उत्तर प्रदेश मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत

राजनीति News

उत्तर प्रदेश मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत
बीजेपीसपामिल्कीपुर
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 290 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 164%
  • Publisher: 51%

उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत और इसमें कई संदेश हैं. बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने 61,710 वोट के अंतर से सपा के अजीत प्रसाद को हराया. इस चुनाव में पारंपरिक तौर पर सपा को समर्थन देने वाले मुस्लिम वोटरों का साथ नहीं मिला. साथ ही, सपा के प्रचार में शामिल अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पांडे ब्राह्मणों को भी सपा की तरफ मोड़ने में सफल नहीं रहे. 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जादू मिल्कीपुर उपचुनाव में नहीं चल पाया.

उत्तर प्रदेश मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत के कई संदेश हैं.इस सीट पर बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने 61,710 वोट के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अजीत प्रसाद को हराया.यहाँ क्लिक करें पारंपरिक तौर पर ऐसा माना जाता है कि मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव समाजवादी पार्टी की तरफ़ रहता है लेकिन उपचुनाव में सपा को लोकसभा चुनाव की तरह मुस्लिम मतदाताओं का साथ नहीं मिला.

वहीं, समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करने वाले अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पांडे सपा के पक्ष में ब्राह्मणों को नहीं कर पाए. 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए का फ़ैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में जो जादू चला था वो मिल्कीपुर उपचुनाव में नहीं चल पाया.इमेज कैप्शन,अगर जातीय आँकड़ों की बात करें तो मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं में से 30 प्रतिशत दलित समुदाय से आते हैं, 15 प्रतिशत यादव समुदाय से और 15 फ़ीसदी मुस्लिम समुदाय से हैं. इसके अलावा 25 फ़ीसदी वोटर्स ब्राह्मण, ठाकुर, बनिया समेत अगड़ी जाति से हैं. बाकी के 15 फ़ीसदी जैसे धोबी, कुम्हार, लोधी लोहार समेत अन्य अति पिछड़े वर्ग से आते हैं.इस पर बीजेपी के समर्थक जगजीवन यादव ने कहा, "बीजेपी ने चुपचाप इस मिशन पर काम किया, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समुदाय के प्रधान, समुदाय के पूर्व प्रधानों से संपर्क किया और उन लोगों से भी संपर्क किया, जिन्होंने छोटे-छोटे चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी." "यादवों को एकजुट करने में आरएसएस पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई और वो इसके लिए पिछले छह महीने से काम कर रहे थे."अयोध्या की मिल्कीपुर सीट समाजवादी पार्टी और बीजेपी के लिए क्यों बन गई है प्रतिष्ठा की लड़ाईThe Lens: मुकेश शर्मा के साथवहीं, समाजवादी पार्टी को अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पांडे को प्रचार में लगाकर ये उम्मीद थी कि बड़ी संख्या में ब्रह्माण समुदाय का वोट वो सपा की तरफ़ करेंगे. पांडे अखिलेश यादव के क़रीबी सहयोगी माने जाते हैं लेकिन इस चुनाव में वो ब्रह्माण समुदाय का वोट सपा की तरफ मोड़ने में सफल नहीं रहे. मिल्कीपुर के एक स्थानीय पुजारी रामआधार तिवारी ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि पांडे ब्राह्मण समुदाय से जुड़े हुए हैं. लेकिन वो इस समुदाय का वोट समाजवादी पार्टी की तरफ नहीं मोड़ पाए." एक स्थानीय किसान रामभावन पांडे कहते हैं,"समाजवादी पार्टी ने ब्रह्माणों के बीच कोई ठोस काम नहीं किया. सपा नेताओं ने सिर्फ़ सार्वजनिक बैठकों में ही उन्हें संबोधित किया." मिल्कीपुर में दलित वोटर्स की संख्या सबसे ज़्यादा है. इनमें से बड़ी संख्या में लोगों की पहली पसंद इस चुनाव में बीजेपी रही. इस निर्वाचन क्षेत्र में दो प्रमुख दलित समुदाय हैं, पासी और कोरी. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इन दोनों प्रमुख समूहों के बीच पार्टी की पैठ बनाने में अहम भूमिका निभाई. पासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले राम बोध कहते हैं, "जब हमारे समुदाय ने देखा कि उन्हें यादव समुदाय का साथ मिल रहा है तो हमारे समुदाय के ज़्यादातर लोगों ने बीजेपी को वोट देना चुना." वो कहते हैं, " यादवों का बीजेपी की ओर रुख करने के फ़ैसले ने हमें समाजवादी पार्टी के साथ बने रहने को सवालों के घेरे में ला दिया."राजनीतिक विश्लेषक ये मानते हैं कि पारंपरिक तौर पर सपा को मुस्लिम समुदाय का वोट मिलता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. उनका वोट टर्न आउट कम रहा. अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेता मक़सूद अली ने कहा, "मुझे आश्चर्य हुआ कि इस समुदाय से लोग बड़ी संख्या में वोट करने के लिए क्यों नहीं आए. हम ज़रूर इसका पता लगाएंगे क्योंकि ये हमारे लिए चिंता की बात है." हालांकि, मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव पर क़रीबी नज़र रखने वाले विश्लेषकों सपा की हार के पीछे दूसरी वजह भी बताते हैं. राजनीतिक विश्लेषक इंदु भूषण पांडे कहते हैं कि उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी को हराना आसान नहीं होता है क्योंकि सारी सरकारी मशीनरी उसके साथ होती है. मतदान के दौरान के एक वीडियो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, "रामबहोर पांडे नाम का एक व्यक्ति कई बार ये कहते नज़र आए कि 'उन्होंने खुद छह वोट डाले हैं और अधिकारियों का भी सहयोग' मिला." वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण प्रताप सिंह कहते हैं, "मिल्कीपुर में मिला जनादेश बीजेपी को मिला जनादेश नहीं कहा जा सकता है. दुर्भाग्य से इसका पूरा सच कभी बाहर नहीं आएगा. इस चुनाव में पार्टी और सरकार के बीच का भेद ही मिट गया था. इसमें चुनाव आयोग का पूरा सहयोग रहा. सही मायने में यह भाजपा का बदला नहीं है बल्कि इसे एक रणनीति के तहत मिल्कीपुर उपचुनाव को बदले के रूप में प्रचारित किया जा रहा है."https://www.bbc.com/hindi/articles/clyn7p366lnoदिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उप-चुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है और उप-चुनाव में ईमानदारी न बरतने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, "पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है." "ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये 'चार सौ बीसी' नहीं चलेगी। इस बात को भाजपावाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था.पीडीए मतलब 90% जनता ने ख़ुद अपनी आँखों से ये धांधली देखी है." सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "वहीं उत्तर प्रदेश की हमने-आपने लूट देखी है. उन लोगों को लोकतंत्र में सम्मान देना चाहिए, जिन्होंने वोट नहीं देने दिया, उन लोगों को विशेष सम्मान देना चाहिए जिन्होंने 6 वोट डाले और उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए जो लोग दूसरे ज़िले से आकर भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट डाला." उन्होंने आगे कहा, "जो लोग ये कह रहे हैं कि मिल्कीपुर जीतकर अयोध्या का बदला ले लिया, अयोध्या का बदला कोई नहीं हो सकता. ये चुनाव भी जीत जाते लेकिन इन्होंने बड़े पैमाने पर बेईमानी की है." इन सभी आरोपों को दरकिनार करते हुए बीजेपी अयोध्या के मीडिया इंचार्ज रजनीश सिंह कहते हैं " यो​गी आदित्यनाथ ने बंटोगे तो कटोगे का नारा दिया था. यह मिल्कीपुर उप चुनाव में काम कर गया. इसका परिणाम है कि हिंदू एक साथ आए और बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की और समाजवादी पार्टी को हार मिली."अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली की अपनी सीट प्रवेश वर्मा से कैसे हार गए, जानिए अहम कारणमणिपुर: हिंसा भड़कने से लेकर सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफ़े तक, जानिए बीते 21 महीनों में क्या-क्या हुआ?दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी के लिए अब आगे का रास्ता क्या होगा?दिल्ली की वो 14 सीटें जहां आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने पहुंचाई चोट?कोलंबिया की तरह अपने लोगों को अमेरिका से वापस लाने के लिए भारत ने क्यों नहीं भेजा विमान?अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली की अपनी सीट प्रवेश वर्मा से कैसे हार गए, जानिए अहम कारणकेजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा के अलावा और कौन हो सकते हैं सीएम पद के दावेदारदिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद इंडिया गठबंधन के कुछ नेता क्यों उठा रहे सवाल?क्या दिल्ली में बीजेपी की सरकार के लिए चुनौती बनेंगे ये पांच चुनावी वादेदिल्ली की रिज़र्व सीटों पर आप के दबदबे को क्यों नहीं तोड़ पाई बीजेपी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

