ExitPoll2019 के बाद से बाज़ार में है रौनक
एग्जिट पोल के नतीजों में मोदी सरकार की वापसी के संकेत मिल रहे हैं और इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1400 अंकों की रिकॉर्ड बढ़त के साथ बंद हुआ तो वहीं निफ्टी में 400 अंक से ज्यादा की तेजी रही.
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1421 की बढ़त के साथ 39,352 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 421 अंक मजबूत होकर 11,828 के स्तर पर रहा. निफ्टी में यह एक दिन में अंकों के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी तेजी है. कारोबार के दौरान बैंकिंग सेक्टर के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही. इंडस्इंड बैंक के शेयर 8.64 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए तो वहीं SBIN के शेयर में 8 फीसदी से अधिक की बढ़त रही. वहीं यस बैंक 6.73 % और HDFC के शेयर 6 फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए. इसी तरह टाटा मोटर्स के शेयर में 7.53 फीसदी से अधिक की तेजी रही.सोमवार के कारोबार के शुरुआती दौर में ही 40 शेयरों के दाम उनके 52 सप्ताह के उच्चस्तर को छू गए. जिन शेयरों के दाम अपने पिछले 52 सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंचे हैं उनमें बजाज फाइनेंस, डीसीबी बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसआरएफ, टाइटन, कोटक महिन्द्रा और पीवीआर के शेयर प्रमुख रहे. जबकि 80 से ज्यादा ऐसे भी शेयर रहे जो उनके पिछले एक साल के निचले स्तर तक गिर गए. इनमें बायकॉन, बिनानी इंडस्ट्रीज, जुबिलेंट और मोंसेंटो के नाम भी शामिल हैं.एग्जिट पोल के नतीजों की वजह से रुपये ने भी वापसी की है. डॉलर के मुकाबले रुपये में सोमवार को जोरदार उछाल आया. रुपया 73 पैसे की मजबूती के साथ 69.49 रुपये प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 69.43 रुपये प्रति डॉलर पर बना हुआ था, जबकि शुरुआती कारोबार के दौरान रुपया पिछले सत्र के मुकाबले 86 पैसे की बढ़त बनाते हुए 69.36 रुपये प्रति डॉलर तक उछला. पिछले सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 70.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के नतीजे में मोदी सरकार की वापसी साफ दिखाई दे रही है. कमोबेश जितने एग्जिट पोल सामने आए उनमें बीजेपी की अगुवाई में एनडीए सरकार को 300 से ज्यादा सीट दिखाई जा रही हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले केसीआर तीसरे मोर्चे की कवायद में, स्टालिन से की मुलाकात23 मई को नतीजे ईवीएम से बाहर निकलेंगे, लेकिन देश की राजनीति में उससे पहले ही नेताओं ने संभावनाओं को टटोलने के लिए इधर उधर दौड़ शुरू कर दी है. एनडीए और यूपीए के अलावा तीसरे मोर्चे की संभावनाओं पर विचार शुरू हो गया है. इस दिशा में तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव अगुवा बनकर उभरे हैं. सोमवार को वह इसी सिलसिले में चेन्नई पहुंचे. यहां उन्होंने डीएमके प्रमुख स्टालिन से मुलाकात की.
Read more »
स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम से लदे संदिग्ध ट्रक की एंट्री, कांग्रेसियों के विरोध के बाद लौटायाफतेहाबाद के भोड़िया खेड़ा स्थित महिला कॉलेज में रखी गई हैं ईवीएम, बिना परमिशन घुसा ट्रक कांग्रेसियों का आरोप रास्ते में एक कार से टक्कर के बावजूद भगा लिया गया ट्रक को मौके से पता चलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और अन्य कांग्रेसी हुए इकट्ठा, डीसी व अन्य अफसरों को बुलाया | a suspected truck loaded with EVMs entered in Fatehabad strong campus
Read more »
अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »
घोसी से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय के मलेशिया भागने की आशंका, लुकआउट नोटिस जारी– News18 हिंदीरेप के आरोपी घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन की तरफ से बसपा प्रत्याशी अतुल राय के मलेशिया भागने आशंका को देखते हुए पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर देश के सभी एयरपोर्ट अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है. Lookout notice against Ghosi BSP candidate and rape accused atul rai UPAT
Read more »
Jet Airways के लिए एतिहाद की बोली से निराश SBI, दूसरे निवेशकों से बात कीएतिहाद की बोली से निराश बैंकों ने जेट एयरवेज (Jet Airways) के लिए दूसरे निवेशकों से बात करना शुरू कर दिया है. बैंकों की ओर से SBI कैप्स ने आज डार्विन ग्रुप से बातचीत की. डार्विन ग्रुप ने 10 मई को अंतिम दिन बोली सौंपी थी.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बंगाल में अमित शाह के रोड शो में हिंसा से लेकर EC के सख्त कदम उठाने तक की 11 बड़ी बातेंपश्चिम बंगाल में हिंसा होना नई बात नहीं है बल्कि ये राज्य पहले भी चुनावी हिंसा का शिकार हो चुका है. मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान जो हिंसा हुई, उसके लिए बीजेपी और तृणमूल ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तृणमूल का कहना है कि बीजेपी ने बाहर से भीड़ लाकर हिंसा फैलाई. वहीं बीजेपी इस हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है. शाह के रोड शो में दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी और प्रसिद्ध दार्शनिक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई. जिसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और बीजेपी इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के पास गई. जिसके बाद पश्चिम बंगाल में रैली और सभाओं पर चुनाव आयोग (Election Commission) की तरफ से रोक लगा दी गई. चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई कि रोक का फैसला 16 मई की रात 10 बजे से प्रभावी होगा. बंगाल की सभी 9 लोकसभा क्षेत्र में आज रात 10 बजे के बाद से चुनाव प्रचार (Election Campaigning) पर रोक लग जाएगी.
Read more »
पाकिस्तान में डॉक्टर की लापरवाही से 400 से अधिक लोग हुए एचआईवी से पीड़ितउत्तरी पाकिस्तान के एक गांव में सैकड़ों लोग कथित तौर पर एचआईवी से पीड़ित हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां एक डॉक्टर
Read more »
NEWS FLASH: कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कामरूप तक, सारा देश कह रहा है - अब की बार 300 पार : PMपश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों के लिए बृहस्पतिवार को रात 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया जहां अंतिम चरण में चुनाव होने हैं. देश में यह पहली बार हो रहा है जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो और ऐसा चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है. इसके अलावा प. बंगाल के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण हटाने के फैसले पर SC में सुनवाई आज होगी. तो दूसरी तरफ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके अलावा 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद मामले सामने आ रहे जिन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. तो वहीं दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर के 14वें हैबिटैट फिल्म फेस्टिवल संस्करण के सिनेमाई सफर अश्विन कुमार की हाल ही में रिलीज फिल्म नो फादर इन कश्मीर से आज से शुरू होगा. इस फिल्म फेस्टिवल में 19 भारतीय भाषाओं की 42 फीचर फिल्में प्रस्तुत होंगी, जिनमें डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट्स और स्टूडेंट फिल्में शामिल हैं. देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Read more »
