उत्पाद गुणवत्ता की वजह से भारत पर टिकी हैं दुनिया की निगाहें: जयंत चौधरी

United States News News

उत्पाद गुणवत्ता की वजह से भारत पर टिकी हैं दुनिया की निगाहें: जयंत चौधरी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

उत्पाद गुणवत्ता की वजह से भारत पर टिकी हैं दुनिया की निगाहें: जयंत चौधरी

नई दिल्ली, 21 मार्च । कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि भारत के उत्पादों और कारोबार की गुणवत्ता को लेकर दुनिया की निगाहें देश पर टिकी हैं।उन्होंने यह बात कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा आयोजित दो दिन की क्षमता निर्माण वर्कशॉप के दौरान कही।राज्य मंत्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, दुनिया की निगाहें भारत पर उसके उत्पादों, उसके नागरिकों और उसके कारोबार की गुणवत्ता के लिए टिकी हैं।उन्होंने देश के उद्योगों से विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।इसके अलावा, राज्य मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए उद्यमियों को निवेश करने और उन्हें हर तरीके से सपोर्ट करने की जरूरत है ताकि हमारी अर्थव्यवस्था प्रगति कर सके।उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय बजट 2025 में महिलाओं और वंचित वर्गों को लक्षित करने वाली पहलों पर जोर दिया गया।राज्य मंत्री चौधरी ने कहा, फंड ऑफ फंड्स के तहत लगभग 10,000 करोड़ रुपये के लोन स्वीकृत किए गए हैं, ताकि स्टार्टअप्स अपनी यात्रा शुरू कर सकें। सरकार ने नागरिकों को उनके सपनों को साकार करने में सहायता करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, लेकिन ये तभी प्रभावी होंगी जब हम उन्हें अपने अधिकार के रूप में इस्तेमाल करना सीखेंगे।उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय वर्कशॉप का उद्देश्य उभरते उद्यमियों में उद्यमशीलता की भावना को जगाना है और उन्हें सरकारी पहलों, मार्केट एक्सेस और डिजिटल क्षमता की गहरी समझ हासिल करने में मदद करना है।दो दिवसीय वर्कशॉप में पैनल चर्चा और व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए, जो उभरते उद्यमियों की क्षमता निर्माण के जरिए उद्यमशीलता इकोसिस्टम को बेहतर बनाने पर केंद्रित थे।वर्कशॉप में ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के 100 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया और उनमें से अधिकतर को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के संकल्प कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग दी गई।--आईएएनएसएसकेटी/केआर Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अमेरिका का भारत की 4 ऑयल एक्सपोर्ट कंपनियों पर बैन: ईरान के साथ व्यापार करने पर एक्शन, UAE-चीन की कंपनियों ...अमेरिका का भारत की 4 ऑयल एक्सपोर्ट कंपनियों पर बैन: ईरान के साथ व्यापार करने पर एक्शन, UAE-चीन की कंपनियों ...US Indian Firms Sanctioned Update अमेरिकी सरकार ने भारत में मौजूद 4 कंपनियों पर ईरानी पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की बिक्री और ट्रांसपोर्ट में मध्यस्थता की वजह से प्रतिबंध लगा दिया।
Read more »

ये हैं दुनिया के 9 सबसे कठिन एग्जाम; भारत की 3 परीक्षाएं भी लिस्ट में शामिलये हैं दुनिया के 9 सबसे कठिन एग्जाम; भारत की 3 परीक्षाएं भी लिस्ट में शामिलये हैं दुनिया के 9 सबसे कठिन एग्जाम; भारत की 3 परीक्षाएं भी लिस्ट में शामिल
Read more »

IMF का भरोसा: भारत 2026 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाIMF का भरोसा: भारत 2026 में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाIMF ने भारत की आर्थिक क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा है कि 2026 में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगा।
Read more »

Air India: सर, सबकुछ ले लो... गिड़गिड़ाता रह गया पूरा परिवार, जिद में अड़ा मैनेजर बोला- दफा कर इन्‍हां नूं....Air India: सर, सबकुछ ले लो... गिड़गिड़ाता रह गया पूरा परिवार, जिद में अड़ा मैनेजर बोला- दफा कर इन्‍हां नूं....अमृतसर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के मैनेजर की बदसलूकी की वजह से जालंधर के एक परिवार की नकेवल सिडनी की फ्लाइट छूट गई, बल्कि लाखों रुपए की टिकट भी बर्बाद हो गई.
Read more »

नन्हे बेटे के पीछे पड़े ट्रोल्स, पति को भी किया टारगेट, भड़कीं सना खान बोलीं- इतनी नफरत...नन्हे बेटे के पीछे पड़े ट्रोल्स, पति को भी किया टारगेट, भड़कीं सना खान बोलीं- इतनी नफरत...सना खान ने जबसे शोबिज की दुनिया को अलविदा कहा है तभी से वो किसी न किसी वजह से ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं.
Read more »

सुनीता विलियम्स को भारत रत्न मिले! अंतरिक्ष से लौटी 'भारत की बेटी' के लिए ममता बनर्जी की बड़ी मांगसुनीता विलियम्स को भारत रत्न मिले! अंतरिक्ष से लौटी 'भारत की बेटी' के लिए ममता बनर्जी की बड़ी मांगSunita Williams News: सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष से पृथ्‍वी पर सकुशल लौटने पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने की मांग की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:31:29