उनमें कोई आग नहीं लेकिन... राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बहाने किस बात पर कांग्रेस को दे दी चेतावनी

Rajnath Singh Attacks Rahul Gandhi News

उनमें कोई आग नहीं लेकिन... राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बहाने किस बात पर कांग्रेस को दे दी चेतावनी
Rajnath Singh InterviewRajnath Singh NewsRajnath Singh Attacks Congress
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि राहुल गांधी के अंदर कोई आग नहीं है। कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी और तीसरे टर्म में यूसीसी, वन नेशन वन इलेक्शन को लागू...

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी दोनों को निशाने पर लिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में कोई आग नहीं है जबकि उनकी पार्टी चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही है। रक्षा मंत्री ने इंटरव्यू में यह संकेत देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ जैसी बड़ी योजनाओं पर अमल करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि एनडीए 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा और भाजपा को 370 से अधिक सीट मिलेंगी क्योंकि यह अनुमान जमीनी स्थिति के विस्तृत मूल्यांकन के बाद लगाया गया है।कांग्रेस मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं.

..संपूर्ण राजनीतिक परिदृश्य पर बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है।सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है। वे मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं। मैं उन्हें सुझाव देना चाहता हूं - राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए। राजनीति का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण होना चाहिए।’दक्षिण में पार्टी को होगी बढ़त, महाराष्ट्र पर खुलकर नहीं बोलाराजनाथ सिंह ने कहा, ‘राहुल गांधी में कोई आग नहीं है, लेकिन कांग्रेस आग से खेल रही है।’रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास जताएंगे और पिछले पांच साल में सरकार के प्रदर्शन के आधार पर भाजपा की सीटों की संख्या में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हमारी सीट बढ़ेंगी और तमिलनाडु में हमें कुछ सीट मिलेंगी। केरल में भी हमारा खाता खुलेगा। हम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी अच्छी-खासी सीट जीत रहे हैं।’उन्होंने कहा कि भाजपा 370 का आंकड़ा पार करेगी। ओडिशा, झारखंड और असम में भी हमारी सीट बढ़ेंगी। हम छत्तीसगढ़ में सभी सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में 75 सीटें तक जीतने के लिए तैयार है। यह पूछे जाने पर कि क्या महाराष्ट्र में भाजपा की सीटें कम होंगी, इस पर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा कि वहां सीटें ऊपर-नीचे हो सकती हैं।तीसरे टर्म में यूसीसी और एक देश एक चुनाव पर रहेगा जोर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने संपत्ति के पुन: वितरण की कांग्रेस की योजना को लेकर उस पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर इसके विनाशकारी परिणाम होंगे। सिंह ने कहा, ‘संपत्ति के पुन: वितरण की अवधारणा से मंदी आएगी। अर्जेंटीना और वेनेजुएला ने इसे लागू किया और विनाशकारी परिणामों का सामना किया। निवेशकों का भारत से भरोसा उठ जाएगा।’ सत्ता में लौटने पर यूसीसी और ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ जैसी भाजपा की बड़ी योजनाएं लागू करने के बारे में सिंह ने कहा कि वह भारत के लोगों से जो वादा करती है, उन्हें पूरा भी करती है। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में सत्ता में लौटने पर यूसीसी लागू करने का संकल्प लिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ लागू करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस भय का माहौल पैदा करना चाहती है, वे हिंदू-मुस्लिम कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं। सिंह ने आरोप लगाया, ‘उन्हें कोई समस्या नहीं है। वे जाति, नस्ल और धर्म के नाम पर समाज को बांटकर सरकार बनाना चाहते हैं और उन्होंने हमेशा ऐसा ही किया है।’ लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में 66 से लेकर 67 प्रतिशत तक कम मतदान के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि यह भाजपा के लिए चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल अपने समर्थकों को बाहर निकलकर वोट करने के लिए उत्साहित नहीं कर पा रहे हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Rajnath Singh Interview Rajnath Singh News Rajnath Singh Attacks Congress Lok Sabha Election Results Rajnath Singh On Ucc Rajnath Singh One Nation One Election राजनाथ सिंह इंटरव्यू राजनाथ सिंह कांग्रेस हमला राजनाथ सिंह यूसीसी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बीजेपी के घोषणापत्र पर राहुल गांधी बोले- इससे ये दो शब्द गायब हैं...बीजेपी के घोषणापत्र पर राहुल गांधी बोले- इससे ये दो शब्द गायब हैं...कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया दी है.
Read more »

इतिहास के पन्नों से: राहुल की एक जिद और पिघल गईं मां सोनिया… मनमोहन कहानीइतिहास के पन्नों से: राहुल गांधी किसी भी कीमत पर सोनिया को पीएम बनते नहीं देखना चाहते थे। उन्होंने सोनिया को सोचने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम तक दे दिया था।
Read more »

‘अमेठी की तरह वायनाड छोड़ भागेंगे शहजादे, उन्हें वहां…’, PM मोदी का राहुल गांधी पर बड़ा हमलाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
Read more »

Bihar News: गिरिराज सिंह बोले- गांधी परिवार के लिए अंतिम बादशाह हैं राहुल गांधी, इस बार रायबरेली भी हारेंगेBihar News: गिरिराज सिंह बोले- गांधी परिवार के लिए अंतिम बादशाह हैं राहुल गांधी, इस बार रायबरेली भी हारेंगेरायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गांधी परिवार जहां से हारता है वहां फिर दोबारा नहीं जाता।
Read more »

'मेरे भाई को शहजादा कहते हैं, खुद महलों में रहते हैं', प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना'मेरे भाई को शहजादा कहते हैं, खुद महलों में रहते हैं', प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर साधा निशानागुजरात के बनासकांठा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी को शहजादा कहने के लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा.
Read more »

'राहुल में कोई फायर नहीं, लेकिन कांग्रेस जरूर आग से खेल रही', राजनाथ सिंह ने क्यों कही ये बात'राहुल में कोई फायर नहीं, लेकिन कांग्रेस जरूर आग से खेल रही', राजनाथ सिंह ने क्यों कही ये बातRajnath Singh Attack Congress राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। राजनाथ ने कहा कि राहुल में में कोई आग नहीं है जबकि उनकी पार्टी चुनावी लाभ के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा करने का प्रयास कर आग से खेल रही है। राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश करती...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:54:28