सीजीएचएस हेडक्वार्टर में एडिशनल डायरेक्टर डा.
शिकायत करने वाले डॉक्टर ने बताया- 50 लाख की डिमांड की, लाइसेंस निलंबित की धमकी दीमेरठ में CBI टीम ने केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना डिस्पेंसरी में मंगलवार शाम 4 बजे छापा मारा था। ऑफिस सुपरिंटेंडेंट को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। करीब 12 घंटे तक कार्रवाई चली थी। तड़के 4 बजे तक सीबीआई टीम डिस्पेंसरी में डटी रही। इससीजीएचएस हेडक्वार्टर में एडिशनल डॉयरेक्टर डा.
अजय कुमार गोयल सीबीआई ने रेड डालकर उन्हें गिरफ्तार किया। इनके साथ ही ऑफिस सुपरिंटेंडेंट लवेश सोलंकी को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद जब कोर्ट ने उनका सजा सुनाई तो डॉक्टर अजय फुट-फुट कर रोने लगे।की टीम जैन मेडिकल सेंटर एंड लेजर आई हॉस्पिटल पहुंची। यहां पीड़ित डॉक्टर विशाल सलोनिया से बात की, तो उन्होंने दोनों आरोपी डॉक्टरों के बारे में बताया। विशाल बोले- डॉक्टर अजय ने लवेश सोलंकी से कहा था- अगर विशाल 50 लाख रुपए का वन टाइम पेमेंट कर दे तो उसका काम निपटा देना। नहीं तो अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। ना चाहकर उन्हें सीबीआई से शिकायत करनी पड़ी।सीजीएचएस हेडक्वार्टर में एडिशनल डॉयरेक्टर डा.अजय कुमार गोयल की कुर्सी खाली पड़ी है।विशाल सलोनिया बाउंड्री रोड स्थित डॉ मीरा जैन व उनके बेटे डॉ आशीष जैन का हॉस्पिटल संभालते हैं। उनके खुद के जेएमसी मेडिसिन व हाईफिल्ड स्पेशलिटी नाम के दो हॉस्पिटल हैं, जो सीजीएचएस के पैनल में शामिल थे। 8 जुलाई को सीजीएचएस हेड क्वार्टर में तैनात कर्मचारी सचिन एक टीम के साथ उनके हॉस्पिटल पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण एडिशनल डायरेक्टर डा.अजय कुमार गोयल व ऑफिस सुपरिंटेंडेंट लवेश सोलंकी के इशारे हुआ था। टीम ढेरों खामियां गिनाकर लौट गई। लगभग दस दिन से ज्यादा वह फोन पर इन अफसरों से बात करते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।विशाल ने बताया कि 22 जुलाई को ई-मेल के जरिए उनके पास एक नोटिस आया, जिसमें एडी ने उनके हॉस्पिटल में इन्फ्रास्ट्रक्चर न होने, पैरामेडिकल स्टाफ ना मिलने, फार्मेसी काउंटर ना होने, पेशेंट लोड ना होने जैसे कई आरोप लगाए गए। साथ ही सात दिन के भीतर जवाब देने का समय निर्धारित किया था।सबसे पहले मेल पर धमकी की पैनल रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद हॉस्पिटल ब्लैक लिस्टेड करने की धमकी दी। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। साथ ही बैंक गारंटी जब्त होने की भी धमकी दी।विशाल ने बताया- उनके हॉस्पिटल में इस तरह की कोई कमी नहीं थी। उन्होंने हर सवाल का जियो टैगिंग के साथ जवाब भेजा। बकायदा फोटो तक भेजे, लेकिन दो दिन बाद फिर मेल आ गया, जिसमें उनके जवाब से असंतुष्टि जताई गई थी। एक कॉल आई तब पता चला कि यह सब क्यों किया जा रहा है। दरअसल, इसी दौरान उनके सामने पहली बार 50 लाख रुपए की डिमांड की गई थी।विशाल की मानें तो हॉस्पिटल में अकाउंट देखने वाले रईस अहमद अकसर काम के लिए सीजीएचएस जाया करते थे। उनकी डॉक्टर अजय कुमार गोयल और लवेश सोलंकी से अच्छी ट्यूनिंग थी। 