ईरान पर तुलसी गबार्ड ने ऐसा क्या कह दिया, जो भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, अपनी ही खुफिया चीफ को बता दिया गलत

Iran Israel Conflict News

ईरान पर तुलसी गबार्ड ने ऐसा क्या कह दिया, जो भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप, अपनी ही खुफिया चीफ को बता दिया गलत
Iran Israel WarDonald Trump On Iranइजरायल ईरान युद्ध
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 51%

Donald Trump Isreal Iran News: डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका सीधा दखल देगा या नहीं. इस बीच ट्रंप ने यह भी इशारा दिया कि ईरान पर हो रही इजरायली बमबारी को वह रोकने वाले नहीं.

इजरायल ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के बीच दरार अब खुलकर सामने आ गई है. यह दरार ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है. ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से गबार्ड को ‘गलत’ करार देते हुए कहा कि अमेरिका की खुफिया एजेंसियां अगर मानती हैं कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बना रहा, तो ‘वो गलत हैं.

’ दरअसल ट्रंप न्यू जर्सी में एक फंडरेजर कार्यक्रम में पहुंचे थे और मीडिया ने उनसे गबार्ड की कांग्रेस को दी गई गवाही के बारे में पूछा. गबार्ड ने इसमें कहा था कि अमेरिकी खुफिया समुदाय का मानना है कि ईरान सक्रिय रूप से परमाणु हथियार नहीं बना रहा. ट्रंप ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मुझे परवाह नहीं कि उन्होंने क्या कहा, मैं मानता हूं कि ईरान बहुत करीब है.’ गबार्ड ने दी सफाई… गबार्ड ने बाद में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सफाई दी कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया और यह विभाजन पैदा करने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास ऐसे खुफिया संकेत हैं जिनके अनुसार ईरान कुछ ही हफ्तों या महीनों में परमाणु हथियार तैयार करने की स्थिति में पहुंच सकता है, अगर वह अंतिम निर्णय लेता है. ट्रंप का यह तीखा पलटवार ऐसे समय में आया है जब व्हाइट हाउस दो सप्ताह के भीतर यह तय करने वाला है कि अमेरिका ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में प्रत्यक्ष सैन्य हस्तक्षेप करेगा या नहीं. हालांकि शुक्रवार को ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि इजरायल की ईरान पर हो रही बमबारी को रोक पाना ‘बहुत कठिन’ होगा, जिससे संभावित संघर्षविराम की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है. जब इतना सारा तेल, तो परमाणु ऊर्जा की क्यों जरूरत? वैसे आपको याद होगा कि ट्रंप अपने चुनाव प्रचार में ‘एंडलेस वॉर’ के खिलाफ रुख अपनाते नजर आए थे. हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद अब काफी आक्रामक तेवर में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई जीत रहा हो, तो उसे रोकना थोड़ा मुश्किल होता है.’ उन्होंने ईरान के परमाणु ऊर्जा उद्देश्यों पर भी सवाल उठाए, यह कहते हुए कि ‘जब आपके पास दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार में से एक हो, तो आपको परमाणु ऊर्जा की जरूरत क्यों पड़े?’ गबार्ड पहले ट्रंप की आलोचक थीं. हालांकि अब वह उनकी करीबी मानी जाती हैं. गाबार्ड को लेकर व्हाइट हाउस के भीतर असंतोष बढ़ता दिख रहा है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति गबार्ड की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से नाखुश हैं, जिसमें उन्होंने दुनिया को ‘परमाणु विनाश के कगार’ पर बताया था और ‘राजनीतिक अभिजात वर्ग’ को इसके लिए दोषी ठहराया था. ट्रंप ने इस वीडियो को अपने ईरान-नीति की अप्रत्यक्ष आलोचना माना और कई वरिष्ठ सलाहकारों ने गबार्ड के बयान को ‘ऑफ मैसेज’ बताया. हालांकि, गबार्ड और व्हाइट हाउस दोनों ने इस सार्वजनिक मतभेद को कमतर आंकने की कोशिश की है. गबार्ड ने कहा कि वह और राष्ट्रपति ईरान को लेकर ‘एक ही पन्ने पर’ हैं. गबार्ड का कार्यकाल शुरू होने के बाद से वह अमेरिकी खुफिया समुदाय में बड़े बदलाव कर रही हैं, लेकिन उनके नेतृत्व के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं. कुछ कैरियर अधिकारियों का कहना है कि गबार्ड अधिकतर सोशल मीडिया और टीवी पर मौजूद हैं, लेकिन दिन-प्रतिदिन के संचालन से उनका जुड़ाव स्पष्ट नहीं है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Iran Israel War Donald Trump On Iran इजरायल ईरान युद्ध US Intelligence अमेरिकी खुफिया एजेंसियां Donald Trump डोनाल्ड ट्रंप Tulsi Gabbard तुलसी गबार्ड डोनाल्ड ट्रंप तुलसी गबार्ड समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तानी गोलाबारी को राहुल गांधी ने क्या बता दिया, जिसे बीजेपी बता रही 'आतंकवाद पर लीपापोती'पाकिस्तानी गोलाबारी को राहुल गांधी ने क्या बता दिया, जिसे बीजेपी बता रही 'आतंकवाद पर लीपापोती'BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आतंकवाद पर लीपापोती का आरोप लगाया है। शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान के साथ सीधा सहयोग बताया है।
Read more »

