India, Pakistan threatened to unleash missiles at each other. | भारत ने छह मिसाइलों से हमला करने की चेतावनी दी थी पाक ने कहा- वह तीन गुनी मिसाइलों से जवाबी हमला करेगा
पाक ने कहा- वह तीन गुनी मिसाइलों से जवाबी हमला करेगाभारत की एयर स्ट्राइक के अगले दिन यानी 27 फरवरी को जब पाक ने जवाबी हमला किया तो उसी शाम को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के प्रमुख असीम मुनीर से बात की और सख्त लहजे में कहा कि बेशक उनका पायलट अभिनंदन पाक की गिरफ्त में हो, लेकिन आतंकी संगठनों के खिलाफ भारत के आक्रामक रवैये में कोई अंतर नहीं आने वाला है। सूत्रों का कहना है कि तब भारत ने पाक को चेतावनी दी थी कि अगर वह नहीं सुधरा तो उस पर मिसाइलों से हमला किया जाएगा। इसके जवाब में पाक ने कहा कि अगर भारत ने एक भी मिसाइल दागी तो वह उस पर तीन गुना बड़ा हमला करेगा।सूत्रों का कहना है कि मिसाइलों से हमला करने की धमकी पहले किस देश ने दी, इसका पता नहीं। हालांकि, पाक के एक मंत्री और इस्लामाबाद में मौजूद विदेशी राजनयिक ने इस बात की पुष्टि की कि दोनों देश मिसाइलों से हमला करने की तैयारी में थे। जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन के साथ हनोई में मीटिंग कर रहे थे। उसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन और विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने दोनों देशों में संपर्क साधकर संयम बरतने की सलाह दी। सूत्रों का कहना है कि पोंपियो ने पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अपनी भारतीय समकक्ष सुषमा स्वराज से फोन पर बात की। भारत-प्रशांत क्षेत्र के कमांडर एडमिरल फिल डेविडसन ने भी भारतीय नौसेना के प्रमुख सुनील लांबा से बात की। भारत में तैनात एक विदेशी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका की कोशिश सबसे पहले भारतीय पायलट को पाक के चंगुल से छुड़ाने की थी। उसने पहले भारत से आश्वासन लिया कि मिसाइलों का इस्तेमाल वह नहीं करने जा रहा। ट्रम्प प्रशासन के एक अधिकारी का कहना था कि वह समझ रहे थे कि हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि चीन, यूएई और दूसरे देशों ने भी दोनों के बीच के तनाव को कम करने के लिए कोशिशें कीं। भारत ने माना कि पाक से तनाव के दौरान कई बड़े देशों के साथ लगातार संपर्क चल रहा था। 28 फरवरी को ट्रम्प ने हनोई में मीडिया से कहा कि उन्हें लगता है कि भारत-पाक के बीच चल रहा तनाव जल्दी खत्म हो जाएगा। इसी दिन दोपहर में पाक प्रधान मंत्री इमरान खान ने संसद में कहा कि वह भारतीय पायलट को रिहा करने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हम पर मिसाइल हमले की चेतावनी दी गई है, लेकिन ऐसा हुआ तो पाक मुंहतोड़ जवाब देगा।.
पाक ने कहा- वह तीन गुनी मिसाइलों से जवाबी हमला करेगाभारत की एयर स्ट्राइक के अगले दिन यानी 27 फरवरी को जब पाक ने जवाबी हमला किया तो उसी शाम को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के प्रमुख असीम मुनीर से बात की और सख्त लहजे में कहा कि बेशक उनका पायलट अभिनंदन पाक की गिरफ्त में हो, लेकिन आतंकी संगठनों के खिलाफ भारत के आक्रामक रवैये में कोई अंतर नहीं आने वाला है। सूत्रों का कहना है कि तब भारत ने पाक को चेतावनी दी थी कि अगर वह नहीं सुधरा तो उस पर मिसाइलों से हमला किया जाएगा। इसके जवाब में पाक ने कहा कि अगर भारत ने एक भी मिसाइल दागी तो वह उस पर तीन गुना बड़ा हमला करेगा।सूत्रों का कहना है कि मिसाइलों से हमला करने की धमकी पहले किस देश ने दी, इसका पता नहीं। हालांकि, पाक के एक मंत्री और इस्लामाबाद में मौजूद विदेशी राजनयिक ने इस बात की पुष्टि की कि दोनों देश मिसाइलों से हमला करने की तैयारी में थे। जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उत्तर कोरिया के तानाशाह किम-जोंग-उन के साथ हनोई में मीटिंग कर रहे थे। उसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन और विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने दोनों देशों में संपर्क साधकर संयम बरतने की सलाह दी। सूत्रों का कहना है कि पोंपियो ने पाक के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अपनी भारतीय समकक्ष सुषमा स्वराज से फोन पर बात की। भारत-प्रशांत