ऐपल पर यूजर्स की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में 95 मिलियन डॉलर का सेटलमेंट हुआ है. कंपनी हर प्रभावित यूजर को 20 डॉलर देगी.
पांच साल पहले ऐपल पर कई लोगों ने मिल कर मुकदमा किया था. ये मुकदमा बिना इजाजत के यूजर्स की बातचीत सुनने का था. ये एक क्लास ऐक्शन लॉसूट था और अब ऐपल इसे सेटल करना चाहता है. सेटलमेंट के लिए ऐपल 95 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स यानी 814.5 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हो गया है. ऐपल पर ये आरोप लगा था कि वो अपने डिवाइसेज में Siri के ज़रिए यूजर्स की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ कर रहा था. आपको बता दें कि Siri ऐपल का वर्चुअल ऐसिस्टेंट है जो हर स्मार्टफ़ोन और ऐपल के दूसरे डिवाइसेज में मिलता है.
इस क्लास ऐक्शन लॉसूट में ऐपल पर कई आरोप लगे थे. इनमे से एक आरोप था कि कंपनी Siri के ज़रिए लोगों की बातें बिना इजाज़त सुनता है. Siri ऐपल का वॉयस ऐसिस्टेंट है जो हर Apple के हर डिवाइसेज में दिया जाता है. आरोप ये भी लगाया गया कि ऐपल का वॉयस ऐसिस्टेंट Siri बिना यूजर परमिशन के लोगों की बात रिकॉर्ड करता है. यूजर्स की वॉयस रिकॉर्डिंग एडवार्टाइजर के साथ शेयर करने का भी इल्ज़ाम ऐपल पर लगया गया था. इन ऐपल यूजर्स को मिलेंगे पैसे...17 सितंबर 2014 से 31 दिसंबर 2024 के बीच खरीदे गए ऐपल के Siri एनेबल्ड डिवाइसेज वाले यूजर्स को ऐपल पैसे दे सकता है. अगर ये सेटलमेंट अप्रूव्ड हो जाता है तो कंपनी हर यूजर को 20 डॉलर्स (लगभग 1720 रुपये) देगी. इन डिवाइसेज में iPhone, iPads, Apple Watches, MacBooks, HomePods, iPod touch और Apple TVs शामिल हैं. सभी यूजर्स अपने अलग अलग डिवाइसेज के लिए क्लेम कर सकते हैं, लेकिन मैक्सिमम पांच डिवाइस पर यूजर ही ऑप्शन होगा. वैसे ऐपल सेटलमेंट के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए 14 फरवरी को एक हियरिंग रखी गई है. इसी दिन अगर सेटलमेंट अप्रूव्ड होता है तो ऐसे में ऐपल अपने प्रभावित कस्टमर्स को नोटिस भेजेगा. जिन यूजर्स को ऐपल की तरफ़ से रीच आउट किया जाएगा उन्हें सिर्फ पैसा ही नहीं मिलेगा. पैसे के साथ ये भी कंपनी ये भी मेक श्योर करेगी कि उनके प्राइवेट फ़ोन कॉल्स परमानेंटली डिलीट हो जाएं. यूजर्स की जीत...एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये एक तरह से ऐपल यूजर्स के लिए जीत है, लेकिन अगर इस मामले का सेटलमेंट नहीं होता तो ऐपल पर इससे काफी बड़ा जुर्माना लग सकता था. क्योंकि अगर अमेरिका के वायरटेप ऐक्ट के तहत कोर्ट इस क्लास ऐक्शन लासूट में ऐपल को दोषी पा कर सजा सुनाता तो कंपनी को
APPLE SETTLMENT PRIVACY SIRI USERS LAWSUIT
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय स्टार्टअप ने इस सप्ताह 18 सौदों से 250 मिलियन डॉलर जुटाएभारतीय स्टार्टअप ने इस सप्ताह 18 सौदों से 250 मिलियन डॉलर जुटाए
Read more »
इस सप्ताह 40 भारतीय स्टार्टअप ने 787 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग की हासिलइस सप्ताह 40 भारतीय स्टार्टअप ने 787 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग की हासिल
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप को चैनल देगा 127 करोड़ रुपए, न्यूज एंकर ने कर दिया था कमेंटअमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मानहानि केस में एबीसी न्यूज को उन्हें 15 मिलियन डॉलर (लगभग 127.5 करोड़ रुपए) का भुगतान करना होगा.
Read more »
भारत की आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा देने को 350 मिलियन डॉलर के ऋण के लिए केंद्र सरकार व एडीबी के बीच समझौताभारत की आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा देने को 350 मिलियन डॉलर के ऋण के लिए केंद्र सरकार व एडीबी के बीच समझौता
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप को यौन शोषण के मामले में झटका, 5 मिलियन डॉलर का जुर्माना जारी रखाएक संघीय अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप की यौन शोषण के एक मामले में दोषमुक्त करने की अपील को खारिज कर दिया और 5 मिलियन डॉलर का जुर्माना बरकरार रखा है.
Read more »
ऐपल यूजर्स को 814 करोड़ रुपये का सेटलमेंटऐपल को बिना इजाजत यूजर की बातचीत सुनने के आरोप में 814.5 करोड़ रुपये का सेटलमेंट।
Read more »
