उत्तर प्रदेश में अहम उपचुनाव से पहले विपक्ष के दो प्रमुख नेता मायावती और अखिलेश यादव बड़े संकट में फंसते दिख रहे हैं, क्योंकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भष्टाचार के दो नए मामलों की जांच कर रही है, जिनमें ये दोनों नेता संलिप्त हैं. प्रदेश में 1,100 करोड़ रुपये के चीनी मिल घोटाले में नौकरशाहों और राजनेताओं की सांठगांठ की पोल खुल रही है. सरकारी संपत्तियों की बिक्री में बसपा सुप्रीमो मायावती के पूर्व सचिव नेतराम फंसे हैं, जबकि कई करोड़ के रेत खनन घोटाले का तार समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के सहयोगी गायत्री प्रजापति और छह नौकरशाहों से जुड़ा है.
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री प्रजापति और तीन आईएएस अधिकारियों के विभिन्न परिसरों की बुधवार को तलाशी के बाद सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि एजेंसी अखिलेश यादव से उनके कार्यकाल में हुए रेत खनन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ कर सकती है.
सूत्रों ने बताया कि गायत्री प्रजापति को कैबिनेट मंत्री नियुक्त किए जाने से पहले मार्च, 2012 से लेकर जुलाई, 2013 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास खनन मंत्रालय था. इस दौरान कथित तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने खनन पट्टे से जुड़ी कई फाइलों को मंजूरी दी. एजेंसी यह सुनिश्चित करने के लिए इन फाइलों का ऑडिट करवाएगी कि क्या मुख्यमंत्री कार्यालय ने निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया. गायत्री प्रजापति के मामले में सीबीआई ने पाया कि अनिवार्य ई-टेंडर नियमों का पूर्ण रूप से उल्लंघन किया गया. मंत्री के रूप में प्रजापति ने कथित तौर पर अपनी पसंद के ठेकेदारों को सीधे पट्टा देना मंजूर किया था. इसके बाद प्रजापति के निर्देश पर उनके अधीनस्थों, खनन सचिव और जिलाधिकारियों ने पट्टा संबंधी फाइलों पर हस्ताक्षर किए. सूत्रों ने बताया कि हालांकि बाद में अखिलेश यादव ने प्रजापति को बर्खास्त कर दिया, लेकिन उनके द्वारा कथित तौर पर किए गए उल्लंघन को मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीधे तौर पर नजरंदाज कर दिया. दिल्ली, UP-बिहार समेत 19 राज्यों में भ्रष्टाचार, हथियारों की तस्करी को लेकर 110 ठिकानों पर CBI के छापे सीबीआई अभी घोटाले के संबंध और साक्ष्य जुटा रही है और आगे मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका तय करने के लिए तीनों आईएएस अधिकारियों से पूछताछ करेगी. मायावती भी संकट में फंसती नजर आ रही हैं, क्योंकि चीनी मिल घोटाले में उनके सबसे भरोसेमंद नौकरशाह नेतराम के परिसरों की सीबीआई ने तलाशी ली है. सूत्रों ने बताया कि मायावती का भविष्य अब 21 चीनी मिलों के विनिवेश को मंजूरी देने के संबंध में नेतराम के बयानों से होने वाले खुलासे से तय होगा. सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वर्ष 2010-11 के दौरान चीनी मिलों को औने-पौने कीमतों पर बेचा गया. मायावती वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं. टिप्पणियांPNB की फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में निकला भूषण पावर के 3,800 करोड़ रुपये का घोटाला, RBI को दी सूचना सूत्रों ने बताया कि मायावती के मुख्यमंत्री रहते उत्तर प्रदेश में नेतराम का दबदबा था. इससे पहले कर चोरी के 100 करोड़ रुपये के संदिग्ध मामले में उनको आयकर विभाग के छापे का सामना करना पड़ा है, मायावती के एक अन्य करीबी सहयोगी विनय प्रिय दुबे की भी सीबीआई ने चीनी मिल घोटाले में तलाशी ली है. वह उस समय उत्तर