उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर इंदौर में रोड शो करेंगी प्रियंका गांधी via NavbharatTimes LokSabhaElections2019 ElectionsWithTimes
हाइलाइट्स:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश दौरा उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन से होगी शुरुआत रतलाम में जनसभा के बाद इंदौर में करेंगी रोड शो उज्जैन देश में चल रहा लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है और सभी दलों ने इसमें अधिकतम हासिल करने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के साथ ही इंदौर में रोड शो भी करेंगी। कांग्रेस की तरफ से सोमवार को मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका के दौरे की शुरुआत उज्जैन से होगी, जहां दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर वह महाकालेश्वर के दर्शन करने जाएंगी। प्रियंका का यहां आधे घंटे का कार्यक्रम है। पढ़ें: छठे चरण में 63 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल ने मारी बाजी उज्जैन में दर्शन करने के बाद प्रियंका सीधा रतलाम पहुंचेंगी और वहां जनसभा को संबोधित करेंगी। रतलाम के बाद प्रियंका गांधी इंदौर जाएंगी। इंदौर में शाम को 4 से लेकर 6 बजे तक प्रियंका रोड शो करेंगी। बता दें कि इन सभी सीटों पर 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होना है। गौरतलब है कि अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ही रास्ते पर चलते हुए मंदिर दर्शन कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने धार्मिक नगरी अयोध्या में जाकर हनुमानगढ़ी में माथा टेका और संतों का आशीर्वाद भी लिया था। अयोध्या में भी प्रियंका ने रोड शो निकाला था।.
हाइलाइट्स:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश दौरा उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन से होगी शुरुआत रतलाम में जनसभा के बाद इंदौर में करेंगी रोड शो उज्जैन देश में चल रहा लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है और सभी दलों ने इसमें अधिकतम हासिल करने के लिए जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के साथ ही इंदौर में रोड शो भी करेंगी। कांग्रेस की तरफ से सोमवार को मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका के दौरे की शुरुआत उज्जैन से होगी, जहां दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर वह महाकालेश्वर के दर्शन करने जाएंगी। प्रियंका का यहां आधे घंटे का कार्यक्रम है। पढ़ें: छठे चरण में 63 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल ने मारी बाजी उज्जैन में दर्शन करने के बाद प्रियंका सीधा रतलाम पहुंचेंगी और वहां जनसभा को संबोधित करेंगी। रतलाम के बाद प्रियंका गांधी इंदौर जाएंगी। इंदौर में शाम को 4 से लेकर 6 बजे तक प्रियंका रोड शो करेंगी। बता दें कि इन सभी सीटों पर 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होना है। गौरतलब है कि अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ही रास्ते पर चलते हुए मंदिर दर्शन कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने धार्मिक नगरी अयोध्या में जाकर हनुमानगढ़ी में माथा टेका और संतों का आशीर्वाद भी लिया था। अयोध्या में भी प्रियंका ने रोड शो निकाला था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तस्वीरों में देखें नोएडा के फॉर्म हाऊस में चल रही रेव पार्टी के लग्जरी इंतजाम, rave party in farm house noida police raid DLNH– News18 Hindiलम्बे-चौड़े एरिया में फैला फॉर्म हाऊस. टेबलों पर सजी महंगी-महंगी बीयर, सिगरेट और शराब की बोतलें. हर एक टेबल पर शराब परोसती लड़कियां. हल्की रंग-बिरंगी लाइट में डीजे पर थिरकते कपल्स. जो डीजे पर नहीं था वो स्वीमिंग पूल में अपने पार्टनर के साथ मौजूद था. फॉर्म हाऊस के बाहर लगी थी 39 लग्जरी कारों की लाइन. इन्हीं के बीच-बीच मे कहीं महंगी बाइकें भी खड़ी हुईं थी. ऐसा ही कुछ नज़ारा था जब नोएडा के एसएसपी ने अपनी टीम के साथ यहां छापा मारा.
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने महाकाल के दर्शन किए, बोले- बाबा से अच्छी बारिश की कामना कीदेवेंद्र फडणवीस इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी के समर्थन में प्रचार करने आए थे | mp news ujjain maharashtra cm offered prayers to mahakaal ujjain and wish country to have good rains
Read more »
महाकाल के दर्शन करने आए तेलगू फिल्म प्रोड्यूसर के साथ ठगीपूजा के दौरान पंडित बोला- आपका समय ठीक कर दूंगा नकली पुलिस बनकर आए उसके साथी नोटों से भरा बैग तलाशी के बहाने ले भागे | Thug Telugu film producer who came to visit Mahakal
Read more »
प्रोफेसर को भाजपा के लिए ये भविष्यवाणी करना पड़ा महंगा, विश्वविद्यालय ने निलंबित कियामध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विक्रम विश्वविद्यालय में ज्योतिर्विज्ञान अध्ययनशाला के प्रमुख को लोकसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। BJP4India NDA LoksabhaElection Loksabha2019 Election2019
Read more »
दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में इलाहाबाद के महंत ऑस्ट्रेलिया में गिरफ़्तारआनंद गिरि उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित लेटे हनुमान मंदिर के महंत हैं. गिरफ़्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें सिडनी की एक अदालत में पेश किया था, जहां उनकी ज़मानत रद्द कर दी गई. अब उन्हें 26 जून को अदालत में पेश किया जाएगा.
Read more »
स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
क्या धोनी से पार पा पाएंगे ऋषभ पंत, इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी रहेगी नजरआईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, फाइनल में उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऋषभ पंत ने पिछले मैच में दिल्ली को जीत दिलाने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं धोनी भी इस समय बेहतरीन लय में हैं। इन दोनों के साथ ही इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें होगी...
Read more »
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
आज मध्यप्रदेश के उज्जैन, रतलाम और इंदौर के दौरे पर रहेंगी प्रियंका, बाबा महाकाल के करेंगी दर्शन
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