न्यूक्लियर डील की बात कहते रहे डोनाल्ड ट्रंप, उधर ईरान ने बंद किया एयर स्पेसन्यूक्लियर डील की बात कहते रहे डोनाल्ड ट्रंप, उधर ईरान ने बंद किया एयर स्पेसन्यूक्लियर डील की बात कहते रहे डोनाल्ड ट्रंप, उधर ईरान ने बंद कर दिया एयर स्पेस, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?
Read more »

मोसाद ने कार में चिपकाया मैग्नेट बम, परमाणु वैज्ञानिक के उड़े चिथड़े...इस बार नतांज पर क्या किराना हिल्स जैसा अटैकमोसाद ने कार में चिपकाया मैग्नेट बम, परमाणु वैज्ञानिक के उड़े चिथड़े...इस बार नतांज पर क्या किराना हिल्स जैसा अटैकइजरायल ने आखिरकार ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला बोल ही दिया। इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लायन के पीछे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद का नाम लिया जा रहा है।
Read more »

मुझे परवाह नहीं... ईरान के परमाणु हथियार पर ट्रंप ने क्या कह दिया, टेंशन में तुलसी गबार्ड, इजरायल की बल्ले-बल्लेमुझे परवाह नहीं... ईरान के परमाणु हथियार पर ट्रंप ने क्या कह दिया, टेंशन में तुलसी गबार्ड, इजरायल की बल्ले-बल्लेअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अपने खुफिया अधिकारियों के आकलन को दरकिनार करते हुए इजरायल के दावों का समर्थन किया है। ट्रंप का मानना है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब है और उन्होंने ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करने की धमकी भी दी...
Read more »

ईरान-इस्राइल संघर्ष पर जलेबी जैसी बात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मैं क्या करूंगा किसी को नहीं पताईरान-इस्राइल संघर्ष पर जलेबी जैसी बात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मैं क्या करूंगा किसी को नहीं पताUS Prez Donald Trump unclear Stand on Israel Iran Situation US: ईरान-इस्राइल संघर्ष पर जलेबी जैसी बात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मैं क्या करूंगा किसी को नहीं पता विदेश
Read more »

ईरान पर अपनी ही इंटेलिजेंस चीफ से क्यों भिड़ने लगे ट्रंप? परमाणु हथियार पर खुफिया प्रमुख को ठहराया गलतईरान पर अपनी ही इंटेलिजेंस चीफ से क्यों भिड़ने लगे ट्रंप? परमाणु हथियार पर खुफिया प्रमुख को ठहराया गलतTrump On Iran Nuclear Programme: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर उनकी इंटेलिजेंस चीफ की ओर से दिए गए बयान को गलत बताया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:21:06