एक घर के पते पर 45 वोटर, मौके पर मिले सिर्फ तीन... उन्नाव में SIR फॉर्म लेकर पहुंचा BLO भी चकराया, जांच के ...

Unnao News News

एक घर के पते पर 45 वोटर, मौके पर मिले सिर्फ तीन... उन्नाव में SIR फॉर्म लेकर पहुंचा BLO भी चकराया, जांच के ...
उन्नाव समाचारSIR In Unnaoउन्नाव में एसआईआर प्रक्रिया
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

Unnao News: उन्नाव के पूरन नगर में एक मकान के पते पर 45 वोटर दर्ज थे, लेकिन मौके पर सिर्फ तीन लोग मिले. 42 नाम फर्जी पाए गए. जिला प्रशासन ने हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं और वोटर लिस्ट के सत्यापन को सख्त करने के निर्देश जारी किए हैं.

उन्नाव. उन्नाव सदर तहसील के पूरन नगर क्षेत्र में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक ही मकान के पते पर मतदाता सूची में 45 नाम दर्ज हैं, लेकिन मौके पर सिर्फ तीन लोग ही रहते मिले.

बाकी 42 नाम पूरी तरह फर्जी निकले. इस गंभीर गड़बड़ी का खुलासा होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामला बूथ संख्या 200, मोहल्ला पूरन नगर के मकान संख्या 57 की है. बीएलओ राजीव त्रिपाठी जब घर-घर सत्यापन करने पहुंचे तो मकान मालिक कमलेश कुमार ने साफ कहा कि उनके घर में सिर्फ तीन लोग ही रहते हैं. बाकी 42 नामों के लोग न तो उनके परिवार के हैं और न ही कभी इस मकान में रहे. पड़ोसियों ने भी यही बात दोहराई कि इन 42 लोगों को उन्होंने कभी देखा तक नहीं. सूचना मिलते ही असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर फहद तुरंत मौके पर पहुंचे और बीएलओ व मकान मालिक से विस्तार से पूछताछ की. AERO ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह फर्जी वोटरों का मामला लग रहा है. पूरी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी गौरांग राठी को सौंप दी गई है. जांच के बाद कार्रवाई एडीएम सुशील कुमार गोंड ने बताया, “मामला गंभीर है. कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि यहां फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर भी रहते थे, लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है. जांच पूरी होने के बाद ही फर्जी वोटरों के नाम हटाए जाएंगे और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.” हाई लेवल जांच के आदेश जिलाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण की हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही पूरे जिले में वोटर लिस्ट के सत्यापन को और सख्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं. प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करने के लिए अब हर बूथ पर दोबारा सघन जांच कराई जाएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

उन्नाव समाचार SIR In Unnao उन्नाव में एसआईआर प्रक्रिया Unnao Fake Voters Up SIR Process Fake Voters Found In Unnao Up News Up Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

SIR Deadline BIG UPDATE: SIR নিয়ে বিগ বিগ আপডেট! নির্বাচন কমিশন একেবারে পরিষ্কার করে জানিয়ে দিল, এনুমারেশন ফর্ম জমা দিতেই হবে...SIR Deadline BIG UPDATE: SIR নিয়ে বিগ বিগ আপডেট! নির্বাচন কমিশন একেবারে পরিষ্কার করে জানিয়ে দিল, এনুমারেশন ফর্ম জমা দিতেই হবে...SIR Deadline EC extends SIR deadline in 12 states SIR form submission deadline to December 11 electoral list to be out on December 16
Read more »

Breaking News Live: 'BLO पर भारी दबाव' SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय की टीवीके, सीजेआई सूर्यकांत स...Breaking News Live: 'BLO पर भारी दबाव' SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची विजय की टीवीके, सीजेआई सूर्यकांत स...विजय की टीवीके ने SIR प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, महाराष्ट्र चुनाव टला, NIA ने दिल्ली ब्लास्ट केस में कश्मीर छापेमारी की.
Read more »

UP BLO Death: ‘মা, আমি বাঁচতে চাই, কিন্তু... আমার ৪টে মেয়েকে দেখো, এবার BJP রাজ্যেরই BLO-র শেষ বিস্ফোরক ভিডিয়ো...UP BLO Death: ‘মা, আমি বাঁচতে চাই, কিন্তু... আমার ৪টে মেয়েকে দেখো, এবার BJP রাজ্যেরই BLO-র শেষ বিস্ফোরক ভিডিয়ো...UP BLO Last Video Before his death goes viral saying, Ma I want to live, but If I Had More Time
Read more »

SIR का काम ज्यादा मुश्किल नहीं, जयपुर की BLO ने शेयर किए अपने अनुभव, जानिए क्या फर्क है ग्रामीण और शहरों मेंSIR का काम ज्यादा मुश्किल नहीं, जयपुर की BLO ने शेयर किए अपने अनुभव, जानिए क्या फर्क है ग्रामीण और शहरों मेंजयपुर की BLO सविता स्वामी ने दावा किया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का काम मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा कि सही प्लानिंग से रोज सिर्फ 2 घंटे काम करके भी दो महीने में टारगेट पूरा किया जा सकता है। सविता ने कहा, एक बूथ पर 1500 मतदाता होते हैं, जिसे मैनेज करना आसान...
Read more »

SIR In Bengal: ভাঙবে বিহারের রেকর্ড! বাংলায় বাদ যাবে ৫০ লাখ ভোটারের নাম? SIR-এর বিগ আপডেট...SIR In Bengal: ভাঙবে বিহারের রেকর্ড! বাংলায় বাদ যাবে ৫০ লাখ ভোটারের নাম? SIR-এর বিগ আপডেট...SIR in Bengal: uncollectable forms nearly 45 lakhs, 50 lakhs names may be removed from voter list West Bengal Assembly Election 2026 SIR controversy
Read more »

BLO Death: যোগীরাজ্যে SIR-জ্বর! সকাল চা খেতে খেতেই লুটিয়ে পড়লেন BLO, আর উঠলেন না...BLO Death: যোগীরাজ্যে SIR-জ্বর! সকাল চা খেতে খেতেই লুটিয়ে পড়লেন BLO, আর উঠলেন না...Another BLO dies allegedly due to SIR work pressure in UP
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:15:15