उन्नाव में Acid Attack ने लोगों को हैरत में डाला, एकतरफा प्रेम में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब

United States News News

उन्नाव में Acid Attack ने लोगों को हैरत में डाला, एकतरफा प्रेम में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 53%

उन्नाव में Acid Attack ने लोगों को हैरत में डाला, एकतरफा प्रेम में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब acidattack

अभी तक सिरफिरे मनचलों द्वारा लड़कियों पर तेजाब फेंकने की घटनाएं सामने आती रही हैं और कई फिल्म भी बन चुकी हैं। लेकिन, गंभीर हालत में युवक को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती अल्पसंख्यक बताई जा रही है और युवक हिंदू है। मौरावां थाना क्षेत्र के गांव गोनामऊ निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र महादेव यादव भवानीगंज में दूध डेयरी का संचालन करता है। सोमवार देर रात करीब दो बजे वह टैंकर मे दूध लदवाकर भेजने के बाद डेयरी में साफ-सफाई कर रहा था। आरोप है कि इस बीच गांव की गैर धर्म की युवती डेयरी पर आई और रोहित के ऊपर तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक से रोहित की गर्दन, कान, सीना व पीठ झुलस गई।जानकारी होने पर स्वजन उसे आनन-फानन लखनऊ स्थित निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवती, उसकी मां व पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला एकतरफा प्रेम का सामने आ रहा है। किसी युवती द्वारा एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिये जाने की जानकारी के बाद से आसपास के लोग हैरान हैं।पुलिस ने पूछताछ की तो युवती का कहना है कि बीते करीब पांच माह से वह युवक से प्रेम का इजहार कर रही थी। वह घर से निकलने और डेयरी तक उसका पीछा करती रहती थी। कई बार डेयरी के सामने काफी देर तक घूमा भी करती थी। डेयरी पर जाकर उससे प्रेम का इजहार भी किया लेकिन उसने हर बार मना करते हुए भाग जाने को कहा। इससे गुस्से में आकर उसने युवक पर तेजाब फेंकने का मन बना लिया था। युवक के घर में सफाई काम के चलते तेजाब रहता था, इसकी जानकारी उसे थी। इसपर वह युवक के घर पर गई और बर्तन साफ करने का बहाना करते हुए तेजाब मांग कर ले आई। इसके बाद वही तेजाब डेयरी पर काम कर रहे युवक पर फेंक दिया। सीओ पुरवा एमपी शर्मा ने बताया कि एसिड अटैक करने वाली युवती ने पूछताछ में बताया कि है कि उसके प्यार के इजहार को युवक मानने को तैयार नहीं था। लड़की बर्तन साफ करने के बहाने एसिड भी लड़के के घर से एकदिन पूर्व मांगकर लाई थी। युवती और उसके परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। एसिड अटैक से घायल युवक के बयान लेने के लिए दारोगा को लखनऊ अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।.

अभी तक सिरफिरे मनचलों द्वारा लड़कियों पर तेजाब फेंकने की घटनाएं सामने आती रही हैं और कई फिल्म भी बन चुकी हैं। लेकिन, गंभीर हालत में युवक को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती अल्पसंख्यक बताई जा रही है और युवक हिंदू है। मौरावां थाना क्षेत्र के गांव गोनामऊ निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र महादेव यादव भवानीगंज में दूध डेयरी का संचालन करता है। सोमवार देर रात करीब दो बजे वह टैंकर मे दूध लदवाकर भेजने के बाद डेयरी में साफ-सफाई कर रहा था। आरोप है कि इस बीच गांव की गैर धर्म की युवती डेयरी पर आई और रोहित के ऊपर तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक से रोहित की गर्दन, कान, सीना व पीठ झुलस गई।जानकारी होने पर स्वजन उसे आनन-फानन लखनऊ स्थित निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवती, उसकी मां व पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला एकतरफा प्रेम का सामने आ रहा है। किसी युवती द्वारा एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिये जाने की जानकारी के बाद से आसपास के लोग हैरान हैं।पुलिस ने पूछताछ की तो युवती का कहना है कि बीते करीब पांच माह से वह युवक से प्रेम का इजहार कर रही थी। वह घर से निकलने और डेयरी तक उसका पीछा करती रहती थी। कई बार डेयरी के सामने काफी देर तक घूमा भी करती थी। डेयरी पर जाकर उससे प्रेम का इजहार भी किया लेकिन उसने हर बार मना करते हुए भाग जाने को कहा। इससे गुस्से में आकर उसने युवक पर तेजाब फेंकने का मन बना लिया था। युवक के घर में सफाई काम के चलते तेजाब रहता था, इसकी जानकारी उसे थी। इसपर वह युवक के घर पर गई और बर्तन साफ करने का बहाना करते हुए तेजाब मांग कर ले आई। इसके बाद वही तेजाब डेयरी पर काम कर रहे युवक पर फेंक दिया। सीओ पुरवा एमपी शर्मा ने बताया कि एसिड अटैक करने वाली युवती ने पूछताछ में बताया कि है कि उसके प्यार के इजहार को युवक मानने को तैयार नहीं था। लड़की बर्तन साफ करने के बहाने एसिड भी लड़के के घर से एकदिन पूर्व मांगकर लाई थी। युवती और उसके परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। एसिड अटैक से घायल युवक के बयान लेने के लिए दारोगा को लखनऊ अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर बोला हमला, कहा- CAA पर फैला रहे भ्रमदेवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार पर बोला हमला, कहा- CAA पर फैला रहे भ्रम
Read more »

गणतंत्र दिवस 2020 पर नेपाल को भारत ने उपहार में दिए 30 एंबुलेंस और छह बसगणतंत्र दिवस 2020 पर नेपाल को भारत ने उपहार में दिए 30 एंबुलेंस और छह बसभारत ने 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को नेपाल को 30 एंबुलेंस और छह बस उपहार में दिए। गणतंत्र दिवस आज काठमांडू में भारत के दूतावास में मनाया गया।
Read more »

गणतंत्र दिवस पर असम में 4 धमाके, मुख्यमंत्री ने घटना को बताया कायराना हरकतगणतंत्र दिवस पर असम में 4 धमाके, मुख्यमंत्री ने घटना को बताया कायराना हरकतमुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इस घटना को 'पवित्र दिन के मौके पर दहशत पैदा करने वाली कायराना हरकत बताया.'
Read more »

सीएए विरोधी प्रस्ताव पर यूरोपीय संसद में होगी बहस, भारत ने कहा- हमारा आंतरिक मामलासीएए विरोधी प्रस्ताव पर यूरोपीय संसद में होगी बहस, भारत ने कहा- हमारा आंतरिक मामलासंसद में इस सप्ताह की शुरुआत में यूरोपियन यूनाइटेड लेफ्ट/नॉर्डिक ग्रीन लेफ्ट समूह ने प्रस्ताव पेश किया था जिस पर बुधवार को बहस होगी और इसके एक दिन बाद मतदान होगा।
Read more »

सुप्रीम कोर्ट ने एनपीआर पर रोक लगाने से किया इनकार, पर केंद्र को जारी किया नोटिससुप्रीम कोर्ट ने एनपीआर पर रोक लगाने से किया इनकार, पर केंद्र को जारी किया नोटिससुनवाई के दौरान कोर्ट ने इन प्रक्रियाओं पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही सभी नई याचिकाओं को सीएए की अन्य याचिकाओं के साथ सूचीबद्ध कर दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:26:22