केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई को 1,200 करोड़ रुपये की ब्याज बचत दिलाने के लिए 56,000 करोड़ रुपये के कर्ज का पूर्व भुगतान करवाया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को इनोवेटिव तरीके अपनाने के लिए जाना जाता है। वह बिलकुल अलग हटकर सोचते हैं। उन्होंने इसे एक बार फिर साबित किया है। गडकरी ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है। उनके इस कदम से एनएचएआई को एक झटके में 1,200 करोड़ का फायदा हुआ है। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने चालू वित्त वर्ष में 56,000 करोड़ रुपये के कर्ज का पूर्व भुगतान (Prepay) किया है। इससे एनएचएआई को लगभग 1,200 करोड़ रुपये की ब्याज लागत की बचत हुई है। यह
जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में एनएचएआई का कुल कर्ज 3.35 लाख करोड़ रुपये था। 2024-25 की तीसरी तिमाही के अंत तक यह घटकर लगभग 2.76 लाख करोड़ रुपये रह गया। एनएचएआई अपने कर्ज के बोझ को कम करने में सफल हो रहा है।क्या होता है प्रीपे करने का मतलब?कर्ज भुगतान में प्रीपे का मतलब होता है कि आप किसी कर्ज को उसकी निर्धारित अवधि से पहले ही चुका देते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपने एक कार लोन लिया है और उसका भुगतान 5 साल में करना है, लेकिन आप 3 साल में ही पूरा लोन चुका देते हैं तो इसे ही प्रीपेमेंट कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप ब्याज की एक बड़ी रकम बचा सकते हैं।एनएचएआई को कहां से मिला पैसा?एनएचएआई भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय है। एनएचएआई देश के राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। एनएचएआई का गठन 1988 में किया गया था।एनएचएआई ने InvIT से प्राप्त 15,700 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज के पूर्व भुगतान के लिए किया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय लघु बचत निधि (30,000 करोड़ रुपये) और भारतीय स्टेट बैंक (10,000 करोड़ रुपये) को भी 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया गया है। ये संस्थान ऊंची ब्याज दरें वसूलते थे। पिछले साल के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने NHAI के लिए
एनएचएआई कर्ज भुगतान नितिन गडकरी ब्याज बचत वित्त मंत्री
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रेनों में ब्रेक से रेलवे को होता है फायदाउत्तर मध्य रेलवे के झांसी डिवीजन ने नवंबर में थ्री-फेज लोकोमोटिव के उपयोग से बिजली की बचत की और 3.84 करोड़ रुपये का राजस्व बचाया.
Read more »
भारत EV मार्केट में तीसरे स्थान पर, 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये का बजटकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का EV मार्केट 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये का बजट हो जाएगा और 5 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी.
Read more »
सुप्रिम कोर्ट का फैसला: कुछ महीने की शादी के बाद पत्नी को 12 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ताकुछ महीनों की शादी के बाद तलाक लेने पर पत्नी ने 500 करोड़ रुपये का गुजारा भत्ता माँगा। सुप्रीम कोर्ट ने पति को 12 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया।
Read more »
ऐपल यूजर्स को 814 करोड़ रुपये का सेटलमेंटऐपल को बिना इजाजत यूजर की बातचीत सुनने के आरोप में 814.5 करोड़ रुपये का सेटलमेंट।
Read more »
गडकरी का 'खेल': एनएचएआई को एक झटके में 1200 करोड़ बचतकेंद्रीय मंत्री गडकरी ने एनएचएआई के लोन का तेजी से भुगतान करने की रणनीति बनाई है, जिससे एक ही बार में 1200 करोड़ रुपये की बचत हुई है.
Read more »
पुष्पा 2 द रूल ने 1200 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बनाया, अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मपुष्पा 2 द रूल ने 6.51 करोड रुपये की कमाई के साथ 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है।
Read more »