28 जुलाई को डॉ. अजय व लवेश ने रईस को बुलाया और उसके सामने क्लीन चिट के लिए 50 लाख का ऑफर रख दिया। इसके बाद विशाल मानसिक रूप से परेशान रहने लगे।विशाल परेशान थे। उन्होंने अपने एक करीबी से पूरा प्रकरण साझा किया तो उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त नीति का हवाला देकर सीबीआई से शिकायत करने की सलाह दी। 1 अगस्त को विशाल सीधे गाजियाबाद सीबीआई दफ्तर पहुंच गए और डीआईजी विजेंद्र कुमार से लिखित शिकायत की। इसी के बाद सीबीआई एक्टिव हो गई और रेड का तानाबाना बुन डाला।इस पूरे घटनाक्रम में अभी तक तीन किरदार एडी, ओएस और सहयोगी रईस के नाम ही सामने आए हैं, लेकिन एक चौथा किरदार सचिन भी है, जो एडी का पीए है। उसी के जरिए एडी-ओएस हॉस्पिटलों से वसूली किया करते थे। रेड की भनक सचिन को लगी तो वह फरार हो गया। उसी ने डॉ.अजय व लवेश के परिवार को सचेत किया। हालांकि दोनों परिवार सारा सामान गायब नहीं कर पाए। रईस को बैग देकर लवेश ने भेज दिया, लेकिन सीबीआई ने रईस को लोकप्रिय अस्पताल के पास से हिरासत में ले लिया।डॉ. अजय कुमार गोयल पल्लवपुरम मेरठ के रहने वाले है। वह सीजीएचएस हेडक्वार्टर के एडी है। इससे पहले सीजीएचएस में लंबे समय मेडिकल ऑफिसर रहे। साथ ही लेखानगर व टेलीफोन एक्सचेंज डिस्पेंसरी में सीएमओ रहे। इनकी पत्नी डॉ शिखा गोयल पैथोलॉजिस्ट है। बेटी मेघा आंख रोग विशेषज्ञ है। बेटा आकाश गोयल गेस्ट्रो डॉक्टर है। डॉक्टर लवेश सोलंकी गढ़ रोड निकट सीएनजी पेट्रोल पंप के पास रहते हैं। वह सीजीएचएस हेडक्वार्टर में ओएस है। 1998 से मेरठ जनपद में ही तैनात है। कुछ समय जिले की अन्य डिस्पेंसरी में भी तैना रहे है। पूर्व में सीजीएचएस के एक बड़े डॉक्टर से इनका विवाद भी हो चुका है। परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।हाईफिल्ड स्पेशलिटी हास्पिटल और रोहटा रोड स्थित जेएमसी मेडिसिटी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मालिक विशाल सलोनिया ने CBI से शिकायत की थी। विशाल ने बताया कि 8 जुलाई को सीजीएचएस के एडिशनल डॉयरेक्टर अजय कुमार, ऑफिस सुपरिटेंडेट लवेश सोलंकी जेएमसी मेडिसिटी हॉस्पिटल और हाईफिल्ड स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। दोनों हॉस्पिटलों में कमियां बताकर सीजीएचएस का पैनल निलंबन के लिए अधिकारिक नोटिस जारी कर दिया।विशाल ने बताया- दोनों अधिकारियों ने सीजीएचएस पैनल बनाए रखने के लिए 50 लाख की मांग की। रुपए नहीं देने पर जेएससी मेडिसिटी हॉस्पिटल का सीजीएचएस पैनल निलंबित कर दिया। फिर मैं सीजीएचएस ऑफिस गया और वहां अजय कुमार और लवेश सोलंकी से मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही 50 लाख नहीं दिए तो दूसरे हॉस्पिटल हाईफिल्ड का भी सीजीएचएस पैनल निरस्त कर देंगे। ये पूरी बातचीत मैंने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद 9 अगस्त को CBI के दिल्ली ऑफिस में संपर्क करके शिकायत की। इसके बाद शिकायत की पुष्टि के बाद CBI गाजियाबाद की टीम मंगलवार शाम करीब 4 बजे सूरजकुंड हंस चौराहे के पास स्थित सीजीएचएस डिस्पेंसरी पर पहुंची। दिल्ली नंबर की दो गाड़ियों में करीब 8 से 10 लोग थे। एडिशनल डायरेक्टर और ओएस को उन्होंने एक कमरे में बैठा लिया और उनसे पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।