उत्तर छत्तीसगढ़ में दो दिनों से कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अफगानिस्तान में बन रहे नए विक्षोभ के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान बढ़ने का अनुमान है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में दो दिनों से कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पूर्व शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.
3 डिग्री दर्ज किया गया था। आगामी दिनांक 2023 के प्रथम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड से राहत मिली थी एवं लगातार न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से 15 डिग्री के बीच रहा। गुरूवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंच गया था। वहीं गुरूवार दोपहर बाद से शीतलहरें तेजी से प्रवेश करने लगीं और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई। इसके साथ ही सरगुजा में ठंड की वापसी हो गई है।संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि आने वाले दिनों में अफगानिस्तान में बन रहे नए विक्षोभ के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान बढ़ने का अनुमान है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण सरगुजा संभाग के सभी जिलों में रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस अवधि में अधिकतम तापमान में 30 से 31 डिग्री से घटकर 25 से 27 डिग्री के बीच पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में एकाएक गिरावट का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा है। बच्चे एवं बुजुर्ग मौसमी बीमारियों से पीड़ित हो जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि अफगानिस्तान में नए विक्षोभ के सक्रिय होने क असर उत्तर छत्तीसगढ़ में दिखेगा। इससे उत्तरी सर्द हवाओं में ब्रेक लगेगा और न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी संभावित है। हालांकि आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने का पूर्वानुमान है
मौसम ठंड उत्तर छत्तीसगढ़ अंबिकापुर शीतलहर विक्षोभ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तर प्रदेश में कोहरा की चेतावनी, तापमान में उतार-चढ़ावउत्तर प्रदेश में बारिश के बाद ठंड का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत 65 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, कोहरा से दिक्कतेंदिल्ली और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने लोगों को परेशान कर रखा है. मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक सर्दी के जारी रहने की चेतावनी दी है.
Read more »
उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाकों में बारिशउत्तर भारत में ठंड और कोहरा से परेशानी जारी है. दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाकों में गुरुवार तड़के बारिश हुई और घने कोहरे के कारण परिवहन सेवाओं में खलल आ गया है. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर 500 उड़ानें लेट हो गईं और 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
Read more »
उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्तउत्तर भारत में ठंड और कोहरा का प्रकोप जारी है। घना कोहरा कई राज्यों में देखने को मिल रहा है, जिससे ट्रेनें लेट चल रही हैं और उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Read more »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहरदिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का कहर जारी है। कोहरा वजह से हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई राज्यों में घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आई है। IMD ने 17-19 जनवरी के दौरान हिमाचल के कुछ इलाकों में शीतलहर की चेतावनी दी है।
Read more »
उत्तर भारत में मौसम में बदलाव, कोहरा से लेकर गर्म हवा तकराजस्थान और मध्यप्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी, उत्तर प्रदेश में कोहरे का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर जारी
Read more »
