उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट, प्रदेश के 12 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित

Uttarakhand Weather Forecast News

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट, प्रदेश के 12 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित
उत्तराखंड समाचारउत्तराखंड बर्फबारीउत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 186 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 51%

उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी से जहां आम जनता ने राहत की सांस ली है तो वहीं अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। पांच जिलों में डीजीआरआई चंडीगढ़ ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही दुश्वारियां भी खड़ी हो गई हैं। भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के चलते आज प्रदेश के 12 जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून और एनडीएमए की ओर से शनिवार के लिए देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। साथ ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में मौसम को देखते हुए स्कूल बंदमौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए 12 जिलों में प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा,बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में आंगनबाड़ी केंद्र और इंटर तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। नई टिहरी में बर्फबारीउधर, नई टिहरी में शुक्रवार को भारी बर्फबारी के चलते पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही और जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बर्फबारी के चलते वाहनों के पहिए भी जाम हो गए। आलम यह रहा कि ऊंचाई पर स्थित जिला कलेक्ट्रेट के आसपास इतनी बर्फ पड़ गई कि जिलाधिकारी को अपने कार्यालय से आवास तक पैदल आना पड़ा तो वहीं दिनभर बिजली गुल रहने के कारण संचार व्यवस्था भी प्रभावित रही। बर्फबारी के कारण बिजली के तारों पर बर्फ जम गई और तारे झुक गई। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही, तो कहीं तेज हवा के कारण विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर गए। बर्फबारी के कारण विद्युत कर्मचारी इन स्थानों तक नहीं पहुंच पाए जिसकी वजह से भी दिक्कतें हो गई।सिलक्यारा सुरंग से पहली बार जिलाधिकारी की गाड़ी गुजरीउत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग से पहली बार जिलाधिकारी की गाड़ी गुजरी। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य शुक्रवार को जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा अभियान के तहत यमुना घाटी के न्याय पंचायत नंदगांव में ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए गए थे। वापसी में भारी बर्फबारी के चलते यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप बंद होने की वजह से उन्हें सिलक्यारा सुरंग से अपना काफिला निकलना पड़ा। इस सुरंग से पहली बार जिलाधिकारी गाड़ी निकली है। इस निर्माणाधीन सुरंग से निकलने में वाहन को मात्र 17 मिनट का समय लगा, क्योंकि सुरंग में काम चल रहा है और जगह-जगह मशीन भी लगी हुई हैं। बर्फबारी के बीच शादीभारी बर्फबारी के बीच वेडिंग डेस्टिनेशन त्रिजुगीनारायण में 7 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इनमें पश्चिम बंगाल के दो, महाराष्ट्र के दो और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के तीन जोड़ों ने शादी की। इस दौरान मंदिर में बर्फ गिरती रही। बर्फबारी के बावजूद लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। गैरसैंण में बर्फबारीसीजन की पहली बर्फबारी ने गैरसैंण में बारातियों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। यहां बाराती दुल्हन के घर पहुंचे तो बर्फबारी भी शुरू हो गई। बर्फबारी के चलते बारात और बारात में गई गाड़ियां गांव में ही फंस गई, जिसके कारण विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन और बाराती 21 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव पहुंचे।जिला प्रशासन पुलिस अलर्ट मोड पर डीजीआरआई चंडीगढ़ ने आज उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के जिला प्रशासन पुलिस सहित अन्य विभागों को अलर्ट मोड पर रहने की निर्देश दिए हैं। डीजीआरआई चंडीगढ़ के अनुसार, बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन की आशंका है। जिसको देखते हुए इन चारों जिलों को डेंजर लेवल 3 और बागेश्वर को डेंजर लेबर लेवल 2 में रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। लोगों से यात्रा से बचने की अपील की गईआपदा प्रबंधन सचिव ने इन इलाकों में निवासरत लोगों, पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के साथ ही पर्वतीय मार्गों पर आवागमन करने वाले लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही हिदायत भी दी गई है कि बर्फबारी की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालय एवं बर्फीले क्षेत्रों में अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। ढलानों और पुराने हिमस्खलन क्षेत्र से दूरी बनाए रखें। भवनों की छत से सुरक्षित ढंग से बर्फ हटाते रहे।.

रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही दुश्वारियां भी खड़ी हो गई हैं। भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के चलते आज प्रदेश के 12 जिलों में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून और एनडीएमए की ओर से शनिवार के लिए देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। साथ ही ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में मौसम को देखते हुए स्कूल बंदमौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए 12 जिलों में प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा,बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में आंगनबाड़ी केंद्र और इंटर तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। नई टिहरी में बर्फबारीउधर, नई टिहरी में शुक्रवार को भारी बर्फबारी के चलते पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही और जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। भारी बर्फबारी के चलते वाहनों के पहिए भी जाम हो गए। आलम यह रहा कि ऊंचाई पर स्थित जिला कलेक्ट्रेट के आसपास इतनी बर्फ पड़ गई कि जिलाधिकारी को अपने कार्यालय से आवास तक पैदल आना पड़ा तो वहीं दिनभर बिजली गुल रहने के कारण संचार व्यवस्था भी प्रभावित रही। बर्फबारी के कारण बिजली के तारों पर बर्फ जम गई और तारे झुक गई। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही, तो कहीं तेज हवा के कारण विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर गए। बर्फबारी के कारण विद्युत कर्मचारी इन स्थानों तक नहीं पहुंच पाए जिसकी वजह से भी दिक्कतें हो गई।सिलक्यारा सुरंग से पहली बार जिलाधिकारी की गाड़ी गुजरीउत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग से पहली बार जिलाधिकारी की गाड़ी गुजरी। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य शुक्रवार को जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा अभियान के तहत यमुना घाटी के न्याय पंचायत नंदगांव में ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए गए थे। वापसी में भारी बर्फबारी के चलते यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप बंद होने की वजह से उन्हें सिलक्यारा सुरंग से अपना काफिला निकलना पड़ा। इस सुरंग से पहली बार जिलाधिकारी गाड़ी निकली है। इस निर्माणाधीन सुरंग से निकलने में वाहन को मात्र 17 मिनट का समय लगा, क्योंकि सुरंग में काम चल रहा है और जगह-जगह मशीन भी लगी हुई हैं। बर्फबारी के बीच शादीभारी बर्फबारी के बीच वेडिंग डेस्टिनेशन त्रिजुगीनारायण में 7 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इनमें पश्चिम बंगाल के दो, महाराष्ट्र के दो और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के तीन जोड़ों ने शादी की। इस दौरान मंदिर में बर्फ गिरती रही। बर्फबारी के बावजूद लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। गैरसैंण में बर्फबारीसीजन की पहली बर्फबारी ने गैरसैंण में बारातियों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। यहां बाराती दुल्हन के घर पहुंचे तो बर्फबारी भी शुरू हो गई। बर्फबारी के चलते बारात और बारात में गई गाड़ियां गांव में ही फंस गई, जिसके कारण विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन और बाराती 21 किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव पहुंचे।जिला प्रशासन पुलिस अलर्ट मोड पर डीजीआरआई चंडीगढ़ ने आज उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के जिला प्रशासन पुलिस सहित अन्य विभागों को अलर्ट मोड पर रहने की निर्देश दिए हैं। डीजीआरआई चंडीगढ़ के अनुसार, बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन की आशंका है। जिसको देखते हुए इन चारों जिलों को डेंजर लेवल 3 और बागेश्वर को डेंजर लेबर लेवल 2 में रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। लोगों से यात्रा से बचने की अपील की गईआपदा प्रबंधन सचिव ने इन इलाकों में निवासरत लोगों, पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के साथ ही पर्वतीय मार्गों पर आवागमन करने वाले लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही हिदायत भी दी गई है कि बर्फबारी की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालय एवं बर्फीले क्षेत्रों में अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। ढलानों और पुराने हिमस्खलन क्षेत्र से दूरी बनाए रखें। भवनों की छत से सुरक्षित ढंग से बर्फ हटाते रहे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

उत्तराखंड समाचार उत्तराखंड बर्फबारी उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान मसूरी बर्फबारी Uttarakhand News Uttarakhand Snowfall Dehradun News Haridwar Weather Mussoorie Snowfall

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

இன்றைய ராசிபலன்: (ஜனவரி 22 - வியாழக்கிழமை) - செலவு நிறைந்த நாள்!இன்றைய ராசிபலன்: (ஜனவரி 22 - வியாழக்கிழமை) - செலவு நிறைந்த நாள்!Today Rasi Palan: 12 ராசிகளுக்கான இன்றைய பலன்கள் குறித்து.
Read more »

