उत्तर कोरिया ने दागी 'बैलिस्टिक मिसाइल', सोल-जापान ने की पुष्टि
"टोक्यो, 14 मार्च । दक्षिण कोरिया और जापान के अनुसार, शनिवार को उत्तर कोरिया की ओर से समुद्र की ओर एक प्रोजेक्टाइल दागा गया। टोक्यो ने कहा कि यह संभवतः एक बैलिस्टिक मिसाइल थी। यह प्रक्षेपण ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास कर रहे थे।Advertisment दक्षिण कोरियाई सेना ने पत्रकारों को दिए एक संक्षिप्त संदेश में बताया कि यह प्रोजेक्टाइल उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से सटे समुद्री क्षेत्र की ओर दागा गया था, हालांकि उसने इस बारे में और कोई विवरण नहीं दिया। जापान के कोस्ट गार्ड ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह प्रोजेक्टाइल समुद्र में ही गिरा है। सोल की सेना ने भी एक संक्षिप्त बयान में इस लॉन्च की पुष्टि की, लेकिन तुरंत ही इस प्रोजेक्टाइल या इसकी मारक क्षमता के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। जापान के कोस्ट गार्ड ने बाद में बताया कि रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 1:30 बजे उत्तर कोरिया से एक बैलिस्टिक मिसाइल जैसी चीज लॉन्च की गई थी। अधिकारियों का मानना है कि यह मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर समुद्र में गिरी। जापान के पीएम कार्यालय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संक्षिप्त संदेश के जरिए बताया कि संभवतः यह एक बैलिस्टिक मिसाइल थी। टोक्यो ने अपनी रिस्पॉन्स टीम को भी तैयार रहने को कह दिया है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि इससे संबंधित सभी जानकारियों का विश्लेषण करने पर ध्यान दें और जनता को समय पर और उचित जानकारी उपलब्ध कराएं। साथ ही विमानों, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सु रक्षा भी सुनिश्चित संबंधित टीम करे। इस ब्रीफ नोट में आपात स्थितियों के लिए तैयार रहने की सलाह भी दी गई है। उत्तर कोरिया की ओर से ये लॉन्च दक्षिण कोरिया-अमेरिका के सालाना "फ्रीडम शील्ड" अभ्यास के दौरान किया गया है। 11 दिन के इस अभ्यास सत्र को लेकर पहले ही उत्तर कोरिया नाराजगी जता चुका है। प्योंगयांग लंबे समय से इन सहयोगी देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यासों की निंदा करता रहा है और इसे अपने ऊपर किए जाने वाले हमले की तैयारी बताता रहा है। हालांकि, सोल और वाशिंगटन भरोसा दिलाते रहे हैं कि ये अभ्यास पूरी तरह से रक्षा त्मक हैं। --आईएएनएस केआर/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
मानवीय रुचि अंतरराष्ट्रीय उत्तर कोरिया ने दागी 'बैलिस्टिक मिसाइल' सोल-जापान ने की पुष्टि न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
