एलपीजी संकट, नौसेना की तैनाती, हादसे और मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय News

एलपीजी संकट, नौसेना की तैनाती, हादसे और मौसम का मिजाज
नौसेनाफारस की खाड़ीमणिशंकर अय्यर
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 221 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 51%

एलपीजी संकट के बीच भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी में युद्धपोत तैनात किए हैं, मणिशंकर अय्यर ने हिंदू राष्ट्र की सोच को लेकर चेतावनी दी, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना हुई और मौसम में बदलाव की संभावना है। फास्टैग की दरें 1 अप्रैल से बढ़ जाएंगी।

एलपीजी संकट के बीच भारत में आने वाले गैस टैंकरों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात किए गए हैं। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान से सीधे संवाद की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की सोच भारत के लिए खतरा हो सकती है और इससे 43 राज्यों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैजिक हादसे में टैंकर से टकराने के बाद एक स्लीपर बस पलट गई, जिसमें 20 यात्री घायल हुए और दो को लखनऊ रेफर किया गया। मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है कुल्लू से केरल तक बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है, पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में मौसम प्रभावित हो सकता है। यात्रियों के लिए एक और खबर यह है कि फास्टैग वार्षिक पास की कीमत 1 अप्रैल से बढ़ा दी जाएगी। एनएचएआई ने नई दरें जारी करते हुए बताया कि इससे यात्रा की लागत में वृद्धि होगी, इसलिए समय रहते प्लान करना आवश्यक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर.

.. फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी के पास अपने कई युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार ये युद्धपोत भारत आने वाले व्यापारिक जहाजों को जरूरत पड़ने पर सहायता देने के लिए तैयार रखे गए हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों को इस क्षेत्र में इसलिए तैनात किया गया है, ताकि भारतीय व्यापारिक जहाजों और उनके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पढ़ें पूरी खबर... मणिशंकर अय्यर बोले- हिंदू राष्ट्र सोच भारत के लिए खतरा मणि शंकर अय्यर ने देश में हिंदू राष्ट्र के विचार को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने कहा इस विशाल उपमहाद्वीप में हिंदुओं की संख्या ज्यादा है, लेकिन मुसलमान सबसे बड़ा अल्पसंख्यक हैं करीब 20 करोड़। इसके अलावा 5 करोड़ अन्य धर्मों के अनुयायी हैं। यदि हम भारत की राष्ट्रीय पहचान हिंदू राष्ट्र के आधार पर बनाएंगे और मुसलमानों को हमारा शत्रु मानेंगे, तो भारत जीवित नहीं रह पाएगा। हम कम से कम 43 अलग-अलग राज्यों में बंट जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर... टैंकर से टकराने के बाद पलट गई स्लीपर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मटरिया टोल प्लाजा के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे तारकोल भरे टैंकर को ओवरटेक करते समय टकरा गई। अनियंत्रित बस लहराते हुए पलट गई। हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बीस यात्रियों को चोटें आईं। अधिक घायल नौ घायलों को औरास सीएचसी भेजा गया। बाद में दो की हालत गंभीर होने से लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पढ़ें एक क्लिक पर... पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों में बदलेगा मौसम देश का विशेषकर उत्तर भारत का मौसम रविवार से फिर बदलने वाला है। रविवार तड़के सुबह ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। पढ़ें एक क्लिक पर... फास्टैग वार्षिक पास एक अप्रैल से होगा महंगा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास की कीमत में बदलाव किया है। नए आदेश के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए वार्षिक पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी गई है। फास्टैग वार्षिक पास पिछले साल 15 अगस्त को शुरू किया गया था। ताकि टोल शुल्क के बोझ को कम किया जा सके और हाईवे पर यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सके। पढ़ें पूरी खबर... अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को दी चेतावनी इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमले के बाद सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पढ़ें एक क्लिक पर... लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को दी धमकी लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर धमकी दी है। रणदीप मलिक अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया पेज पर धमकी भरी यह पोस्ट डाली गई है। पोस्ट में रैपर बादशाह के टटीरी गाने का जिक्र करते हुए लिखा गया है "गाने से हरियाणा की संस्कृति को खराब करने का प्रयास किया गया है। पहले 2024 में तेरे कल्ब पे तुझे ट्रेलर दिखाया था। इस बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे" पढ़ें एक क्लिक पर... 'जरूरत पड़ी तो पांच साल तक तक लड़ने को तैयार' भारत में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने खाड़ी देशों को निशाना बनाए जाने को ईरान की मजबूरी बताया। उन्होंने कहा ईरान ने आत्मरक्षा के उपायों के तहत यह कदम उठाया, ताकि अमेरिका समर्थित ठिकानों से हमलों को रोका जा सके। इलाही ने कहा कि ईरान ने भले ही युद्ध शुरू नहीं किया, पर अपनी गरिमा और भूमि के लिए सबकुछ कुर्बान कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुकने का सवाल ही नहीं है। जरूरत पड़ी तो ईरान पांच साल तक जंग लड़ने को भी तैयार है। पढ़ें पूरी खबर... क्या आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी? महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में भविष्य को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि आईपीएल के आगामी सत्र में प्रशंसकों को शायद आखिरी बार धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते देखने का मौका मिले। पढ़ें पूरी खबर... ट्रंप को झटका : प्रवासी निर्वासन सुरक्षा खत्म करने पर लगी रोक मैसाचुसेट्स की एक अमेरिकी अदालत के फैसले ने सोमालिया से आए प्रवासियों के अस्थायी संरक्षित दर्जे की समाप्ति पर अस्थायी रोक लगा दी है। गत माह ट्रंप प्रशासन द्वारा मिनियापोलिस में आव्रजन संबंधी कार्रवाई के दौरान टीपीएस को खत्म करने का कदम उठाया था। अमेरिकी जिला जज एलिसन डी. बरोज ने कहा, यदि सोमालिया के टीपीएस को समाप्त होने दिया जाता है तो इसके गंभीर नतीजे सामने आएंगे। पढ़ें एक क्लिक पर...

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

नौसेना फारस की खाड़ी मणिशंकर अय्यर मौसम फास्टैग

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 22:20:23