Ather Energy IPO Listing Price Details Update - एथर एनर्जी का शेयर आज यानी 6 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इश्यू प्राइस से 1.57% ऊपर ₹326.05 पर लिस्ट हुआ।
एथर एनर्जी का शेयर आज यानी 6 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर इश्यू प्राइस से 1.57% ऊपर ₹326.05 पर लिस्ट हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर इश्यू प्राइस से 2.18% ऊपर ₹328 पर लिस्ट हुआ। एथर एनर्जी के IPO का इश्यू प्राइस ₹321 था। यह IPO रिटेल निवेशकों के लिए 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बोली लगाने के लिए ओपन था, जो टोटल 1.
50 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटेगरी में IPO 1.89 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 1.76 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी में 0.69 गुना सब्सक्राइब हुआ था।इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 46 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते थे। IPO के अपर प्राइज बैंड ₹321 के हिसाब से 1 लॉट के लिए ₹14,766 का इन्वेस्टमेंट करना था। वहीं रिटेल इन्वेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 13 लॉट यानी 598 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते थे। जिसके लिए इनवेस्टर्स को मैक्सिमम ₹1,91,958 का इन्वेस्टमेंट करना होता।एथर एनर्जी ने IPO के लिए एंकर निवेशकों से ₹1,340 करोड़ जुटाए थे। शेयरों को ₹321 प्रति शेयर के हिसाब से आवंटित किया गया। कुल 4.18 करोड़ इक्विटी शेयर 36 एंकर निवेशकों को आवंटित किए गए हैं। इनमें SBI, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी , इन्वेस्को, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, ICICI प्रूडेंशियल, मॉर्गन स्टैनली और सोसाइटी जेनेराल जैसे नाम शामिल हैं।एथर एनर्जी IPO की आय का उपयोग महाराष्ट्र के पश्चिमी राज्य में अपनी नई फैक्ट्री की फंडिंग के लिए, रिसर्च और डेवलपमेंट, लोन चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।अप्रैल 2024 तक एथर एनर्जी, ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस और बजाज ऑटो के साथ भारत में टॉप-4 इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्युफैक्चरर्स में से एक थी। एथर एनर्जी अक्टूबर 2013 में इनकॉरपोरेट हुई थी। यह कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सेलिंग और सर्विसिंग के बिजनेस से जुड़ी है। कंपनी का खुद का चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी है।जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर्स को आम लोगों के लिए जारी करती है तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO कहते हैं। कंपनी को कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर इश्यू करके पैसा जुटाती है। इसी के लिए कंपनी IPO लाती है।निफ्टी में 50 अंक से ज्यादा की गिरावट; NSE के फार्मा, मेटल और मीडिया सेक्टर टूटेसुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी; क्रिप्टोकरेंसी का रेगुलेशन सिस्टम न होने पर अफसोस जतायाइश्यू से ₹5000 करोड़ जुटाना चाहती है कंपनी, IPO के लिए इन्वेस्टमेंट बैंकों से चल रही बातचीतबाड़मेर में आज फिर बारिश-आंधी का अलर्टछत्तीसगढ़ समर बुलेटिन, आंधी-बारिश और ओले का अलर्टअयोध्या में बारिश शुरू, 10 शहरों में छाए बादलदिन में झुलसाने वाली गर्मी, शाम को बदला मौसमहरियाणा के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
Ather Energy IPO Ather Energy IPO Share Price Ather Energy IPO Share Listing
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ather Energy: IPO का सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले ही इस कंपनी के GMP में बड़ी गिरावट, जानिए पूरी डिटेल्सUpcoming IPOs: एथर एनर्जी के आईपीओ के ऐलान के समय जीएमपी करीब 17 रुपये था, जो अब गिरकर एकल अंक में आ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल एथर एनर्जी का जीएमपी लगभग 3 रुपये है, जो इश्यू प्राइस से सिर्फ 0.93 प्रतिशत अधिक है.
Read more »
हिस्सेदारी बिकने की खबर से धड़ाम हुआ ये शेयर, लगा 10% का लोअर सर्किटSML Isuzu Share Lower Circuit: भारी वाहन निर्माता एसएमएल इसुजु का शेयर 1680 रुपये पर ओपन हुआ था और फिर अचानक 10% फिसलकर 1596.10 रुपये पर आ गया.
Read more »
IPO Alert: आपके पास हैं ₹14766? तो बन सकते हैं इस कंपनी के मुनाफे में पार्टनर, जानिए तरीकाIPO Alert: सोमवार को आईपीओ मार्केट में एथर एनर्जी का इश्यू लॉन्च हुआ है और निवेशक इसमें 30 अप्रैल तक पैसा लगा सकते हैं. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 304-321 रुपये निर्धारित किया गया है.
Read more »
IAS ऑफिसर ने अंग्रेजी लिखने में कर दी भारी मिस्टेक, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल, लोग बोले- देश का क्या होगाआईएएस ऑफिसर ने 27 अप्रैल 2018 को यूपीएससी क्लियर किया था और हाल ही में आए यूपीएससी 2025 के रिजल्ट पर अपना अनुभव शेयर किया था.
Read more »
आईपीएल 2025 के 5 ओवर प्राइस खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी को अब अफसोस हो रहा होगाआईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था। फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम 6 खिलाड़ी को रिटेन करने का ऑप्शन था। इसके अलावा नीलामी में सभी ने मनपसंद खिलाड़ी खरीदे।
Read more »
BSE और NSE में लिस्ट हुआ Ather Energy का शेयर, निवेशकों को फायदा हुआ या नुकसान?Ather Energy का आईपीओ कई दिनों से चर्चा में चल रहा था। वहीं आज इस शेयर की बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में लिस्टिंग भी हो गई है। कल 5 मई को एथर एनर्जी के आईपीओ की अलॉटमेंट थी। कल ये आईपीओ 321 रुपये में क्लोज हुआ था। चलिए जानते हैं कि इसका लिस्ट होते ही क्या प्राइस Ather Energy Share Price रहा...
Read more »
