एक साल में 94 विमान हवा में टकराने से बचे | DW | 15.03.2019

United States News News

एक साल में 94 विमान हवा में टकराने से बचे | DW | 15.03.2019
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 DW Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 208 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 63%

विमान नियामक डीजीसीए ने एक आरटीआई में बताया है कि साल 2018 के दौरान भारतीय एयरस्पेस में करीब 47 बार 'नियर-मिस' की स्थिति बनी. नियर मिस मतलब जब दो विमान सुरक्षित फासले से ज्यादा करीब आ जाते हैं.

विमान नियामक डीजीसीए ने एक आरटीआई में बताया है कि साल 2018 के दौरान भारतीय एयरस्पेस में करीब 47 बार"नियर-मिस" की स्थिति बनी. नियर मिस मतलब जब दो विमान सुरक्षित फासले से ज्यादा करीब आ जाते हैं.नियर-मिस का मतलब जब दो हवाई जहाज सुरक्षित फासले से ज्यादा पास आ जाते हैं तो यह स्थिति नियर-मिस कहलाती है.

आमने-सामने की स्थिति में 40 सेकंड का समय और ऊपर-नीचे के एयर रूट में 1000 फीट की खड़ी दूरी को सुरक्षित माना जाता है. इससे ज्यादा नजदीक आने की स्थिति को नियर-मिस कहा जाता है.अगर नियर मिस की स्थिति किसी दुर्घटना में बदलती तो 94 हवाई जहाज आपस में टकरा सकते थे. अगर एक हवाई जहाज में यात्रियों की औसत संख्या 150-160 भी मानी जाए तो लगभग 15,000 लोग ऐसी दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते थे. बड़े हवाई जहाजों में 300-400 यात्री तक हो सकते हैं.आउटलुक पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट में डीजीसीए के हवाले से कहा गया है कि साल 2017 की तुलना में 2018 में नियर मिस की स्थिति में 68 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. साल 2012 में 18, 2013 में 23, 2014 में 33, 2015 में 25, 2016 में 32, 2017 में 28 और 2018 में 47 बार नियर मिस की स्थिति बनी.हालांकि भारत का यह आंकड़ा विश्व के औसत से कम है. भारत में हर एक लाख फ्लाइटों पर 1.3 फ्लाइटों का नीयर-मिस का औसत है. जबकि वैश्विक औसत एक लाख पर 4.43 फ्लाइटों के करीब है.नियर मिस का कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का अप्रशिक्षित होना, पायलट का निर्देश ना समझ पाना और एयरस्पेस में बढ़ रही फ्लाइट्स की संख्या को माना जा सकता है.नियर मिस को टालने के लिए हवाई जहाज में ट्रैफिक कॉलिजन अवॉइडेंस सिस्टम लगा होता है. जब दो जहाज एक दूसरे के सामने आते हैं तो एक निश्चित दूरी रहने के बाद टीसीएएस एक्टिव हो जाता है. यह कॉकपिट में एक हवाई जहाज के पायलट को ऊपर की तरफ बढ़ने का सिग्नल देता है और दूसरे हवाई जहाज के पायलट को नीचे की तरफ जाने का संकेत देता है.सिग्नल के बाद दोनों हवाई जहाजों का रास्ता अलग हो जाता है और टक्कर टल जाती है. फिर एटीसी के निर्देश के हिसाब से वो अपना एयर रूट अपना लेते हैं. 2018 में कई बार हवा में विमानों के आमने-सामने आ जाने की खबरें सामने आई थीं.जनवरी में दुबई से सिंगापुर और हैदराबाद से रायपुर जा रहे विमानों का आमने-सामने आना और बेंगलुरू एयरस्पेस में दो हवाई जहाजों का बस 250 मीटर की दूरी से टकराने से बचना प्रमुख हैं.1996 में हरियाणा के चरखी-दादरी से गुजर रहे सउदी अरब एयरलायंस और कजाखस्तान एयरलायंस के विमान हवा में आपस में टकरा गए थे. इस हादसे में 349 लोग मारे गए थे. इसका कारण कजाखस्तान एयरलांयस के विमान का खराब मौसम और कम्युनिकेशन में समस्या के चलते एटीसी के निर्देशों का पालन ना कर पाना माना गया था. नियर-मिस का मतलब जब दो हवाई जहाज सुरक्षित फासले से ज्यादा पास आ जाते हैं तो यह स्थिति नियर-मिस कहलाती है. आमने-सामने की स्थिति में 40 सेकंड का समय और ऊपर-नीचे के एयर रूट में 1000 फीट की खड़ी दूरी को सुरक्षित माना जाता है. इससे ज्यादा नजदीक आने की स्थिति को नियर-मिस कहा जाता है.अगर नियर मिस की स्थिति किसी दुर्घटना में बदलती तो 94 हवाई जहाज आपस में टकरा सकते थे. अगर एक हवाई जहाज में यात्रियों की औसत संख्या 150-160 भी मानी जाए तो लगभग 15,000 लोग ऐसी दुर्घटनाओं का शिकार हो सकते थे. बड़े हवाई जहाजों में 300-400 यात्री तक हो सकते हैं.आउटलुक पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट में डीजीसीए के हवाले से कहा गया है कि साल 2017 की तुलना में 2018 में नियर मिस की स्थिति में 68 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. साल 2012 में 18, 2013 में 23, 2014 में 33, 2015 में 25, 2016 में 32, 2017 में 28 और 2018 में 47 बार नियर मिस की स्थिति बनी.हालांकि भारत का यह आंकड़ा विश्व के औसत से कम है. भारत में हर एक लाख फ्लाइटों पर 1.3 फ्लाइटों का नीयर-मिस का औसत है. जबकि वैश्विक औसत एक लाख पर 4.43 फ्लाइटों के करीब है.नियर मिस का कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का अप्रशिक्षित होना, पायलट का निर्देश ना समझ पाना और एयरस्पेस में बढ़ रही फ्लाइट्स की संख्या को माना जा सकता है.नियर मिस को टालने के लिए हवाई जहाज में ट्रैफिक कॉलिजन अवॉइडेंस सिस्टम लगा होता है. जब दो जहाज एक दूसरे के सामने आते हैं तो एक निश्चित दूरी रहने के बाद टीसीएएस एक्टिव हो जाता है. यह कॉकपिट में एक हवाई जहाज के पायलट को ऊपर की तरफ बढ़ने का सिग्नल देता है और दूसरे हवाई जहाज के पायलट को नीचे की तरफ जाने का संकेत देता है.सिग्नल के बाद दोनों हवाई जहाजों का रास्ता अलग हो जाता है और टक्कर टल जाती है. फिर एटीसी के निर्देश के हिसाब से वो अपना एयर रूट अपना लेते हैं. 2018 में कई बार हवा में विमानों के आमने-सामने आ जाने की खबरें सामने आई थीं.जनवरी में दुबई से सिंगापुर और हैदराबाद से रायपुर जा रहे विमानों का आमने-सामने आना और बेंगलुरू एयरस्पेस में दो हवाई जहाजों का बस 250 मीटर की दूरी से टकराने से बचना प्रमुख हैं.1996 में हरियाणा के चरखी-दादरी से गुजर रहे सउदी अरब एयरलायंस और कजाखस्तान एयरलायंस के विमान हवा में आपस में टकरा गए थे. इस हादसे में 349 लोग मारे गए थे. इसका कारण कजाखस्तान एयरलांयस के विमान का खराब मौसम और कम्युनिकेशन में समस्या के चलते एटीसी के निर्देशों का पालन ना कर पाना माना गया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

