Pakistan Airforce: भारत के सैन्य हमले से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है. पाकिस्तानी सेना ने माना कि उनका एक विमान क्षतिग्रस्त हुआ. पांच एयरफोर्स सैनिक मारे गए. रहीम यार खान एयरबेस का रनवे भी क्षतिग्रस्त हुआ है.
इस्लामाबाद: भारत के सैन्य हमले से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है. पाकिस्तान शुरू में प्रोपेगेंडा फैलाकर इन नुकसानों को छिपाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब उसकी सेना धीरे-धीरे सच स्वीकार करने लगी है. रविवार देर रात पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि भारत के हमले में उनका एक विमान ‘थोड़ा क्षतिग्रस्त’ हुआ है, हालांकि उन्होंने विमान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक पांच एयरफोर्स सैनिकों की मौत हुई है. भारतीय डिफेंस फोर्सेज ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि पाकिस्तान के फाइटर जेट गिरे हैं. हालांकि उन्होंने जेट के प्रकार और संख्या बताने से इनकार कर दिया. साथ ही कहा कि ऐसी बातें छिपती नहीं हैं और यह सामने आ जाएंगी. इसके साथ ही, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित रहीम यार खान एयरबेस का रनवे भी भारत के मिसाइल हमले में क्षतिग्रस्त हो गया है. रहीम यार खान एयरबेस राजस्थान सीमा के करीब है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जिला उपायुक्त ने बताया कि हमले से एक गहरा गड्ढा बन गया. पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एक नोटिस जारी कर बताया कि यह रनवे एक हफ्ते तक बंद रहेगा. नोटिस के मुताबिक, रनवे पर ‘मरम्मत का काम’ चल रहा है, जिसके कारण 10 मई शाम 4 बजे से 18 मई सुबह 5 बजे तक यह उड़ानों के लिए बंद रहेगा. भारतीय वायुसेना ने सैटेलाइट तस्वीरों के साथ पुष्टि की है कि इस रनवे को भारत के सटीक हमलों ने निशाना बनाया था. पाकिस्तान में हमले से मची तबाही. पांच एयरफोर्स कर्मियों की मौत रिपोर्ट के मुताबिक सिंध प्रांत के भोलारी एयरबेस पर पांच पाकिस्तानी एयरफोर्स कर्मियों की मौत की पुष्टि हुई है. इसमें स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ भी शामिल है. यह बेस F-16 और JF-17 लड़ाकू विमानों का केंद्र है. भारत ने आठ पाकिस्तानी वायुसेना ठिकानों, जिनमें पासरूर और सियालकोट के रडार स्थल शामिल हैं, को निशाना बनाने की बात कही. पाकिस्तान ने यह दावा करने की कोशिश की कि उसने हमले में भारत को नुकसान पहुंचाया है. इसके लिए पाकिस्तानी एयरफोर्स ने सैटेलाइट तस्वीर भी शेयर की, जिन्हें बाद में एक्सपर्ट्स ने फर्जी बताया. इससे जुड़ी पूरी खबर यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में तबाही भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले इस सैन्य संघर्ष की शुरुआत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए नरसंहार से हुई. इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए. इसके बाद पाकिस्तान ने LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया और जवाब में पाकिस्तान के छह सैन्य ठिकानों, जिनमें रहीम यार खान एयरबेस भी शामिल था, को निशाना बनाया.
India Pakistan Military Conflict Pakistani Airbase Damaged Rahim Yar Khan Airstrike Indian Air Force Attack Pakistan India Pakistan War News भारत पाकिस्तान का युद्ध रहीम यार खान एयरबेस पाकिस्तान एयरबेस ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान एयरक्राफ्ट तबाह
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'जंग के लिए तैयार...' भारत के सख्त एक्शन से बिलबिला उठा पाकिस्तान, PM शहबाज शरीफ ने दी गीदड़भभकीभारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए, सिंधु जल संधि निलंबित की, अटारी सीमा बंद की और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए.
Read more »
DNA: हवा-पानी में एक साथ भारत मारेगा पंजा, घुटनों पर दिखेगा पाकिस्तान, हलक में अटकी जानPakistan Airspace: पाकिस्तान ने भारत के लिए अपने एयरस्पेस को सस्पेंड कर दिया और अब भारत भी पाकिस्तान के लिए अपने एयर स्पेस को बंद करने की तैयारी कर रहा है.
Read more »
पहलगाम हमला: भारत के बॉर्डर के पास बने मदरसों को क्यों बंद करा रहा है पाकिस्तान?पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव की वजह से सीमा रेखा से सटे इलाक़ों में पाकिस्तान ने मदरसों को बंद रखने का आदेश दिया है.
Read more »
भारत के लिए एयरस्पेस बंद करने चला था पाकिस्तान, पड़ गए लेने के देने, लगेगी कई सौ करोड़ रुपयों की चपत!पाकिस्तान ने भारतीय फ्लाइट्स के लिए एयरस्पेस बंद किया, जिससे भारत की इंटरनेशनल फ्लाइट्स का खर्च बढ़ा और पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान हुआ.
Read more »
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे बंद, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरीभारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 24 हवाई अड्डे बंद, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
Read more »
भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच 'हाई स्पीड मिसाइल' को लेकर चर्चा, क्या है इसकी ख़ासियत?शनिवार को भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान ने हाई स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल कर पंजाब के एयरबेस स्टेशन को हमला करने की कोशिश की है.
Read more »
