राजस्थान में कोविड के नए वेरिएंट का पहला मामला जोधपुर एम्स में सामने आया है. चार मरीजों में 5 माह का शिशु, 11 और 12 वर्ष के बच्चे और 38 वर्षीय युवक शामिल हैं. सभी मरीज आइसोलेट किए गए हैं.
जोधपुर. राजस्थान में कोविड के नए वेरिएंट की दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है. राज्य में इस नए वेरिएंट का पहला मामला सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग ने सावधानी बढ़ा दी है. जोधपुर एम्स में शनिवार को चार मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 5 माह का शिशु, 11 और 12 वर्ष के दो बच्चे और 38 वर्षीय युवक शामिल हैं.
शिशु नागौर से, 12 वर्षीय बालिका अजमेर से, 11 वर्षीय बालक फलोदी से और युवक भोपालगढ़ से आया है. सभी मरीज अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती थे. कोविड जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई. एम्स प्रशासन ने मरीजों को आइसोलेट कर आवश्यक इंतजाम किए हैं. संक्रमण के वैरिएंट की पुष्टि के लिए सैंपल की जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी. दिल की सर्जरी के लिए भर्ती थे दो बच्चे सूत्रों के अनुसार, नागौर के कुचामन क्षेत्र से आया 5 माह का नवजात और अजमेर की 12 वर्षीय बालिका दिल में जन्मजात छेद की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती किए गए थे. दोनों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे उनके इलाज में विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं. अन्य बीमारी के लिए हुए भर्ती फलोदी निवासी 11 वर्षीय बालक किसी अन्य गंभीर बीमारी के कारण एम्स में उपचाराधीन है. वहीं, भोपालगढ़ के 38 वर्षीय युवक को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इनकी भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें आइसोलेशन में शिफ्ट कर दिया है. नियमित जांच के दौरान सामने आए केस एम्स प्रशासन के अनुसार, सभी मरीजों की कोविड जांच नियमित रूप से की जाती है। इसी प्रक्रिया में इन चारों मामलों का पता चला.अस्पताल ने संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है. जिनोम सीक्वेंसिंग से होगी वैरिएंट की पुष्टि सभी संक्रमित मरीजों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि संक्रमण कोरोना वायरस के किस वैरिएंट से हुआ है. एम्स प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में कोविड से जुड़ी सभी सावधानियां अपनाई जा रही हैं और मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
कोविड-19 COVID-19 Variant कोविड-19 वेरिएंट COVID-19 In Rajasthan राजस्थान में कोविड-19 COVID-19 Positive Cases कोविड-19 पॉजिटिव केस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP News: अंसल ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की दस्तक, लखनऊ... गाजियाबाद समेत खंगाल रही सात ठिकानेउत्तर प्रदेश में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने अंसल ग्रुप के ठिकानों पर दस्तक दी। टीम लखनऊ, गाजियाबाद समेत सात ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है।
Read more »
खिचड़ी घोटाले में 8 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, उद्धव ठाकरे के करीबी का भी नाममुंबई में कोविड महामारी के दौरान बीएमसी की खिचड़ी वितरण योजना में 14.
Read more »
एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जम्मू, लेह, जोधपुर समेत बॉर्डर इलाकों में रद्द की उड़ानेंAir India announces flight cancellations at 8 locations for today, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जम्मू, लेह, जोधपुर समेत बॉर्डर इलाकों में रद्द की उड़ानें
Read more »
शुरुआत 4 मैच में चार जीत के बाद 8 में 5 हार... दिल्ली कैपिटल्स से कहां चूक हो रही?दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में अपने शुरुआत चार मैचों में चार जीत हासिल की थी। अभी 12 मैचों के बाद टीम के नाम 6 ही जीत हैं।
Read more »
कोविड-19 के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजारकोविड-19 के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट के बीच हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार
Read more »
दिल्ली-NCR में कोरोना की दस्तक, गुरुग्राम में मिले दो मरीज, रखा गया आइसोलेशन मेंगुरुग्राम के साइबर सिटी में करोना की दस्तक हो गई है. यहां कोविड के दो मरीज पाए गए हैं. दोनों रोगियों को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है जिनमें से एक मुंबई से गुरुग्राम आई है.
Read more »