कोर्ट ने पूरे मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी और तीनों की जमानत खारिज कर जेल भेजने का फरमान सुनाया। पुलिस हिरासत में जैसे ही बाहर निकले, उनके परिजन रोने लगे। डॉक्टर अजय भी फूट फूटकर रोने लगे। इसके बाद पुलिस तीनों को लेकर डासना जेल के लिए रवाना हो गई।5 लाख घूस लेते एडिशनल डायरेक्टर समेत 2 गिरफ्तार:मेरठ में CGHS डिस्पेंसरी पर CBI की रेड, हॉस्पिटल ग्रुप से मांगे थे 50 लाख मेरठ में CBI टीम ने केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के एडिशनल डायरेक्टर और ऑफिस सुपरिंटेंडेंट को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मंगलवार शाम 4 बजे CGHS डिस्पेंसरी पर छापा मारा।यूपी के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्टउदयपुर सिटी में हुई तेज बारिशलखनऊ में मौसम साफ, सुबह से निकली तेज धूपझारखंड में अगले 5 दिन बारिश के आसार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'Kiss कर लूं', असित मोदी ने 'तारक मेहता' एक्ट्रेस को किया हैरेस, गुस्साईं बबीता जी, लगाई डांटजेनिफर ने शो छोड़ते वक्त प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. फीस नहीं देने की भी शिकायत की थी.
Read more »
दिल्ली में महिलाएं नाइट शिफ्ट में कर सकेंगी काम, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलानदिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को दुकानों/वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में नाइट शिफ्ट (24x7) में काम करने की अनुमति देने का फैसला किया है।
Read more »
खबर हटके- डिलीवरी मैन बना डिप्टी कलेक्टर: ₹115 करोड़ की लिपस्टिक, दुनिया की सबसे महंगी; जानिए ऐसी ही 5 रोचक ...Khabar Hatke Interesting & Trending News Update; झारखंड PSC का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें एक स्विगी और रैपिडो में काम करने वाले सूरज ने 110वीं रैंक हासिल की। अब सूरज डिप्टी कलेक्टर बनेंगे।
Read more »
नहीं मिला काम तो किसान बना एक्टर, बेटे की फीस भरने के लिए हुआ मोहताजनहीं मिला काम तो किसान बना एक्टर, बेटे की फीस भरने के लिए हुआ मोहताज, 2025 की 50 करोड़ी फिल्म ने चमका दी किस्मत
Read more »
Igor Babuschkin: मस्क का साथ छोड़ गया टेक का दिग्गज, कौन हैं इगोर बाबुश्किन जो खड़ी करने वाले हैं खुद की AI कंपनीIgor Babuschkin: xAI के को-फाउंडर इगोर बाबुश्किन ने इस्तीफे की घोषणा की है। वह 2023 में एलन मस्क से जुड़े थे, अब खुद की कंपनी शुरू करने जा रहे हैं।
Read more »
NASA के अंतरिक्ष यात्रियों को कितनी मिलती है सैलरी? इस एस्ट्रोनॉट का जवाब सुन उड़ जाएंगे आपके होशNASA Astronaut Salary: हाल ही में फ्लोरिडा में काम करने वाली NASA की अंतरिक्ष यात्री ने बताया कि वहां काम करने के लिए उन्हें कितना वेतन मिलता है.
Read more »