क्षेत्र के कमांडर एडमिरल फिल डेविडसन ने भी भारतीय नौसेना के प्रमुख सुनील लांबा से बात की। भारत में तैनात एक विदेशी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका की कोशिश सबसे पहले भारतीय पायलट को पाक के चंगुल से छुड़ाने की थी। उसने पहले भारत से आश्वासन लिया कि मिसाइलों का इस्तेमाल वह नहीं करने जा रहा। ट्रम्प प्रशासन के एक अधिकारी का कहना था कि वह समझ रहे थे कि हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि चीन, यूएई और दूसरे देशों ने भी दोनों के बीच के तनाव को कम करने के लिए कोशिशें कीं। भारत ने माना कि पाक से तनाव के दौरान कई बड़े देशों के साथ लगातार संपर्क चल रहा था। 28 फरवरी को ट्रम्प ने हनोई में मीडिया से कहा कि उन्हें लगता है कि भारत-पाक के बीच चल रहा तनाव जल्दी खत्म हो जाएगा। इसी दिन दोपहर में पाक प्रधान मंत्री इमरान खान ने संसद में कहा कि वह भारतीय पायलट को रिहा करने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हम पर मिसाइल हमले की चेतावनी दी गई है, लेकिन ऐसा हुआ तो पाक मुंहतोड़ जवाब देगा।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! AAP ने उठाए सवालचुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले राजनीतिक दलों की ओर से आई प्रतिक्रियाएँ IndiaElects
Read more »
72 फीसदी की रफ्तार से Digital हो रहा है इंडिया, Jio की वजह से बदली तस्वीरअपने देश में उपभोक्ता डेटा पर अधिक खर्च कर रहे हैं, जबकि वॉयस कॉल पर खर्च काफी कम है.
Read more »
कंगारुओं ने भारत से छीनी जीत, वनडे सीरीज में की 2-2 से बराबरीमोहाली में खेले गए चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 विकेट से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. अब सीरीज का फैसला 13 मार्च को दिल्ली में होने वाले पांचवें वनडे मैच में होगा.
Read more »
लोकसभा चुनाव: मतदान की तारीखों से नाराज मौलाना फरंगी महली ने EC से की ये मांग...रोजे के दौरान देश में आखिरी के तीन चरणों के वोट 6 मई, 12 मई और 19 मई को डाले जाएंगे, जिससे देश के करोड़ों रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
Read more »
पाक से बाद में पहले घर के दुश्मनों से सतर्क रहना ज्यादा जरूरीकोई कह रहा है कि हमारी सरकार आई तो हम पत्थरबाजों को छोड़ देंगे। आखिर ये हो क्या रहा है? दरअसल, आज हमारे लिए जन्मजात दुश्मन पाक से तो बाद में पहले घर के दुश्मनों से सतर्क रहना ज्यादा जरूरी हो गया है।
Read more »
कवि दुष्यंत कुमार के बेटे की जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन से की हटवाने की मांगदुष्यंत का जन्म यूपी के बिजनौर में हुआ था, लेकिन आकाशवाणी में नौकरी के बाद वे भोपाल में ही बस गए. 1975 में जब वे परलोक सिधार गए तो परिवार ने भोपाल को ही अपनाया.
Read more »
Election LIVE: चुनाव को लेकर मोदी ने की बड़ी अपील, राहुल-मायावती को किया टैगPM मोदी ने ट्वीट में लोगों से की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील IndiaElects
Read more »
नारियल की शाखा से बने बल्ले और कंचों से खेलकर की लारा ने क्रिकेट में शुरूआतक्रिकेट के महान क्रिकेटरों में से एक ब्रायन लारा ने खेल में आने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने चार साल की उम्र में नारियल की शाखा से बने बल्ले से शुरूआत की थी जो पेंटिंग करने वाले ब्रुश की तरह था।
Read more »
गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, कथित सैक्स टेप से हार्दिक की तस्वीर अपलोड की गई- Amarujalaहार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया और उनकी फोटो अपलोड कर दी। HardikPatel_ INCIndia IYC congress gujaratcongresswebsitehacked
Read more »
Kartarpur corridor। करतारपुर गलियारे में पाक परमिट, शुल्क के प्रस्ताव से भारत निराशनई दिल्ली। सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानकदेव की 550वीं जयंती के अवसर पर पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के लिए खोले जा रहे गलियारे से जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों के परमिट जारी करने एवं शुल्क लगाए जाने के पाकिस्तान के प्रस्ताव पर भारत ने निराशा जाहिर की है।
Read more »
