एक महीने के भीतर दूसरी कार, इस बार हार्दिक पांड्या ने मर्सिडीज पर उड़ाया पैसा; साथ में नजर आईं गर्लफ्रेंड

Hardik Pandya News

एक महीने के भीतर दूसरी कार, इस बार हार्दिक पांड्या ने मर्सिडीज पर उड़ाया पैसा; साथ में नजर आईं गर्लफ्रेंड
Hardik Pandya Car CollectionHardik Pandya Mercedes-Benz V-ClassHardik Pandya Ferrari
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 53%

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने कार कलेक्शन में इजाफा किया है। उन्होंने हाल ही में मर्सिडीज कार खरीदी है और इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड साथ में नजर आईं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कारों के शौकिन हैं। उन्होंने कुछ ही दिन पहले फरारी खरीदी थी। इस कार को खरीदे हुए महीना भर भी नहीं हुआ था कि उन्होंने दूसरी कार खरीदी है। पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महिका की कार के साथ फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पांड्या ने इस बार मर्सिडीज-बेंज वी क्लास कार खरीदी है। कहा जा रहा है कि उन्होंने ये कार अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार तकरीबन 1.

7 करोड़ रुपये की आती है जबकि फरारी की कीमत तकरीबन 15 करोड़ बताई जा रही थी। कार कलेक्शन में इजाफा पांड्या ने इस कार के साथ अपने लग्जरी कार कलेक्शन में इजाफा किया है। उनके पास पहले से ही पोर्शे, लैम्बोर्गिनी, ऑडी, रैंज रोवर सहित कई कारें हैं। कारों के अलावा पांड्या को घड़ियों का भी शौक है और उनके पास एक से एक महंगी घड़ियां हैं। कुछ दिन पहले पांड्या अपनी फरारी में नजर आए थे और अब वह एक नई कार लेकर घर लौटे हैं। Hardik Pandya gifted India’s first Mercedes-Benz V-Class to his girlfriend Mahieka sharma today, and its price is around ₹1.7 crore.🫡 pic.twitter.com/JXdn6dD5Jk — 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ March 29, 2026 आईपीएल पर नजरें पांड्या ने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप-2026 जिताने में अहम रोल निभाया था। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से काफी योगदान दिया था। साल 2024 में भी जब भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब उठाया था तब पांड्या इस टीम का हिस्सा थे और तब भी उन्होंने भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इस समय पांड्या आईपीएल खेल रहे हैं और मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि वह मुंबई के कप्तान के तौर पर अपना पहला आईपीएल जीतें। मुंबई ने साल 2020 के बाद से आईपीएल नहीं जीता है। पांड्या कोशिश करेंगे की अपनी कप्तानी में पांच साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करेंगे। यह भी पढ़ें- RCB vs SRH: Phil Salt के कैच पर उठने लगे सवाल, आउट और Not Out की जंग हुई तेज यह भी पढ़ें- RCB के खिलाफ हार से टूटे हैदराबाद के फैंस को मिली खुशखबरी, कोच ने दिए इस ऑलराउंडर के अगले मैच में लौटने के संकेत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Hardik Pandya Car Collection Hardik Pandya Mercedes-Benz V-Class Hardik Pandya Ferrari Hardik Pandya IPL Captain Hardik Pandya Luxury Lifestyle Mumbai Indians Captaincy Hardik Pandya T20 World Cup

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 20:26:03