Madhya Pradesh (MP) Vidhan Sabha Assembly Budget Session 2026 Updates; Follow MP CM Mohan Yadav, BJP Congress MLA, Umang Singhar, Jitu Patwari Latest News On Dainik Bhaskar.
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा, नारेबाजी के बीच कार्यवाही अगले दिन तक स्थगितमध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार से हंगामेदार शुरुआत हुई। कार्यवाही के प्रारंभ में संपूर्ण छह छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ, जिसके बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने अपना अभिभाषण दिया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके बाद कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने अपने संबोधन में सरकार की विकास उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलावों का उल्लेख किया। साथ ही संकल्प पत्र 2023 में किए गए वादों पर अब तक हुए कार्य और आगामी लक्ष्यों की जानकारी भी दी। सदन में विभिन्न हस्तियों और नेताओं के निधन पर पक्ष-विपक्ष के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यपाल का स्वागत किया।राज्यपाल ने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि देश ऐसी दहलीज पर खड़ा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल की संज्ञा दी है। उन्होंने उद्योगों के अनुकूल वातावरण, भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य, 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने, पीएम जनमन योजना के तहत 1.35 लाख आवास निर्माण, उज्जैन में शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त करने और नई शिक्षा नीति के तहत किए गए कार्यों का उल्लेख किया। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए आरोप लगाया कि नल-जल योजना और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का मुद्दा भाषण में शामिल नहीं किया गया। इसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी, हालांकि हंगामे के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण जारी रखा। राज्यपाल के सदन से जाने के बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, जहां विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जो हिस्सा पढ़ा नहीं जा सका, उसे पढ़ा हुआ माना जाएगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। सत्र के लिए कुल 3478 प्रश्नों की विधानसभा को सूचनाएं, 236 ध्यानाकर्षण, 10 स्थगन प्रस्ताव, 41 अशासकीय संकल्प पेश होंगे। शून्य काल में विधानसभा में 83 सवाल होंगे।कार्यवाही शुरू होने से पहले राज्यपाल मंगु भाई पटेल का विधानसभा के मुख्य द्वारा पर इंतजार करते सीएम डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार।विधानसभा की पूरी कार्रवाही को लेकर अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर विजय सिंह बघेलराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।बजट सत्र शुरुआत संपूर्ण छह छंदों में वंदे मातरम् के गायन से हुई, इसके बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने अपना अभिभाषण दिया।विधानसभा पहुंचे राज्यपाल मंगु भाई पटेल का सीएम डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्वागत किया।राज्यपाल के स्वागत के लिए विधानसभा गेट पर डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे।एदल सिंह कंसाना ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसी भी किसान को बाहर नहीं किया गया है।कांग्रेस विधायक सुजीत सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 1.60 लाख किसानों को बाहर किए जाने पर कहा कि सरकार धीरे-धीरे लाभार्थियों की संख्या घटा रही है।हिमांगी सखी बनीं किन्नर शंकराचार्य, पुष्कर में पीठ की घोषणा:बागेश्वर धाम में 305 बेटियों का विवाह:भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग:MP में कल न्यायालीन कार्य से अलग रहेंगे अधिवक्ता:ऐप खोलेंझांसी प्रदेश में सबसे गर्म, पारा 31.4 डिग्री पहुंचाकानपुर में फिर मौसम बिगड़ेगा, 2 दिन बारिश का अलर्टश्रीगंगानगर में 17 को बारिश की संभावनागर्मी बढ़ी, रायपुर में पारा 33° के करीब
MP Assembly Budget Session MP Budget Session 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान बजट में डेढ़ लाख सरकारी नौकरियाें की घोषणा संभव: फ्री बिजली पर कड़ा फैसला हो सकता है, पे-कमीशन की सं...Rajasthan Budget 2026 Expectations Updates; Follow Rajasthan Budget 2026 Latest News, Vidhan Sabha Budget Session Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
बालमुकुंदाचार्य बोले-मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से बच्चों की पढ़ाई बाधित: रविंद्र भाटी ने कहा-50 लाख खेजड़ी का...Rajasthan Vidhan Sabha Budget Session 2026 Live. Follow Rajasthan Assembly Budget Session Latest News And Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
राजस्थान में जर्जर स्कूल भवन गिराए जाएंगे,थर्ड पार्टी ऑडिट होगा: नेता प्रतिपक्ष बोले- SIR में फर्जी फॉर्म क...Rajasthan Vidhan Sabha Budget Session 2026 Live. Follow Rajasthan Assembly Budget Session Latest News And Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
लोकसभा में मोदी, शाह के सामने TMC सांसदों की नारेबाजी: राजनाथ ने जाने को कहा; स्पीकर राहुल से बोले- अखिलेश ...Parliament Union Budget Session 2026 Moments Update. Follow BJP Congress SP MPs, Lok Sabha Rajya Sabha Photos, Budget Latest Video Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
बिहार के 10 लाख कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज: BJP MLA की मांग पर सरकार का ऐलान; अब PPP मोड में बनेंगे ...Bihar Vidhan Sabha Assembly Budget Session 2026 Updates; Follow CM Nitish Kumar, BJP JDU RJD MLA, Samrat Choudhary, Tejashwi Yadav, Speaker Narendra Yadav Oath Latest News, Photos On Dainik Bhaskar.
Read more »
डिप्टी सीएम बोले- पॉलिटिकल रायता फैला देंगे: सपा विधायक ने पूछा- रायता कहां बनता है; महिलाओं के लिए पेंशन क...Uttar Pradesh (UP) Vidhan Sabha Assembly Budget Session [16/2/2026] Updates; Follow CM Yogi Adityanath, BJP SP MLA, Suresh Kumar Khanna Latest News, Photos On Dainik Bhaskar.
Read more »
