उत्तर प्रदेश में छा गई ठंड

Weather News

उत्तर प्रदेश में छा गई ठंड
THICKCOLDWEATHER
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 51 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है जिसकी वजह से जनता अपने घरों में कैद हो गई है। लखनऊ में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे का सिलसिला जारी रहेगा।

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों में अब हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। यूपी में ठंड के सितम से जनता अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गई है। लखनऊ में कई दिन बाद गुरुवार को धूप निकलने से जनता को बड़ी राहत मिली है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में गलन वाली ठंड पड़ रही है। प्रदेश में आने वाले दिनों में किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है। हालांकि, इस अवधि में ठंड और कोहरा का सिलसिला जारी रहने वाला है। तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7.

4℃ दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 17.1℃ रहा है।नए साल की शुरुआत हो चुकी है। 3 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि, इस दौरान देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इस अवधि में शीत लहर और भीषण कोहरे का अलर्ट नहीं जारी हुआ है और न ही प्रदेश में कहीं भी बारिश होने के कोई आसार हैं। 4 और 5 जनवरी को भी मौसम साफ रहने के साथ ही प्रदेश में कहीं-कहीं पर कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में भी प्रदेश में किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है।प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट और बढ़ोतरी जारी है। बीते काफी दिनों से अधिकतम तापमान में अचानक से गिरावट जारी हो गई है। जिसकी वजह से अब दिन के समय भीषण ठंड पड़ने लगी है। साथ ही रात में शरीर कंपाने वाली ठंड का सिलसिला जारी है। गुरुवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे कम नजीबाबाद में 13℃, बरेली में 13.3℃ और शाहजहांपुर में 13.5℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जबकि चुर्क में 4.6℃, फुरसतगंज में 4.9℃, कानपुर शहर में 5℃, अयोध्या में 5.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

THICK COLD WEATHER INDIA LUCKNOW

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरा छा सकता हैउत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी, कोहरा छा सकता हैभारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के मध्य से उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने की आशंका है. तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है. गुरुवार को कई जिलों में कोहरा छा सकता है.
Read more »

उत्तर प्रदेश में शिमला जैसी ठंड, प्रयागराज में कोहरा छायाउत्तर प्रदेश में शिमला जैसी ठंड, प्रयागराज में कोहरा छायाउत्तर प्रदेश में शिमला जैसी ठंड पड़ रही है, प्रयागराज में कोहरा छाया हुआ है.
Read more »

उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी से कई हाईवे और सड़कें बंद हैं।
Read more »

उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़ीउत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड बढ़ीजम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है।
Read more »

बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड का प्रकोपबर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड का प्रकोपजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है।
Read more »

उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंडउत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंडउत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में तेजी से कमी आने और शीत दिवस होने के चलते दिन के समय भीषण ठंड पड़नी शुरू हो गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:22