अमेरिकी सरकार एंथ्रॉपिक के AI मॉडल क्लॉड के व्यापक इस्तेमाल की मांग कर रहा है. फिलहाल क्लॉड ही एकमात्र उन्नत एआई मॉडल है जो कुछ संवेदनशील रक्षा और खुफिया नेटवर्क में है.
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने AI कंपनी एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोदेई को पेंटागन तलब किया है. हेगसेथ ने डारियो को तलब करते हुए अल्टीमेटम दिया है. ये मामला अमेरिका की गोपनीय सैन्य जानकारी से जुड़ा है.
और पढ़ेंपेंटागन में होने जा रही ये उच्चस्तरीय बैठक काफी अहम है. इसकी वजह एंथ्रोपिक के AI प्रोडक्ट Claude का सेना द्वारा इस्तेमाल करने से जुड़ी शर्तें हैं. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब रक्षा विभाग प्रमुख एआई कंपनियों पर दबाव बढ़ा रहा है कि वे अपने सबसे अपडेटेड मॉडलों को कम प्रतिबंधों के साथ अमेरिकी सेना के गोपनीय नेटवर्क पर उपलब्ध कराएं.रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सरकार एंथ्रॉपिक के AI मॉडल क्लॉड के व्यापक इस्तेमाल की मांग कर रही है. फिलहाल क्लॉड ही एकमात्र उन्नत एआई मॉडल है जो सरकार के कुछ संवेदनशील रक्षा और खुफिया नेटवर्क में है. वहीं, एंथ्रॉपिक अपने सिस्टम के उपयोग को लेकर सख्त नियम बनाए रखना चाहता है.एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि एंथ्रॉपिक जानता है कि यह कोई औपचारिक बैठक नहीं है. यह दोस्ताना मुलाकात नहीं है. ये ‘या तो फैसला करो या हट जाओ’ वाली बैठक है. Advertisement अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पेंटागन यह जानना चाहता है कि क्या कंपनी सरकार द्वारा तय शर्तों का दायरा बढ़ाने को तैयार है या नहीं. यह विवाद अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों और सिलिकॉन वैली के बीच बढ़ती खाई को भी दर्शाता है. इसी महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि पेंटागन ओपन एआई और एंथ्रॉपिक जैसी प्रमुख एआई कंपनियों से आग्रह कर रहा है कि वे अपने मॉडलों को क्लासिफाइड सिस्टम पर व्यावसायिक प्रतिबंधों के बिना उपलब्ध कराएं.क्लॉड की गोपनीय नेटवर्क में मौजूदगी ने एंथ्रॉपिक को पेंटागन की एआई महत्वाकांक्षाओं का अहम साझेदार बना दिया है. हालांकि, क्लॉड के उपयोग पर लगे प्रतिबंधों को लेकर पेंटागन और एंथ्रॉपिक के बीच टकराव बढ़ गया है. अगर ऐसा होता है, तो सभी अमेरिकी डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर्स को यह प्रमाणित करना होगा कि वे एंथ्रॉपिक की तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. इसका मतलब होगा कि क्लॉड को पेंटागन के पूरे सिस्टम से बाहर कर दिया जाएगा.यह विवाद तब और बढ़ गया जब कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी कि तीन जनवरी को वेनेजुएला में हुए सैन्य अभियान के दौरान, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी हुई, क्लॉड का इस्तेमाल किया गया था. एआई सिस्टम का उपयोग कैसे किया गया, यह अब भी गोपनीय है. न तो ऑपरेशन से जुड़े विवरण सार्वजनिक किए गए हैं और न ही क्लॉड की भूमिका स्पष्ट की गई है. हालांकि, एंथ्रॉपिक ने इन रिपोर्ट्स की पुष्टि करने से इनकार किया है. कंपनी का कहना है कि उसकी तकनीक सख्त उपयोग नीतियों से जुड़ी है.---- समाप्त ----
US US News Donald Trump Pentagon Anthropic CEO Pete Hegseth Dario Amodei एआई पेंटागन एंथ्रोपिक पीट हेगसेथ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
GTA-6 लॉन्च से 9 महीने पहले Xbox का CEO बदला: उपराष्ट्रपति ने अटल बिहारी पर किताब का विमोचन किया; 23 फरवर...Current Affairs 23 Feb Vp launches atal bihari book xbox ceo change months before gta6 launch
Read more »
योगी सिंगापुर पहुंचे, कारोबारियों के साथ मीटिंग की: यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया, 3 दिन में 25 CEO स...cm yogi singapore visit investment meetings gic dbs temasek ceo
Read more »
AI समिट हंगामा- यूथ कांग्रेस नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु गिरफ्तार: 20 घंटे पूछताछ चली, IYC महासचिव बोले- ये अ...AI Impact Summit protest Delhi: Youth Congress National President Uday Bhanu Chib arrested after 20-hour interrogation. Follow latest updates.
Read more »
AI समिट हंगामा- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार: 20 घंटे पूछताछ हुई, कांग्रेस नेता बोले- ये अंग्रेजो...AI Impact Summit protest Delhi: Youth Congress National President Uday Bhanu Chib arrested after 20-hour interrogation. Follow latest updates.
Read more »
जब भारत पर टिकी दुनिया की निगाहें तब यूथ कांग्रेस ने देश को पहुंचाई ठेस, AI समिट में प्रदर्शन पर भड़के 160 शिक्षाविदइंडिया AI इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस की ओर से हुए शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर देश के 160 शिक्षाविदों ने आपत्ति जताई है।
Read more »
इंसान के बराबर पहुंचने के करीब है एआई! आने वाली है AI की 'सुनामी' और दुनिया तैयार नहीं, एंथ्रोपिक के CEO ने...एआई कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने हाल ही में जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत के पॉडकास्ट में बड़ी चेतावनी दी है. एआई सुमानी की वार्निंग देते हुए अमोदेई ने कहा कि एआई इंसानों जैसी क्षमताओं के काफी करीब पहुंच रहा है और यह बदलाव लोगों की सोच से कहीं ज्यादा तेज है.
Read more »
