एक घंटे में 14 किलो ड्राई फ्रूट्स खा गए अफसर: शहडोल में 5 दिन में दूसरा बड़ा घोटाला; 6 लीटर दूध में 5kg शक्क...

Shahdol Dryfruit Bill Fraud Case News

एक घंटे में 14 किलो ड्राई फ्रूट्स खा गए अफसर: शहडोल में 5 दिन में दूसरा बड़ा घोटाला; 6 लीटर दूध में 5kg शक्क...
Gram Panchayat BillShahdol Dryfruit Bill
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 162 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh (MP) Shahdol School Oil Paint Scam Case मध्यप्रदेश के शहडोल में स्कूल में ऑयल पेंट घोटाले के बाद सरकारी धन के दुरुपयोग करने का दूसरा मामला सामने आया है।

शहडोल में 5 दिन में दूसरा बड़ा घोटाला; 6 लीटर दूध में 5kg शक्कर डालकर बनी चायभदवाही ग्राम पंचायत में 25 मई 2025 को जिला स्तरीय बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों ने नाले में पानी को रोकने का काम किया। मध्यप्रदेश के शहडोल में स्कूल में ऑयल पेंट घोटाले के बाद सरकारी धन के दुरुपयोग करने का दूसरा मामला सामने आया है। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम में अफसर एक घंटे के दौरान 14 किलो ड्राईफ्रूट खा गए। वहीं 6 लीटर दूध में 5 किलो शकार्यक्रम 25 मई को भदवाही ग्राम पंचायत में हुआ था। इसमें कलेक्टर डॉ.

केदार सिंह, जिला पंचायत सीईओ नरेंद्र सिंह, जयसिंह नगर की एसडीएम प्रगति वर्मा और जनपद सीईओ समेत कई अधिकारी शामिल हुए थे। ग्राम पंचायत ने मेजबानी करते हुए अफसरों के लिए टेंट, भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में लगाए गए बिल गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए। इसके बाद ये मामला सामने आ सका। जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ एमपी सिंह ने कहा कि हम लोग उस आयोजन में गए थे, लेकिन वहां इतना ड्राईफ्रूट नहीं था। बिलों की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पहले बिल में यह 1000 रुपए किलो खरीदा गया। दूसरे बिल में काजू का दाम 600 रुपए किलो था।अफसरों के स्वागत सरकार में ग्राम पंचायत ने कोई कसर नहीं छोड़ी। 5 किलो काजू, 6 किलो बादाम और 3 किलो किशमिश खिलाने के नाम पर 19010 रुपए का भुगतान करवा लिया। अफसरों को चाय पिलाने के लिए 6 लीटर दूध और उसमें मिलाने के लिए 5 किलो शक्कर भी खरीदी गई। उसी बिल में 30 किलो नमकीन, 20 पैकेट बिस्कुट, 5 किलो शक्कर और 6 किलो दूध पर 19 हजार 10 रुपए व्यय किए गए।25 मई 2025 को ग्राम पंचायत द्वारा एक और बिल लगाया गया। इसमें काजू के दाम में गिरावट देखी गई। दरअसल, जिस बिल में गोविंद गुप्ता किराना स्टोर ग्राम भरी से 5 किलो काजू लाया गया, उसमें काजू की कीमत प्रति किलो 1000 रुपए दर्शाई गई। इसी तारीख को सुरेश तिवारी टी स्टॉल चुहिरी से एक किलो काजू मात्र 600 रुपए में खरीद लिया गया। इसके अलावा 10 रुपए वाले 50 रसगुल्ले भी अफसरों के लिए खरीदे गए। इसे 500 की जगह बिल में 1000 रुपए जोड़कर दाम बढ़ाया गया है।पूड़ी-सब्जी के पैकेट खरीदने के साथ दूसरा किराना सामान भी खरीदा गया।टेंट, कुर्सी का एक बिल 8000 रुपए का है।ग्राम पंचायत ने अफसरों और ग्रामीणों को खिलाने के लिए पूड़ी और सब्जी की भी व्यवस्था की थी। पंचायत सरपंच और सचिव ने इसके लिए सुरेश तिवारी टी स्टॉल चुहीरी और नारायण टी स्टॉल चुहीरी से पूड़ी सब्जी के पैकेट खरीदे। साथ ही गोविंद किराना स्टोर से उसे बनाने वाला सामान भी खरीद लिया। भदवाही में जल चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें खिचड़ी, पूड़ी सहित सब्जी बनी थी, लेकिन काजू-बादाम सहित अन्य सामग्री नजर नहीं आई।भदवाही ग्राम पंचायत में झूंझा नाला है। यह मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा को तय करती है। इसी नाले में 25 मई 2025 को जिला स्तरीय बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन रखा था। कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों ने बोरी में रेत भरकर नाले में पानी को रोकने का कार्य किया। इस दौरान अफसर एक घंटे भदवाही में रहे। अधिकारियों ने फर्जी बिल के माध्यम से सरकारी धन का दुरुपयोग किया। ग्राम पंचायत से इस खर्च का भुगतान करवाया गयाबोरी बंधान कार्यक्रम में कलेक्टर समेत अन्य अफसर और ग्रामीण पहुंचे थे।पंचायत ने अफसरों के लिए खाने की व्यवस्था भी की थी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर जिले में भी गांव-गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान समाज एवं सरकार के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जहां पुरानी जल संरचनाओं कुआ, तालाब, बावड़ियों, जल स्त्रोतों, गांव में बहने वाली नदियों एवं नालों की साफ-सफाई का कार्य किया गया है। हाल ही में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभियान से जुड़ी प्रगति की भी जानकारी दी थी।शहडोल में शिक्षा विभाग का बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां दो स्कूलों में सिर्फ 24 लीटर पेंट पोतने के लिए 443 लेबर और 215 मिस्त्री लगे। 4704 रुपए के इस पेंट को पोतने का 3.38 लाख खर्च का भुगतान किया गया। इन बिलों की कॉपी सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। ये कारनामा ब्यौहारी स्थित दो सरकारी स्कूलों में किया गया है।झांसी में बारिश से उफनाई नदियां…3 बांधों के गेट खोलेझांसी में 10 घंटे बारिशकानपुर में सुबह तेज बारिशबारिश में करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Gram Panchayat Bill Shahdol Dryfruit Bill

