एडिलेड में 39 साल पहले हुआ था बड़ा कांड... शर्मसार हुआ था ऑस्ट्रेलिया, अब तक उसके नाम है ये अनचाहा रिकॉर्ड

India Vs Australia News

एडिलेड में 39 साल पहले हुआ था बड़ा कांड... शर्मसार हुआ था ऑस्ट्रेलिया, अब तक उसके नाम है ये अनचाहा रिकॉर्ड
Shubman GillShubman Gill Vs AustraliaShubman Gill In Australia
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 63%

Adelaide ODI Records: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हार के बाद जोरदार वापसी करने के लिए एडिलेड में उतरेगी. दोनों के बीच दूसरा वनडे गुरुवार (23 अक्टूबर) को खेला जाएगा. टीम इंडिया 0-1 से पीछे है और अगर वह इस मैच में भी हार जाती है तो सीरीज गंवा देगी.

Adelaide ODI Records: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हार के बाद जोरदार वापसी करने के लिए एडिलेड में उतरेगी. दोनों के बीच दूसरा वनडे गुरुवार को खेला जाएगा.

टीम इंडिया 0-1 से पीछे है और अगर वह इस मैच में भी हार जाती है तो सीरीज गंवा देगी. ऐसे में वह किसी भी हाल में जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी. भारतीय टीम का रिकॉर्ड एडिलेड में शानदार है और उसने पिछले 5 में से 4 मैच यहां जीते हैं. एक मुकाबला टाई हुआ है. एडिलेड में उच्चतम स्कोर एडिलेड में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला है और उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 5 शतक लगाए हैं. इस मैदान के रिकॉर्ड को देखें तो यहां उच्चतम और न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम ही दर्ज है. उसने 26 जनवरी 2017 को पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट पर 369 रन बनाए थे. यह इस मैदान पर सर्वोच्च वनडे स्कोर है. मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने 41.3 ओवरों में 284 रन की साझेदारी की. वॉर्नर 128 गेंदों में 179 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 5 छक्के और 19 चौके शामिल रहे. ये भी पढ़ें: ​39 साल और 814 मैच... क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, वेस्टइंडीज-बांग्लादेश मैच में रोमांच की सारी हदें पार बाबर आजम का शतक हुआ बेकार वॉर्नर के आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया के विकेटों का पतझड़ लग गया. हालांकि, इस बीच बल्लेबाज तेजी से रन बटोरने की कोशिश में लगे रहे. ट्रेविस हेड ने 137 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 128 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम से जुनैद खान और हसन अली ने 2-2 विकेट हासिल किए. विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 49.1 ओवरों में 312 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने 100, जबकि शरजील खान ने 79 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 57 रन से अपने नाम किया. ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत की टीम में नहीं हुआ धाकड़ खिलाड़ी का सेलेक्शन, गुस्से में आगबबूला हुए असदुद्दीन ओवैसी, सवाल पर मचा बवाल न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड एडिलेड के मैदान पर न्यूनतम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के ही नाम है. 27 जनवरी 1986 को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए 7 विकेट खोकर 276 रन बनाए. इस पारी में ब्रूस एडगर और जॉन राइट ने 61-61 रन की पारी खेली. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 26.3 ओवरों में महज 70 रन पर सिमट गई. डेविड बून और वेन फिलिप्स के अलावा कोई अन्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. न्यूजीलैंड ने इस मैच में 206 रन के अंतर से जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया के नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड 39 सालों दर्ज है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Shubman Gill Shubman Gill Vs Australia Shubman Gill In Australia India Vs Australia Odi India Vs Australia Odi Cricket India Tour Of Australia भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया शुभमन गिल भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने का दिखा क्रेज, फैन ने बनाई अभिनेता की विशालकाय रंगोली; देखेंरणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने का दिखा क्रेज, फैन ने बनाई अभिनेता की विशालकाय रंगोली; देखेंबॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म &39;धुरंधर&39; से चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ, जो फैंस को बहुत प्रभावित कर रहा है। अब एक
Read more »

'भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद नहीं किया तो..': ट्रंप ने भारी टैरिफ की धमकी दी, दोहराया PM से बात करने का दावा'भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद नहीं किया तो..': ट्रंप ने भारी टैरिफ की धमकी दी, दोहराया PM से बात करने का दावाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर तीखा हमला बोलते हुए चेतावनी दी है कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखता है तो उसे &39;भारी&39; टैरिफ का सामना करना पड़
Read more »

Diwali: दिवाली पर इमरती बनाते नजर आए राहुल गांधी, मिठाई विक्रेता ने की कांग्रेस नेता से शादी करने की अपीलDiwali: दिवाली पर इमरती बनाते नजर आए राहुल गांधी, मिठाई विक्रेता ने की कांग्रेस नेता से शादी करने की अपीलदिवाली के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध घंटेवाला मिठाई की दुकान पर &39;इमरती&39; और &39;बेसन के लड्डू&39; बनाने का एक वीडियो साझा किया। इस दौरान उन्होंने
Read more »

No Handshake Row: फिर हुई पाकिस्तान की बेइज्जती, भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने किया हाथ मिलाने से इनकार; VideoNo Handshake Row: फिर हुई पाकिस्तान की बेइज्जती, भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने किया हाथ मिलाने से इनकार; Videoक्रिकेट के बाद अब कबड्डी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ &39;नो हैंडशेक पॉलिसी&39; का विगुल बजा दिया है। एशियाई यूथ गेम्स 2025 में भारत की युवा कबड्डी टीम ने न केवल
Read more »

Delhi-NCR AQI: दिवाली के दूसरे दिन भी दिल्ली-एनसीआर की हवा में जहर, आसमान में धुंध; जानें कहां कितना एक्यूआईDelhi-NCR AQI: दिवाली के दूसरे दिन भी दिल्ली-एनसीआर की हवा में जहर, आसमान में धुंध; जानें कहां कितना एक्यूआईदिवाली के दूसरे दिन आज दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बरकरार है। हवा दमघोंटू बनी हुई है। हवा की गुणवत्ता &39;बहुत खराब&39; श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आंकड़े जारी किए हैं। दिल्ली का
Read more »

ओपनिंग डे पर 'थामा' का धमाका, 'एक दीवाने की दीवानियत' का भी दिखा दम, 'कांतारा-2'-'सनी संस्कारी' का रहा ऐसा हालओपनिंग डे पर 'थामा' का धमाका, 'एक दीवाने की दीवानियत' का भी दिखा दम, 'कांतारा-2'-'सनी संस्कारी' का रहा ऐसा हालआयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म &39;थामा&39; सिनेमाघरों में लग चुकी है। ओपनिंग डे पर इसने अच्छी शुरुआत की है। &39;थामा&39; आयुष्मान खुराना के करियर की बेस्ट
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:42:47