बीजेपी सपा मिल्कीपुर उपचुनाव मुस्लिम वोट ब्राह्मण दलित पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक भारतीय जनता पार्टी समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मिल्कीपुर उपचुनाव: 26 साल बाद सपा-भाजपा के बीच मुख्य लड़ाईमिल्कीपुर उपचुनाव: 26 साल बाद सपा-भाजपा के बीच मुख्य लड़ाईमिल्कीपुर विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को होने वाले उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई का संभावना है। यह तीसरा उपचुनाव है जो मिल्कीपुर में हो रहा है।
Read more »

मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, मुलायम परिवार की बहू को उतारामिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, मुलायम परिवार की बहू को उताराMilkipur Upchunav: मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, यादवों को साधने के लिए मुलायम की बहू को उतारा, क्या लगा पाएंगी सेंध?
Read more »

उत्तर प्रदेश: मिल्कीपुर में वोटिंग शुरू, सपा और बीजेपी की प्रतिस्पर्धाउत्तर प्रदेश: मिल्कीपुर में वोटिंग शुरू, सपा और बीजेपी की प्रतिस्पर्धाउत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। यह सीट समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई है।
Read more »

उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में उपचुनाव, 65% से अधिक मतदानउत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में उपचुनाव, 65% से अधिक मतदानउत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 65% से अधिक मतदान हुआ, जो 2022 के विधानसभा चुनावों से ज्यादा है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'फर्जी मतदान' का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया.
Read more »

उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में हुआ बंपर वोटिंगउत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर उपचुनाव में हुआ बंपर वोटिंगउत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में करीब 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है, जो 2022 के विधानसभा चुनाव में 60 फीसदी से कम वोटिंग के मुकाबले काफी अधिक है. समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव में धांधली और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग का आरोप लगाया है. अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर हमला किया है. बीजेपी ने जातियों के समीकरण और बूथ प्रबंधन में सपा पर भारी पड़कर सेंध लगने में सफलता हासिल की है.
Read more »

यूपी सीएम योगी ने दिल्ली और मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत पर जताई खुशीयूपी सीएम योगी ने दिल्ली और मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत पर जताई खुशीउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली और मिल्कीपुर में बीजेपी की जीत पर बधाई दी है. उन्होंने दिल्ली में कमल खिलने का दावा किया और आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति का अब अंत हो गया है. सीएम योगी ने मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर भी खुशी जताई और कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी के परिवारवाद और झूठ की राजनीति पर विराम लगा दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:50:49