सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ का आज लास्ट वर्किंग डे है। आज सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर अहम फैसला सुनाएगी। जानिए पूरा मामला क्या है।
नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सात सदस्यीय संविधान पीठ तय करेगी कि यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा बना रहेगा या नहीं। इससे पहले सीजेआई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।इस पीठ में सीजेआई के अलावा जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जे.
बी. पारदीवाला, जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस एससी शर्मा शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ इलाहाबाद हाई कोर्ट के 2006 के एक फैसले के संबंध में सुनवाई कर रही थी। हाई कोर्ट के आदेश में कहा गया था कि एएमयू अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है।साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने इस मामले को सात जजों की पीठ को सौंप दिया था। सात जजों की संविधान पीठ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को भारत के संविधान के अनुच्छेद 30 के तहत अल्पसंख्यक का दर्जा दिए जाने के संबंध में दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई की और बाद में फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने इस मामले की आठ दिनों तक सुनवाई की थी।साल 1968 के एस. अजीज बाशा बनाम भारत संघ के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एएमयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय माना था, लेकिन साल 1981 में एएमयू अधिनियम 1920 में संशोधन लाकर संस्थान का अल्पसंख्यक दर्जा बहाल कर दिया गया था। बाद में इसे इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी गई और यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।
Aligarh Muslim University Amu Minority Status Supreme Court Live Cji Chandrachud Dy Chandrachud Last Working Day As Cji सुप्रीम कोर्ट का एएमयू पर बड़ा फैसला सुप्रीम कोर्ट अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी मदरसा एक्ट पर आज सुप्रीम कोर्ट का आएगा फैसला, लाखों छात्रों का भविष्य होगा तयक्या निजी संपत्ति संविधान के अनुच्छेद 39 (बी) के तहत समुदाय के भौतिक संसाधन की परिभाषा के अंतर्गत आएगी? और उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को रद्द करने पर रोक लगाने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली अपीलों पर सुप्रीम कोर्ट का आज फैसला आएगा.
Read more »
AMU का अल्पसंख्यक दर्जा बरकरार रहेगा या नहीं, सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनाएगी फैसला, पूर्व छात्र नेता ने कही ये ...साल 1967 में सुप्रीम कोर्ट के एस अजीज बाशा बनाम भारत संघ मामले में निर्णय दिया गया था कि चूंकि एएमयू एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, इसे अल्पसंख्यक संस्थान नहीं माना जा सकता. हालांकि, संसद ने 1981 में एएमयू (संशोधन) अधिनियम पारित कर इसे अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा दे दिया गया.
Read more »
AMU का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा या होगा खत्म, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसलाअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा या खत्म होगा इस पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात न्यायाधीशों की संविधान पीठ इस मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगी। संविधान पीठ ने एक फरवरी को इस पर फैसला सुरक्षित रखा था। इस फैसले का असर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी पर भी पड़ेगा। एएमयू को...
Read more »
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा बरकरार या होगा खत्म, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसलाAMU Verdict: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अल्पसंख्यक संस्थान है या नहीं, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ अपना फैसला सुनाएगी. आज आने वाले फैसले को लेकर सभी की निगाहें हैं, क्योंकि इसका असर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी पर भी पड़ेगा.
Read more »
Aligarh Muslim University का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा या होगा खत्म? Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा या खत्म होगा? इस पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट अहम फैसला सुनाएगा...सात जजों की संविधान पीठ सुबह साढ़े 10 बजे फैसला सुनाएगी...संविधान पीठ ने एक फरवरी को इस पर फैसला सुरक्षित रखा था...इस फैसले का असर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी पर भी पड़ेगा...
Read more »
AMU का अल्पसंख्यक दर्जा रहेगा या होगा खत्म, सुप्रीम कोर्ट में आज हो जाएगा फैसला!AMU Verdict: आज सुप्रीम कोर्ट अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर फैसला सुना सकता है. इस फैसले को लेकर विश्वविद्यालय में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. आज आने वाले फैसले को लेकर सभी की निगाहें हैं.
Read more »