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उदयपुर में रात को एक घंटे तक बारिश: शहर के अधिकांश इलाकों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहतउदयपुर में रात को एक घंटे तक बारिश: शहर के अधिकांश इलाकों में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहतउदयपुर शहर में रात में करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक बारिश हुई। बारिश शहर के अधिकांश इलाकों में हुई। बारिश के साथ ही मौसम ठंडा हो गया।
Read more »

बस्ती में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला, 1.56 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी... 75 लोगों के खिलाफ FIR दर्जबस्ती में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला, 1.56 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी... 75 लोगों के खिलाफ FIR दर्जUP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें 47 संस्थानों में 1.
Read more »

बकरियां चराने के बाद तीन भाई-बहन तालाब में नहाने गए, डूबने से तीनों की गई जान, गांव में शोक की लहरबकरियां चराने के बाद तीन भाई-बहन तालाब में नहाने गए, डूबने से तीनों की गई जान, गांव में शोक की लहरएमपी के छतरपुर में एक ही परिवार के तीन बच्चे तालाब में डूब गए। वे बकरियां चराने के बाद नहाने तालाब में गए थे।
Read more »

तेजी से वजन कम करने के लिए खा सकते हैं ये ड्राई फ्रूट्स! शरीर की चर्बी गलाने में मददगारतेजी से वजन कम करने के लिए खा सकते हैं ये ड्राई फ्रूट्स! शरीर की चर्बी गलाने में मददगारड्राई फ्रूट्स में कई आवश्यक पोषक तत्व, हेल्दी फैट और फाइबर होते हैं, जिससे इसे खाने के बाद लंबे समय तक शरीर में एनर्जी बनी रहती है और पेट भरा रहता है.
Read more »

इतिहास में सिर्फ दूसरी बार और 15 साल में पहली बार... इंग्लैंड ने घर में बनाया शर्मनाक रिकॉर्डइतिहास में सिर्फ दूसरी बार और 15 साल में पहली बार... इंग्लैंड ने घर में बनाया शर्मनाक रिकॉर्डभारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है।
Read more »

अरे ये क्या कर दिया... शॉट मारने के चक्कर में हवा में उड़ाया बल्ला, ऋषभ पंत फोड़ देते किसी का सिरअरे ये क्या कर दिया... शॉट मारने के चक्कर में हवा में उड़ाया बल्ला, ऋषभ पंत फोड़ देते किसी का सिरऋषभ पंत एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन एक शॉट खेलने के चक्कर में अपना बल्ला ही हवा में उड़ा दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:24:50