Jaipur Kisan Mela 2026: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित रंगीला किसान मेले में ‘गोरी’ नाम की गाय खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. बताया जा रहा है कि यह गाय प्रतिदिन करीब 80 किलोग्राम दूध देती है और दिन में चार बार दुहाई जाती है. डेयरी किसानों और पशुपालकों के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बनी है.
जयपुर: जयपुर के जोबनेर की श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित रंगीला किसान मेले में गोरी नाम की एक ऐसी गाय आई, जिसको देखकर पशुपालक, किसान और विश्वविद्यालय के कुलपति दंग रह गए. इस गाय को हरियाणा के हिसार जिले के पवन कुमार इस मेले में लेकर आए थे.
यहां होल्सटीन फ्रीजियन विदेशी नस्ल की गाय है जो, रोजाना 80 किलोग्राम दूध देती है. इस गाय नाम गोरी है. गोरी ने यहां दुग्ध उत्पादन को लेकर हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. इसको लेकर गोरी के मालिक पवन कुमार को 2,51,000 रुपये का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया. पवन कुमार ने बताया कि गोरी एचएफ यानी होल्सटीन फ्रीजियन नस्ल की गाय है, जो पूरे विश्व की सबसे अधिक दूध देने वाली गायों में गिनी जाती है. यह भारतीय गायों की तरह सफेद या काली नहीं होती. बल्कि, इसके शरीर पर काले-सफेद धब्बे होते हैं. इसकी बनावट भी सामान्य गाय से काफी अलग होती है. उन्होंने बताया कि भारी दूध उत्पादन के कारण दूध देने की मशीन के नाम से भी प्रसिद्ध है. दिन में 3 से 4 बार तक दूध निकाला जा सकता पशुपालक पवन कुमार ने बताया कि एचएफ नस्ल की गाय 24 घंटे में 70 से 80 लीटर तक दूध देती है. यही कारण है कि इसे डेयरी उद्योग की रीढ़ माना जाता है. इस गाय का दिन में 3 से 4 बार तक दूध निकाला जा सकता है. एचएफ नस्ल की गाय शांत स्वभाव की होती है. और यह रुखा-सूखा चारा भी आसानी से खा लेती है. और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जल्दी बीमार नहीं पड़ती. पवन कुमार ने बताया कि उनकी गाय का खानपान और देखभाल बहुत ध्यान से की जाती है. इसे आहार में रोजाना 20 से 25 किलो हरा चारा, 2 से 3 किलो सूखा चारा और 10 से 12 किलो पौष्टिक दाना मिश्रण दिया जाता है. गोरी की की जारी है विशेष देखभाल गोरी के मालिक पवन कुमार ने बताया वे उसकी विशेष देखभाल करते हैं. रोजाना उसे घुमाने के लिए लेकर जाते हैं. इसके अलावा प्रमुख रूप से हरी घास खिलाते हैं. इसके अलावा समय समय पर पशुपालक को बुलाकर बीमारियों की जांच भी करवाई जाती है. उन्होंने बताया कि गोरी का हाथ से दूध निकालने में कई घंटे का समय लगता है इसलिए दूध निकालने के लिए मशीन का उपयोग किया जाता है. वहीं, इसे विशेष रूप से अलग घरनुमा कमरे में रखा जाता है वहीं पर इसकी देखभाल होती है.
Jaipur Local News Jaipur News Today Gori Cow Jaipur Fair Jaipur Kisan Mela 2026 लोकल18 न्यूज़ जयपुर लोकल न्यूज़ जयपुर न्यूज़ टुडे गोरी गाय जयपुर मेला जयपुर किसान मेला 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पापा की प्रिंसेस हूं…ससुराल के टार्चर से मर रही हूं: वाराणसी में युवती ने जान दी; बैंक मैनेजर पति फरार, 10 ...Varanasi bride suicide, 80 lakh wedding torture update. पापा की प्रिंसेस हूं…ससुराल के टार्चर से मर रही हूं। The police have registered a case against 6 people. पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Read more »
जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का तीसरा ट्रायल, बिना पानी की कैन के हुई रनिंगजींद में हाइड्रोजन ट्रेन का रनिंग ट्रायल तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को यह ट्रायल बिना पानी की कैन के किया गया, जबकि पहले दो दिन कैन रखी गई थीं। ट्रेन दोपहर में जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई, रास्ते में भंभेवा और पांडू पिंडारा स्टेशनों पर जांच हुई। शाम को यह 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सोनीपत पहुंची और फिर जींद...
Read more »
शिक्षक का घर या 'अघोषित बैंक'? डकैती के बाद उजागर हुआ करोड़ों के अवैध सूद और गिरवी का खेलजमुई के सिमुलतला में 8 दिसंबर को शिक्षक संजीव गुप्ता के घर हुई डकैती को 80 दिन बीत चुके हैं, पर पुलिस खाली हाथ है। वर्दीधारी अपराधियों ने 20-25 लाख के जेवर लूटे। जांच में खुलासा हुआ कि शिक्षक का घर करोड़ों के अवैध सूद और गिरवी का अड्डा था। पुलिस इसे बड़ी चुनौती मान रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला...
Read more »
8 मिनट में 80 रुपये! एयरपोर्ट से महंगी पड़ी पटना जंक्शन की पार्किंग, यात्रियों में नाराजगीपटना जंक्शन पर स्मार्ट पार्किंग शुल्क को लेकर यात्रियों में भारी नाराजगी है। आठ मिनट में 80 रुपये लगने से यात्री इसे दिल्ली के बड़े स्टेशनों और पटना हवाई अड्डे से भी महंगा बता रहे हैं।
Read more »
चमोली में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का जला हुआ शव मिला, पुलिस जांच में जुटीचमोली के नारायणबगड़ स्थित हरमनी तल्ली गांव में 80 वर्षीय विकलांग महिला शोभा देवी का जला हुआ शव उनके घर से बरामद किया गया।
Read more »
SIM Binding: नए नियम से 100 में से 80 लोगों को सकती है दिक्कत, 60% छोटे बिजनेस पर भी खतराCUTS International की एक ताजा स्टडी में सामने आया है कि सरकार के नए सिम बाइंडिंग के नियम से मोबाइल चलाने वाले 100 में से 80 लोगों को बड़ी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा इसका असर 60% छोटे कारोबारियों पर भी पड़ेगा, जिनके लिए मैसेजिंग ऐप्स कमाई का जरिया हैं। इससे कंपनियों की लागत में बढ़ोत्तरी और वर्क फ्लो में समस्या भी...
Read more »
