एमपॉक्स नया कोरोना नहीं है... मंकीपॉक्स को लेकर WHO ने कही बड़ी बात, क्या फिर लगेगा दुनिया में लॉकडाउन?

Mpox Outbreak News

एमपॉक्स नया कोरोना नहीं है... मंकीपॉक्स को लेकर WHO ने कही बड़ी बात, क्या फिर लगेगा दुनिया में लॉकडाउन?
Mpox WhoMonkeypox Cases In IndiaMonkeypox New Covid 19
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

Mpox WHO: एमपॉक्स का खतरा लगातार दुनिया भर में बढ़ता जा रहा है। कई देशों में इसके मामले मिले हैं। ऐसे में लोगों में इसका डर बढ़ता जा रहा है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि क्या कोरोना के बाद यह एक बड़ी महामारी होगी। इसे लेकर WHO ने एक राहत भरी खबर दी...

लंदन: एमपॉक्स दुनिया भर में फैलता दिख रहा है। पूरी दुनिया इसे लेकर डरी हुई है। इस बीच WHO की ओर से एक राहत भरी खबर आई है। WHO ने कहा है कि एमपॉक्स का प्रकोप दूसरा कोविड-19 नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वायरस और इसे नियंत्रित करने के तरीकों के बारे में हमें बहुत कुछ पता है। डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय निदेशक हंस क्लूज ने कहा क्लैड 1बी स्ट्रेन पर अधिक शोध की जरूरत है, जिससे WHO को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की जरूरत पड़ी, ताकि एमपोक्स के प्रसार पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने आगे कहा, 'हम एमपॉक्स से मिलकर निपट सकते हैं और हमें ऐसा करना चाहिए। क्या हम वैश्विक स्तर पर एमपॉक्स को नियंत्रित करने के लिए एक सिस्टम स्थापित करना चुनेंगे? या हम घबराहट और उपेक्षा के एक और चक्र में प्रवेश करेंगे? हम अभी और आने वाले वर्षों में कैसे प्रतिक्रिया करके हैं, यह यूरोपीय और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा साबित होगी।' जुलाई 2022 में WHO ने एमपॉक्स के कम गंभीर क्लैड 2बी स्ट्रेन के अंतरराष्ट्रीय प्रकोप पर PHEIC की घोषणा की जो ज्यादातर समलैंगिकों को प्रभावित करता था। मई 2023 में इसे हटा लिया गया।घातक हो सकता है एमपॉक्सएमपॉक्स एक वायरल संक्रमण है जो मवाद से भरे घावों और फ्लू जैसे लक्षणों का कारण बनता है। आम तौर पर यह हल्का होता है। लेकिन कुछ मामलों में यह घातक हो सकता है। एमपॉक्स की क्लेड 1बी किस्म मरीज के संपर्क में आने से फैल रही है जिसने इसे दुनिया बर में चिंता का विषय बना दिया है। अफ्रीका में यह भयानक तरीके से फैल रहा है। लेकिन हाल ही में स्वीडन में भी ऐसा मामला मिला है। क्लुज ने कहा कि क्लेड 1 स्ट्रेन पर ध्यान केंद्रित करने से यूरोप को कम गंभीर क्लेड 2 स्ट्रेन पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलता है। MonkeyPox Virus: मंकीपॉक्स से बचने के लिए क्या करें, देखें वीडियोकोरोना की तरह नहीं फैलेगा एमपॉक्सक्लुज ने कहा, 'एमपॉक्स नया कोविड नहीं है। हम जानते हैं कि एमपॉक्स को कैसे नियंत्रित किया जाए और यूरोपीय इलाकों में इसके फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। दो साल पहले सबसे अधिक प्रभावित समुदायों के साथ सीधे जुड़ाव के कारण यूरोप में एमपॉक्स को नियंत्रित किया था।' उन्होंने काह, 'व्यवहार परिवर्तन, गैर-भेदभावपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाई और एमपॉक्स टीकाकरण ने प्रकोप को नियंत्रित करने में योगदान दिया है।' क्लूज ने कहा कि एक सामान्य आबादी के लिए जोखिम कम है। यह पूछे जाने पर कि क्या यूरोप में लॉकडाउन लगेगा। इसे लेकर उन्होंने न में उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि इसके फैलने का अभी भी सामान्य तरीका त्वचा से त्वचा संपर्क है।.

