Gold Price Prediction: सोने अपने रिकॉर्ड लेवल पर कारोबार कर रहा है. इसकी कीमत को लेकर जानकारों की अलग-अलग राय है. कुछ जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमत में और तेजी आ सकती है. वहीं, कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि दिसंबर में नीचे आने के बाद सोना और चांदी फिर से ऊपर जाएगा.
Gold and Silver Price Today: सोने की कीमत में पिछले कुछ दिन से चल रही गिरावट पर ब्रेक लग गया. गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड के दाम में तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा चांदी का रेट भी गुरुवार को चढ़ गया.
गोल्ड कमजोर रुख के चलते डॉलर और सेफ- हेवन की बढ़ती खरीदारी के बीच एक हफ्ते के निचले लेवल पर पहुंच गया. अमूमन शादियों के सीजन में सोने की डिमांड बढ़ जाती है. सोने की कीमत में यह तेजी उम्मीद से बेहतर यूएस जॉब डेटा के कारण फेडरल रिजर्व की तरफ से आगामी ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें खत्म होने के कारण दर्ज की गई. MCX पर भी सोने की कीमत में आई तेजी इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,20,100 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. दूसरी तरफ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का रेट शाम के समय बढ़कर 121479.00 रुपये पर पहुंच गया, जबकि चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.66 प्रतिशत बढ़कर 1,48,300 रुपये पर पहुंच गया. दूसरी तरफ डॉलर इंडेक्स भी 0.20 प्रतिशत की गिरावट में रहा, लेकिन 100 मार्क के ऊपर बना हुआ है. इस हफ्ते दोनों कीमती धातुओं में रहेगा उतार-चढ़ाव इस बीच, यूएस 10-ईयर यील्ड बुलियन पर दबाव डालते हुए अपने करीब एक महीने के हाई लेवल के नीचे रहा. मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि गोल्ड अपना अहम सपोर्ट लेवल 3,870 डॉलर पर बनाए हुए है, वहीं सिल्वर का सपोर्ट लेवल 46.50 डॉलर पर ट्रॉय औंस पर बना हुआ है. उम्मीद की जा रही है कि डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव, ग्लोबल फाइनेंशियल मार्केट और यूएस नॉन-फार्म रोजगार डेटा से पहल कीमतों धातुओं की कीमतों को लेकर इस हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. गोल्ड को सेफ-हेवन बाइंग का सपोर्ट मिल रहा मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटीज वाइस प्रेसिडेंट राहुल कलांत्री ने कहा कि सोना-चांदी की कीमत में एक हफ्ते के निचले स्तर से ऊपर की ओर तेजी देखी जा रही है, जिसे अमेरिका में राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सेफ-हेवन बाईंग का सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति की पार्टी का न्यूयॉर्क सिटी मेयर इलेक्शन हार जाने से मिड-टर्म चुनावों से पहले चिंताएं बढ़ गई हैं. सोने के रेट को लेकर आगे क्या है उम्मीद? जानकारों की तरफ से उम्मीद जताई गई है कि साल 2025 के अंत तक सोने की कीमत 99,500 रुपये से 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं. सोने का ग्लोबली 4,000 डॉलर प्रति औंस टारगेट है, जो 2026 में 4,200-4,500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है. देश में आईसीआईसीआई बैंक के एनालिस्ट्स ऊपर की ओर ट्रेंड देख रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि यूएस इंटरेस्ट रेट कट, जियोपॉलिटिकल टेंशन और सेंट्रल बैंक के कदम से गोल्ड की खरीदारी को बढ़ावा मिलेगा. साल 2026 के लिए सोने की कीमत का 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का पूर्वानुमान है.
Silver Price Gold Price Prediction Gold And Silver Price Today MCX Gold Price
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Gold, Silver Rate Today: স্বস্তি উধাও, ফের ঊর্ধ্বমুখী গ্রাফ! আবার বাড়ল সোনার দাম, বাড়ল রুপোও, আজ কলকাতায় ১ ভরি কত...Today Gold, Silver Rate October 30: Check 18, 22, 24 carat gold-price-today-in-delhi-mumbai-kolkata-chennai-Bengaluru, yellow-metal-rises again check-latest-rate
Read more »
Gold, Silver Rate Today: কাল বেড়েও আজ ফের কমল সোনার দাম! কত কমল হলুদ ধাতু? কলকাতায় গয়নার সোনা আজ কত...Today Gold, Silver Rate October 31: Check 18, 22, 24 carat gold price today in delhi mumbai kolkata chennai Bengaluru, yellow-metal falls again
Read more »
Kolkata Gold Loot: খাস কলকাতায় দুঃসাহসিক ডাকাতি! ব্যবসায়ীর মাথায় পিস্তল ঠেকিয়ে লুট প্রায় ৩ কোটির সোনা...3 crore price of gold looted from businessman at sinthi in kolkata
Read more »
Gold, Silver Rate Today: নভেম্বরের শুরুতেই সোনার দাম নিয়ে বড় খবর! কত বাড়ল বা কমল হলুদ ধাতু?Today Gold, Silver Rate November 1: Check 22, 24 carat gold price today in delhi mumbai kolkata chennai Bengaluru
Read more »
Gold Price Today: সোনার দামে ফের বিরাট পতন, কলকাতায় কতটা সস্তা হল হলুদ ধাতু?Gold price slashed again almost nine hundred per ten grams in Kolkata
Read more »
Baba Vanga Donald Trump: বিশ্ব জুড়ে পরমাণু যুদ্ধ লাগল বলে! বাবা ভাঙ্গার ভবিষ্যদ্বাণী আর ট্রাম্পের মন্তব্য এক সুরে বাঁধা...কী ভাবে সম্ভব?Baba Vangas Biggest Prediction baba vanga Donald Trump Will Baba Vangas prediction come true about war nuclear weapons Pakistan russia china europe
Read more »
