उत्तराखंड में बढ़ रही ठिठुरन, अब बर्फबारी के आसार, चमोली से पिथौरागढ़ तक जानिए मौसम का हाल

Chamoli News News

उत्तराखंड में बढ़ रही ठिठुरन, अब बर्फबारी के आसार, चमोली से पिथौरागढ़ तक जानिए मौसम का हाल
चमोली मौसम की खबरउत्तराखंड मौसम समाचारUttarakhand Weather News
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 51 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

उत्तराखंड में नवंबर का महीना सूखा बीत गया। नवंबर की शुरुआत से ही उत्तराखंड की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो जाती है लेकिन इस बार बस भरी हुई है। आगामी 4 दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क...

रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। तो वहीं दिन के समय धूप ठंड से राहत दे रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के कोई आसार नहीं है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 4 दिसंबर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है। उत्तराखंड में लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है। नवंबर का महीना भी लगभग सूखा ही बीत गया। इस पूरे महीने में प्रदेश में औसत बारिश सामान्य 6.

4 मिमी के मुकाबले मात्र 0.1 मिमी रही जो 98% कम है। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ज्यादा सर्द हो रही है। आने वाले दिनों मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है। नवंबर का महीना इस बार असामान्य रूप से शुष्क बना रहा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के कारण ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं हुई। शुष्क मौसम का असर सर्दी के पैटर्न पर भी पड़ सकता है। उत्तराखंड में इस बार नवंबर का महीना सूखा बीता तो वहीं दिन और रात के तापमान में भी भारी अंतर देखने को मिला। मौसम शुष्क होने और चटख धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष 2020 के बाद सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, बारिश ना होने से इसका असर हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून का एक्यूआई 92 है जो संतोषजनक तो है लेकिन बहुत अच्छा नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की बारिश होने पर एक्यूआई में सुधार होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

चमोली मौसम की खबर उत्तराखंड मौसम समाचार Uttarakhand Weather News Uttarakhand Mausam Update Pithoragarh News Uttarkashi News Mussoorie Weather Update Haridwar Weather News

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 01:15:08