लिए एक दिन पहले से इसे रिजर्व रखा गया है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

ऑटो एक्सपो 2025 Defy 22 इलेक्ट्रिक स्कूटर OPG Mobility नया स्कूटर मोबिलिटी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बजाज ने लॉन्च किया Chetak 35 सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर, ज्यादा फीचर्स और 35 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज, देखें कीमतेंबजाज ने लॉन्च किया Chetak 35 सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर, ज्यादा फीचर्स और 35 लीटर की अंडर सीट स्टोरेज, देखें कीमतेंBajaj Chetak 35 Series Scooters Launch Price: बजाज ऑटो ने नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपये है। नए चेतक में 3.
Read more »

मारुति सुजुकी ला रही है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, मारुति ई-विटारामारुति सुजुकी ला रही है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, मारुति ई-विटारामारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, मारुति ई-विटारा की लॉन्चिंग करने के लिए तैयार है। यह कार साल 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च की जा सकती है।
Read more »

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति ई विटारा का लॉन्चहुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति ई विटारा का लॉन्चदोनों इलेक्ट्रिक कारें भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च होंगी।
Read more »

ऑटो एक्सपो 2025: भारत मंडपम में होगा भारी आकर्षणऑटो एक्सपो 2025: भारत मंडपम में होगा भारी आकर्षणविमल आनंद ने कहा कि ऑटो एक्सपो 2025 में 40 से अधिक नए वाहन पेश किए जाएंगे। यह शो 17-22 जनवरी तक 'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025' के तहत आयोजित किया जाएगा।
Read more »

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में होंगे नए स्कूटर लॉन्चभारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में होंगे नए स्कूटर लॉन्चभारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग Bharat Mobility Global Expo 2025 के लिए तैयार है। इस ऑटो इवेंट में कई दिग्गज वाहन निर्माता और स्टार्टअप अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। दोपहिया वाहन निर्माता कुछ रोमांचक मॉडल पेश करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों शामिल हैं।
Read more »

स्टाइलिश लुक... 500KM रेंज! Auto Expo में तहलका मचाएंगी ये 5 कारेंस्टाइलिश लुक... 500KM रेंज! Auto Expo में तहलका मचाएंगी ये 5 कारेंupcoming electric cars: इस बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ये 5 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होंगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:31:38