लंदन: एमपॉक्स दुनिया भर में फैलता दिख रहा है। पूरी दुनिया इसे लेकर डरी हुई है। इस बीच WHO की ओर से एक राहत भरी खबर आई है। WHO ने कहा है कि एमपॉक्स का प्रकोप दूसरा कोविड-19 नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वायरस और इसे नियंत्रित करने के तरीकों के बारे में हमें बहुत कुछ पता है। डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय निदेशक हंस क्लूज ने कहा क्लैड 1बी स्ट्रेन पर अधिक शोध की जरूरत है, जिससे WHO को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की जरूरत पड़ी, ताकि एमपोक्स के प्रसार पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने आगे कहा, 'हम एमपॉक्स से मिलकर निपट सकते हैं और हमें ऐसा करना चाहिए। क्या हम वैश्विक स्तर पर एमपॉक्स को नियंत्रित करने के लिए एक सिस्टम स्थापित करना चुनेंगे? या हम घबराहट और उपेक्षा के एक और चक्र में प्रवेश करेंगे? हम अभी और आने वाले वर्षों में कैसे प्रतिक्रिया करके हैं, यह यूरोपीय और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा साबित होगी।' जुलाई 2022 में WHO ने एमपॉक्स के कम गंभीर क्लैड 2बी स्ट्रेन के अंतरराष्ट्रीय प्रकोप पर PHEIC की घोषणा की जो ज्यादातर समलैंगिकों को प्रभावित करता था। मई 2023 में इसे हटा लिया गया।घातक हो सकता है एमपॉक्सएमपॉक्स एक वायरल संक्रमण है जो मवाद से भरे घावों और फ्लू जैसे लक्षणों का कारण बनता है। आम तौर पर यह हल्का होता है। लेकिन कुछ मामलों में यह घातक हो सकता है। एमपॉक्स की क्लेड 1बी किस्म मरीज के संपर्क में आने से फैल रही है जिसने इसे दुनिया बर में चिंता का विषय बना दिया है। अफ्रीका में यह भयानक तरीके से फैल रहा है। लेकिन हाल ही में स्वीडन में भी ऐसा मामला मिला है। क्लुज ने कहा कि क्लेड 1 स्ट्रेन पर ध्यान केंद्रित करने से यूरोप को कम गंभीर क्लेड 2 स्ट्रेन पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलता है। MonkeyPox Virus: मंकीपॉक्स से बचने के लिए क्या करें, देखें वीडियोकोरोना की तरह नहीं फैलेगा एमपॉक्सक्लुज ने कहा, 'एमपॉक्स नया कोविड नहीं है। हम जानते हैं कि एमपॉक्स को कैसे नियंत्रित किया जाए और यूरोपीय इलाकों में इसके फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है। दो साल पहले सबसे अधिक प्रभावित समुदायों के साथ सीधे जुड़ाव के कारण यूरोप में एमपॉक्स को नियंत्रित किया था।' उन्होंने काह, 'व्यवहार परिवर्तन, गैर-भेदभावपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाई और एमपॉक्स टीकाकरण ने प्रकोप को नियंत्रित करने में योगदान दिया है।' क्लूज ने कहा कि एक सामान्य आबादी के लिए जोखिम कम है। यह पूछे जाने पर कि क्या यूरोप में लॉकडाउन लगेगा। इसे लेकर उन्होंने न में उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि इसके फैलने का अभी भी सामान्य तरीका त्वचा से त्वचा संपर्क है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Mpox Who Monkeypox Cases In India Monkeypox New Covid 19 World Health Organization Corona Virus And Mpox Mpox In Europe एमपॉक्स न्यूज एमपॉक्स कैसे फैलता है मंकीपॉक्स न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CM नीतीश कुमार को लेकर विपक्ष ने कही बड़ी बात, राज्य में गरमाई सियासतCM नीतीश कुमार को लेकर विपक्ष ने कही बड़ी बात, राज्य में गरमाई सियासतBihar Assembly Monsoon Session 2024: राजद विधायक मुकेश रौशन ने पोस्टर के जरिए कहा कि ''सरकार नहीं गिरनी चाहिए, पुल गिरे तो गिरे...'' भाकपा माले ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं.
Read more »

Budget 2024: किराए पर दिया है मकान तो हो जाएं सावधान, बजट में हुआ ये अहम ऐलानBudget 2024: किराए पर दिया है मकान तो हो जाएं सावधान, बजट में हुआ ये अहम ऐलानBudget 2024: बजट में मकान मालिकों को लेकर आया नया नियम, जानें इसका क्या पड़ेगा असर
Read more »

Rajasthan: किसानों को लेकर सचिन पायलट ने कही बड़ी बात, बजट पर गरमाई सियासतRajasthan: किसानों को लेकर सचिन पायलट ने कही बड़ी बात, बजट पर गरमाई सियासतराजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने आम बजट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें किसान नाम गायब था. पायलट ने कहा कि बजट में किसानों की अनदेखी की गई है और हम सदन में मजबूती से किसानों की मांगों को उठाएंगे.
Read more »

हिंडनबर्ग का एक और खुलासा, इस बार SEBI चीफ और उनके पति पर बड़ा आरोपहिंडनबर्ग का एक और खुलासा, इस बार SEBI चीफ और उनके पति पर बड़ा आरोपHindenburg Research New Report: अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप को लेकर एक बार फिर नया दावा किया है.
Read more »

बांग्लादेश की नई सरकार ने भारत के सामने टेके घुटने, हिंदुओं को लेकर कही बड़ी बातबांग्लादेश की नई सरकार ने भारत के सामने टेके घुटने, हिंदुओं को लेकर कही बड़ी बातMuhammad Yunus government apologizes to Hindus amid Bangladesh violence! बांग्लादेश की नई सरकार ने भारत के सामने टेके घुटने, हिंदुओं से मांगी माफी!
Read more »

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी के बाद दक्षिण कोरिया एमपॉक्स को लेकर सर्तकडब्ल्यूएचओ की चेतावनी के बाद दक्षिण कोरिया एमपॉक्स को लेकर सर्तकडब्ल्यूएचओ की चेतावनी के बाद दक्षिण कोरिया एमपॉक्स को लेकर सर्तक
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:51:23