प्रदेश चीनी निगम के महाप्रबंधक थे. सूत्रों ने बताया कि मायावती इससे पहले आय से अधिक धन मामले में बचने में कामयाब रही हैं, लेकिन अब उनको कठिन दौर का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि एजेंसी घोटाले में उनकी करीबियों से पूछताछ कर रही है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE UPDATES: Karnataka Government Crisis - कर्नाटक: 11 से 14 जुलाई तक बेंगलुरु के विधान सौध में धारा 144 (एक क्षेत्र में 4 से अधिक लोगों की सभा पर प्रतिबंध) लगा दिया गया है।कर्नाटक में जारी सियासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। बागी विधायकों और मंत्रियों के इस्तीफे के बाद संकट में पहुंची कुमारस्वामी सरकार को और मुश्किल में डालने के लिए बीजेपी आज से विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। इस बीच बागी विधायकों से मिलने मुंबई पहुंचे कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिस होटल में बागी विधायक ठहरे हुए हैं, उसके बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात है। दूसरी तरफ बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
चंद्रयान के बाद सूर्य, मंगल, शुक्र की बारी, स्पेस में जाएगी भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की सवारीभारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) अपने दूसरे मून मिशन Chandrayaan-2 की लॉन्च के बाद शांत नहीं बैठेगी. अगले 5-7 सालों में वह ऐसे मिशन करेगी जिससे दुनियाभर में इसरो और भारत के स्पेस प्रोग्राम को लेकर मौजूद भरोसा और मजबूत हो जाएगा. आइए जानते हैं इसरो द्वारा भविष्य के लॉन्च किए जाने वाले उन अंतरिक्ष अभियानों के बारे में जो देश का नाम बढ़ाने वाले हैं...
Read more »
चाणक्य नीति: अमीरों के पास हमेशा रहती हैं ये चीजें, गरीबों के नसीब में नहीं होतीं– News18 हिंदीचाणक्य नीति: अमीरों के पास हमेशा रहती हैं ये चीजें, गरीबों के नसीब में नहीं होतीं
Read more »
शिरडी के साईं बाबा क्या कहते हैं अपने भक्तों के बारे में? | shirdi ke sai babaशिरडी के साईं बाबा के अनमोल वचन जो उन्होंने विभिन्न अवसरों पर कहे थे। कहते हैं कि जो भी शिरडी के साईं बाबा को दिल से पुकारता है बाबा उसके आसपास होने की अनुभूति दे ही देते हैं। आओ जानते हैं कि साईं बाबा अपने भक्तों के बारे में क्या कहते हैं।
Read more »
political crisis in karnataka and goa, live updates - कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायकों के साथ मुलाकात के बाद कर्नाटक के विधानसभा स्पीकर केआर रमेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेंगे। | Navbharat Timesकर्नाटक का सियासी ड्रामा अभी खत्म भी नहीं हुआ कि गोवा में भी सियासी नाटकबाजी शुरू हो गई है। कर्नाटक में संकट में घिरी कांग्रेस को गोवा में भी बड़ा झटका लगा है। बुधवार को यहां कांग्रेस के 10 विधायक अचानक बीजेपी में शामिल हो गए। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कांग्रेस के सभी 10 बागी विधायकों से मुलाकात कर उन्हें बीजेपी में शामिल कराया। दूसरी तरफ कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायकों के इस्तीफों पर कार्यवाही को लेकर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों को शाम 6 बजे तक स्पीकर के सामने पेश होने के लिए कहा। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
भोपालः बच्ची के बलात्कार और हत्या के मामले में फांसीमध्य प्रदेश में हाल के समय में नाबालिग लड़कियों के रेप मामले में 27वीं बार फांसी की सज़ा सुनाई गई है.
Read more »