BBK 12: ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್ ಇತಿಹಾಸದಲ್ಲೇ ಅಪರೂಪದ ದಾಖಲೆ ಬರೆದ ರಕ್ಷಿತಾ ಶೆಟ್ಟಿ! ಏನದು ಗೊತ್ತಾ?BBK 12: ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್ ಇತಿಹಾಸದಲ್ಲೇ ಅಪರೂಪದ ದಾಖಲೆ ಬರೆದ ರಕ್ಷಿತಾ ಶೆಟ್ಟಿ! ಏನದು ಗೊತ್ತಾ?BBK 12: ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್ 12 ಮುಕ್ತಾಯಗೊಂಡಿದ್ದು, ಈ ಸೀಸನ್‌ನಲ್ಲಿ ರಕ್ಷಿತಾ ಶೆಟ್ಟಿ ಬರೆದ ಅಪರೂಪದ ದಾಖಲೆ ಈಗ ಭಾರೀ ಚರ್ಚೆಗೆ ಗ್ರಾಸವಾಗಿದೆ.
Read more »

BBK 12: ನಾನೇ ವಿನ್ನರ್‌ ಆಗ್ಬೇಕಿತ್ತು ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ ಸೆಕೆಂಡ್‌ ರನ್ನರ್‌ ಅಪ್‌ ಅಶ್ವಿನಿ ಗೌಡ ಶಾಕಿಂಗ್‌ ಸ್ಟೇಟ್‌ಮೆಂಟ್‌BBK 12: ನಾನೇ ವಿನ್ನರ್‌ ಆಗ್ಬೇಕಿತ್ತು ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ ಸೆಕೆಂಡ್‌ ರನ್ನರ್‌ ಅಪ್‌ ಅಶ್ವಿನಿ ಗೌಡ ಶಾಕಿಂಗ್‌ ಸ್ಟೇಟ್‌ಮೆಂಟ್‌BBK 12: ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್ ಕನ್ನಡ ಸೀಸನ್ 12 ಮುಗಿದ ಬಳಿಕ, ಸೆಕೆಂಡ್ ರನ್ನರ್-ಅಪ್ ಅಶ್ವಿನಿ ಗೌಡ ಅವರು ನೀಡಿರುವ ಹೇಳಿಕೆ ಇದೀಗ ಭಾರೀ ಚರ್ಚೆಗೆ ಕಾರಣವಾಗಿದೆ.
Read more »

இன்றைய ராசிபலன்: (ஜனவரி 23 - வெள்ளிக்கிழமை) - கவனம் வேண்டிய நாள்!இன்றைய ராசிபலன்: (ஜனவரி 23 - வெள்ளிக்கிழமை) - கவனம் வேண்டிய நாள்!Zodiac Signs: 12 ராசிகளுக்கான இன்றைய பலன்கள் குறித்து
Read more »

ದಿನ ಭವಿಷ್ಯ 23 ಜನವರಿ 2026: ಇಂದು, ಲಕ್ಷ್ಮಿ ದೇವಿಯ ಆಶಿರ್ವಾದದಿಂದ 5 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಹಣದ ಮಳೆ!ದಿನ ಭವಿಷ್ಯ 23 ಜನವರಿ 2026: ಇಂದು, ಲಕ್ಷ್ಮಿ ದೇವಿಯ ಆಶಿರ್ವಾದದಿಂದ 5 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಹಣದ ಮಳೆ!Todays Lucky Horoscope: 12 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ 23 ಜನವರಿ 2026ರಂದು ದಿನ ಭವಿಷ್ಯ ಹೇಗಿರಲಿದೆ? ಮುಂದೆ ಓದಿ..
Read more »

BBK 12 : ಗೊಂದಲದಲ್ಲಿರುವ ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ ವಿನ್ನರ್‌ ಗಿಲ್ಲಿಗೆ ಕಿವಿಮಾತು ಹೇಳಿದ ಕಿಚ್ಚ ಸುದೀಪ್‌! ಸಿಕ್ಕಾಯ್ತು ಕ್ಲ್ಯಾರಿಟಿBBK 12 : ಗೊಂದಲದಲ್ಲಿರುವ ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ ವಿನ್ನರ್‌ ಗಿಲ್ಲಿಗೆ ಕಿವಿಮಾತು ಹೇಳಿದ ಕಿಚ್ಚ ಸುದೀಪ್‌! ಸಿಕ್ಕಾಯ್ತು ಕ್ಲ್ಯಾರಿಟಿBBK 12 : ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಗೆಲುವಿನ ನಂತರ ಏಕಾಏಕಿ ಬಂದ ಭಾರೀ ಖ್ಯಾತಿ ಗಿಲ್ಲಿ ನಟರನ್ನು ಗೊಂದಲಕ್ಕೆ ತಳ್ಳಿದೆ. ಈ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲೇ ಕಿಚ್ಚ ಸುದೀಪ್ ನೀಡಿದ ಕಿವಿಮಾತು ಅವರಿಗೆ ಸ್ಪಷ್ಟ ದಾರಿದೀಪವಾಗಿದೆ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:58:05