एक साल पहले पीटने का बदला लेने के लिए डाली थी 25 लाख की डकैती, पांच आरोपित पकड़े

New-Delhi-City-Crime News

एक साल पहले पीटने का बदला लेने के लिए डाली थी 25 लाख की डकैती, पांच आरोपित पकड़े
Crime BranchDelhi Crime BranchRobbery Anand Parbat
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 11 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 53%

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आनंद पर्वत में 25 लाख रुपये की डकैती के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 11.

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : आनंद पर्वत में घर में घुसकर हथियारों के बल पर 25 लाख रुपये की डकैती करने के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनसे 11.45 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपितों की पहचान मनीष उर्फ जतिन, आयुष उर्फ इशु, राहुल उर्फ मिर्जा, जतिन उर्फ बाबी और सचिन उर्फ गौरव के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच के उपायुक्त आदित्य गौतम के मुताबिक एक मई को आनंद पर्वत की महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। महिला ने बताया था कि 30 अप्रैल को चार डकैत उसके घर में घुसे और बंदूक की नोक पर बांधकर करीब 25 लाख रुपये लूट लिए और उसे घर के अंदर बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने 100 से अधिक कैमरों की जांच की। इस दौरान, सिपाही सुनील को एक आरोपित मनीष की पहचान के बारे में इनपुट मिला, जो अपने साथियों के साथ अपराध के बाद गाजियाबाद में छिपा था। एसीपी रमेश चंद्र लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन और महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने सुदामापुरी, गाजियाबाद और हैबतपुर, गौतमबुद्ध नगर में छापेमारी मनीष को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मास्टरमाइंड मनीष ने बताया कि वह 2018 के हत्या के प्रयास के मामले में शिकायतकर्ता महिला के भाई जितेंद्र का सह-सहयोगी था। 2024 में उसे एक छोटी सी बात पर जितेंद्र ने पीटा था और इसलिए उसने डकैती डालकर बदला लिया। उसे पता था कि जितेंद्र का परिवार टैंक रोड, प्रसाद नगर में कपड़े का व्यवसाय करता है और फाइनेंसर भी है और वे हमेशा घर पर पैसा रखते हैं। इसलिए, पूरी साजिश उसी ने रची और उसने आयुष को हथियारों और अन्य लोगों की व्यवस्था करने का काम सौंपा। उसके निर्देश पर, आयुष ने अपने चार साथियों राहुल, जतिन, सचिन और अन्य को शामिल किया। डकैती को अंजाम देने के बाद में वे हैबतपुर पहुंचे और लूट का माल आपस में बांटा। आरोपित जतिन ने लूटे गए पैसों से 2.

82 लाख कीमत की एक नई मोटर साइकिल और दो मोबाइल फोन खरीदे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। यह भी पढ़े: महंगी गाड़ियां चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दुबई से हो रहा था संचालन; सप्लायर और रिसीवर सहित आठ गिरफ्तार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Crime Branch Delhi Crime Branch Robbery Anand Parbat ₹25 Lakh Robbery Crime Branch Arrests Ghaziabad Arrests Robbery Mastermind Property Crime Delhi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Sikandar Box Office Collection Day 12: जाट की रिलीज के बीच सिकंदर ने कमाए इतने रुपये, जानें सलमान खान की फिल्म की कुल कमाईSikandar Box Office Collection Day 12: जाट की रिलीज के बीच सिकंदर ने कमाए इतने रुपये, जानें सलमान खान की फिल्म की कुल कमाईSikandar Box Office Collection Day 12: फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शानदार शुरुआत की थी और पहले सप्ताह में 90.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
Read more »

₹800 के करीब था भाव, अब 99% टूटकर सिर्फ 1 रुपये, अनिल अंबानी की है कंपनी₹800 के करीब था भाव, अब 99% टूटकर सिर्फ 1 रुपये, अनिल अंबानी की है कंपनीAnil Ambani के नेतृत्व वाली कंपनी Reliance Communication का शेयर साल 2008 की शुरुआत में 800 रुपये के आसपास थी, अब एक शेयर 1.56 रुपये का रह गया है.
Read more »

DNA with Rahul Sinha: कश्मीर में आतंकियों पर हैरान करने वाला खुलासा!DNA with Rahul Sinha: कश्मीर में आतंकियों पर हैरान करने वाला खुलासा!तकरीबन तीन साल पहले LOC के नजदीक राजौरी और पुंछ में लगातार आतंकवादियों की मौजूदगी दर्ज की गई थी... Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

सीलमपुर की लेडी डॉन ने ली कुनाल की जान! जानें वारदात की क्या है वजह?सीलमपुर की लेडी डॉन ने ली कुनाल की जान! जानें वारदात की क्या है वजह?खबरों की मानें तो हत्या की साजिश ‘लेडी डॉन’ कही जाने वाली महिला ने रची थी जो अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहती थी।
Read more »

पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्सपंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स​आईपीएल में अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। यह फ्रेंचाइजी पहले किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से खेलती थी।
Read more »

गजब नौकरी का मौका... घर का काम करवाना है बस, सैलरी मिलेगी 84 लाख रुपये!गजब नौकरी का मौका... घर का काम करवाना है बस, सैलरी मिलेगी 84 लाख रुपये!Weird Jobs in Dubai: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की काफी चर्चा है, जिसमें घर के काम के लिए 84 लाख रुपये सैलरी देने की बात की जा रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:51:10