DW Hindi /  🏆 8. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनाव22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »

देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानदेशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »

कैसा है इथियोपिया में क्रैश हुआ बोइंग 737 मैक्सकैसा है इथियोपिया में क्रैश हुआ बोइंग 737 मैक्सचीन, इंडोनेशिया ने बोइंग 737 मैक्स की उड़ानें रोकी. भारत में भी उड़ानों के लिए शर्तें.
Read more »

LIVE: 'राफेल होता तो PAK के 24 में से 12 विमान भी न बचते'LIVE: 'राफेल होता तो PAK के 24 में से 12 विमान भी न बचते'AajTakSurakshaSabha में बोले पूर्व सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह. पूरा कवरेज: ATCard
Read more »

बोइंग 737 की बहुत बारीकी से निगरानी की जा रही है: DGCAबोइंग 737 की बहुत बारीकी से निगरानी की जा रही है: DGCAजेट एयरवेज ने बताया कि इथोपिया में हुई विमान दुर्घटना के बाद हम अभी अपने बोइंग 737-मैक्स विमान नहीं उड़ा रहे हैं. हम इसके विकास के संदर्भ में निर्माता के संपर्क में हैं और उन सभी निर्देशों या परामर्शों को लागू करने के लिए तैयार हैं जो अथॉरिटी से दिया जाएगा. वहीं अमेरिका ने भी यह घोषणा की अगर विमानों में सुरक्षा संबंधी खामी पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी.
Read more »

इथोपिया विमान हादसा: विमान क्रैश के पहले शिखा ने पिता को किया था ऑखिरी कॉलइथोपिया विमान हादसा: विमान क्रैश के पहले शिखा ने पिता को किया था ऑखिरी कॉलकुल 149 यात्रियों को ले जा रही इथोपिया एयरलाइनस की फ्लाईट का रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। फ्लाईट में चार भारतीय भी थे जिसमें दिल्ली की शिखा गर्ग भी थी।
Read more »

नियंत्रण रेखा के करीब दिखे पाकिस्तानी एयरफोर्स के 2 लड़ाकू विमान, IAF अलर्ट-Navbharat Timesनियंत्रण रेखा के करीब दिखे पाकिस्तानी एयरफोर्स के 2 लड़ाकू विमान, IAF अलर्ट-Navbharat TimesIndia News: बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से भारत और पाकिस्तान की सीमा पर भारी तनाव है। पाकिस्तान एक बार भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिश कर चुका है। अब फिर उसने नापाक मंसूबे से अपने जेट LoC के करीब भेजे थे। हालांकि वे भारतीय रेडार पर कैच कर लिए गए।
Read more »

अब अमेरिका ने भी लगाया बोइंग 737 मैक्स 8 और 9 पर बैन, रोकी गई सेवाअब अमेरिका ने भी लगाया बोइंग 737 मैक्स 8 और 9 पर बैन, रोकी गई सेवाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बोइंग 737 मैक्स 8 और 9 की सभी विमानों की उड़ान पर रोक लगा दिया है. ट्रम्प ने कहा कि जो विमान हवा में हैं, वह अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद उड़ान नहीं भरेगी.
Read more »

विमान 737 मैक्स 8 के सुधार करेगी बोइंग, 50 देश में लग चुका है बैनविमान 737 मैक्स 8 के सुधार करेगी बोइंग, 50 देश में लग चुका है बैनविमान बनाने वाली कंपनी बोइंग अपने विमान 737 मैक्स 8 के सॉफ्टवेयर में सुधार करेगी. यह फैसला इथियोपिया विमान हादसे के मद्देनजर लिया गया. इस हादसे में चार भारतीय समेत 157 लोगों की मौत हो गई थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:03:20