Multibagger stock- अपार इंडस्ट्रीज के शेयर ने पिछले एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 24 में 13% की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 16,153 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया. नेट प्रॉफिट में भी 29% का उछाल आया.
नई दिल्ली. बिजली के उपकरण बनाने वाली दिग्गज कंपनी अपार इंडस्ट्रीज द्वारा वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा करने के बाद से ही कंपनी शेयर में अच्छी तेजी आई है. कल यानी मंगलवार 14 मई को अपार इंडस्ट्रीज का शेयर इंट्राडे में अपने नए 52-वीक हाई लेवल, 8,399 रुपये पर पहुंच गया.
आज 15 मई को यह मल्टीबैगर स्टॉक हल्की गिरावट के साथ 8,284.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है. स्मॉल कैप कंपनी अपार इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने तिमाही नतीजे घोषित करते हुए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 51 रुपये के डिविडेंड देने की भी घोषणा की थी. अपार इंडस्ट्रीज के शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों को 200 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. वहीं, दो साल में इस शेयर की कीमत 1,298 फीसदी चढ़ चुकी है. बीते साल 19 मई 2023 को यह शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर 2650 रुपये को छूआ था. इस तरह 52-वीक लो से अब तक यह शेयर तीन गुना से ज्यादा बढ़ चुका है. साल 2024 में अब तक अपार इंडस्ट्रीज के शेयर का भाव 36 फीसदी मजबूत हो चुका है. ये भी पढ़ें- इस साल IT स्टॉक्स बरसाएंगे पैसा! किस स्टॉक में है ज्यादा मुनाफा देने का दम, इस दिग्गज ने खोला भेद मिला रिकार्ड राजस्व कंपनी ने वित्त वर्ष 24 में 13% की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 16,153 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया. पूरे साल का नेट प्रॉफिट 29% बढ़कर 825.11 करोड़ रुपये रहा. वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में अपार इंडस्ट्रीज का राजस्व सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,455 करोड़ रुपये हो गया. मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में EBITDA में साल-दर-साल 3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 457 करोड़ रुपये रहा. पूरे वित्त वर्ष के लिए, EBITDA 25% बढ़कर 1,632 करोड़ रुपये हो गया. अमेरिकी बाजार में मंदी के बीच केबल सेगमेंट के लिए Q4 राजस्व में सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी हुई. हालांकि कंपनी का PAT सालाना आधार पर 3% घटकर 236 करोड़ रुपये रह गया. शेयर न ओवरबॉट और न ही ओवरसोल्ड जोन में टेक्निकल पहलुओं की बात करें तो, अपार इंडस्ट्रीज के शेयरों का आरएसआई 59 पर है, जो दर्शाता है कि यह न तो ओवरबॉट जोन में है और न ही ओवरसोल्ड जोन में. कंपनी के शेयरों का बीटा 0.7 है, जो एक साल में औसत उतार-चढ़ाव का संकेत देता है. इसका ऋण-इक्विटी अनुपात 0.14 है जो काफी हेल्दी है और यह दर्शाता है कि इसकी परिसंपत्तियों का वित्तपोषण मुख्य रूप से इक्विटी के माध्यम से किया जाता है. इसी तरह मूल्य-आय अनुपात 40.26 है, जो इसके सेक्टर पीई अनुपात 65.9 से कम है. अपार इंडस्ट्रीज का पिछले वित्तीय वर्ष के लिए इक्विटी पर रिटर्न 28.51% था, जो लाभ उत्पन्न करने के लिए शेयरधारक की पूंजी के कुशल उपयोग का संकेत देता है.
Stock Market Apar Industries Share Price Stock Tips Business News In Hindi शेयर बाजार स्टॉक मार्केट अपार इंडस्ट्रीज शेयर मल्टीबैगर स्टॉक बिजनेस समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Multibagger stock: 118 रुपये प्रति शेयर मिलेगा डिविडेंड, आज खाते में आने वाला है पैसा; क्या आपके पास भी हैं स्टॉक्स?Aster DM Healthcare Dividend: कई कंपनियां डिविडेंड का ऐलान कर चुकी हैं. आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिसने 1180 फीसदी डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी आज शेयरधारकों को डिविडेंड का पैसा देगी.
Read more »
एक ऑर्डर और बुलेट ट्रेन की तरह भागा ये स्टॉक, 1 साल में किया पैसा ट्रिपल!Ircon International Share ने अपने निवेशकों को एक साल में 195 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है और 5 दिन में इस शेयर में 13 फीसदी की तेजी आई है.
Read more »
करोड़पति स्टॉक... 3 रुपये से ₹2,564 पर भाव, 1 लाख को बना दिया 7 करोड़!रिन्यूएबल स्टॉक ने कुछ साल में करोड़पति बनाने वाला रिटर्न दिया है और 5 साल के दौरान इस स्टॉक ने 70 हजार फीसदी के करीब रिटर्न दिया है.
Read more »
