एयर वाइस मार्शल ने बताया- पाक ने प्रक्रिया के तहत अभिनंदन को सौंपा, अब मेडिकल चेकअप होगा via NavbharatTimes WelcomeHomeAbhinandan
अटारी बॉर्डर/नई दिल्ली भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को अटारी बॉर्डर पर रिसीव करने के लिए शुक्रवार देर शाम एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर खुद मौजूद थे। अपने जांबाज पायलट के भारत की धरती पर कदम रखने के बाद एयर वाइस मार्शल ने पत्रकारों को आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को हमें प्रक्रिया के तहत पाकिस्तान ने सौंपा। एयर वाइस मार्शल कपूर ने बताया, 'अब उन्हें एक व्यापक मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाएगा क्योंकि वह एयरक्राफ्ट से इजेक्ट हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय वायुसेना उन्हें वापस पाकर खुश है। गौरतलब है कि पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को दोपहर 2 बजे ही भारत को सौंपना था लेकिन वह लगातार देरी करता रहा और रात में करीब 9 बजकर 20 मिनट पर उसने पायलट को भारतीय अफसरों को सौंपा। वतन लौटे अभिनंदन को दें अपनी शुभकामनाएं आपको बता दें कि अटारी-वाघा बॉर्डर पर IAF विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साथ पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के डिफेंस अटैची IAF ग्रुप कैप्टन जॉय थॉमस कुरियन भी मौजूद थे। खबर है कि अभिनंदन को अमृतसर से विशेष विमान से दिल्ली लाया जाएगा।.
अटारी बॉर्डर/नई दिल्ली भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को अटारी बॉर्डर पर रिसीव करने के लिए शुक्रवार देर शाम एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर खुद मौजूद थे। अपने जांबाज पायलट के भारत की धरती पर कदम रखने के बाद एयर वाइस मार्शल ने पत्रकारों को आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को हमें प्रक्रिया के तहत पाकिस्तान ने सौंपा। एयर वाइस मार्शल कपूर ने बताया, 'अब उन्हें एक व्यापक मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाएगा क्योंकि वह एयरक्राफ्ट से इजेक्ट हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय वायुसेना उन्हें वापस पाकर खुश है। गौरतलब है कि पाकिस्तान को विंग कमांडर अभिनंदन को दोपहर 2 बजे ही भारत को सौंपना था लेकिन वह लगातार देरी करता रहा और रात में करीब 9 बजकर 20 मिनट पर उसने पायलट को भारतीय अफसरों को सौंपा। वतन लौटे अभिनंदन को दें अपनी शुभकामनाएं आपको बता दें कि अटारी-वाघा बॉर्डर पर IAF विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साथ पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के डिफेंस अटैची IAF ग्रुप कैप्टन जॉय थॉमस कुरियन भी मौजूद थे। खबर है कि अभिनंदन को अमृतसर से विशेष विमान से दिल्ली लाया जाएगा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एयर स्ट्राइक को लेकर बोले ओवैसी, 'सरकार के कदम का स्वागत, हम सरकार के साथ हैं'पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर भारत की कार्रवाई के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने वायुसेना की जमकर तारीफ की.
Read more »
Surgical Strike 2 LIVE Updates: पाकिस्तान का दावा, भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन गिरफ्त में; Video भी जारी किया14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया।
Read more »
Surgical Strike 2 LIVE Updates: घबराया पाकिस्तान, सेना ने कहा - हम युद्ध नहीं चाहते, बातचीत से निकले हल14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया।
Read more »
एयर स्ट्राइक के बाद राहुल ने कांग्रेस के 'बयान बहादुरों' को किया टाइटराजनीतिक विरोध कितने भी क्यों ना हो लेकिन जब देश या देश की सेना को कोई चुनौती दे तो उसे सबक़ सिखाने के लिए हर कोई एकजुट है. 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद यूपी में चुनावी यात्रा पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फौरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार का समर्थन करते हुए सेना को शाबाशी दी थी लेकिन उसके बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम और कुछ नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के सुबूत मांग डाले.
Read more »
Surgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगा14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। सीमा पर तनाव के बीच पाक पीएम इमरान खान ने कहा कि हमें बैठकर आपस में बातचीत से मसला सुलझाना होगा।
Read more »
भारत ने पाकिस्तान को भेजा डिमार्श और डोजियर, जानिए इनके बारे में सबकुछभारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा आतंकी कैंपों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने हवाई सीमा का उल्लंघन किया और भारतीय वायुसेना के मिग-21 ने पाक के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया. पाकिस्तानी वायुसेना की नापाक कोशिशों को असफल करने में लगे भारतीय वायुसेना के एक पायलट को हिरासत में ले लिया. भारत ने पाकिस्तान को पायलट को सुरक्षित लौटाने के लिए कहा है. भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को आपत्तिपत्र डिमार्श दिया है, जिसमें भारतीय वायुसेना के पायलट को सुरक्षित भारत भेजने की मांग की गई है.
Read more »
