ईरान से तेल खरीदने पर खफ़ा अमेरिका, भारत से छीन सकता यह छूट
ईरान से तेल खरीदने की वजह से खफा अमेरिका भारत सहित पांच देशों को प्रतिबंध में मिली छूट खत्म कर सकता है. इन देशों में भारत के अलावा चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और टर्की शामिल हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.
दरअसल, अमेरिका ने इन पांच देशों को 2 मई तक के लिए किसी भी तरह के प्रतिबंध से छूट दे रखी थी, लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो सोमवार को इस बात की घोषणा कर सकते हैं कि अमेरिका अब आगे भारत सहित बाकी के चार देशों को प्रतिबंध से छूट नहीं देगा.पहचान ज़ाहिर न किए जाने की शर्त पर कुछ अन्य अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में फैसला ले लिया है. अमेरिका ईरान के तेल निर्यात को घटाकर उस पर दबाव बनाना चाहता है. साल 2015 में न्यूक्लियर डील से खुद को अलग करने के बाद अमेरिका ने ईरान पर फिर से कुछ प्रतिबंध लगाए थे. इसके बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत सहित कुछ अन्य देश पर से प्रतिबंधों को एक एक करके हटा लिया था. ऐसा इसलिए किया गया था ताकि उतने समय में दूसरे देश ऊर्जा के अन्य किसी विकल्प की तलाश कर लें.अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि प्रतिबंध की वजह से तेल की आपूर्ति में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि अमेरिका और सऊदी अरब सहित दूसरे देशों ने तेल का उत्पादन बढ़ा दिया है. नवंबर से इटली, ग्रीस और ताइवान ने ईरान से तेल खरीदना बंद कर दिया है लेकिन बाकी के पांच देश आपस में मिलकर कोशिश कर रहे हैं कि उनके खिलाफ अभी किसी तरह का प्रतिबंध न लगाया जाए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गिरीडीह: लोकसभा चुनाव से पहले सर्च अभियान में नक्सलियों से मुठभेड़, तीन नक्सली की मौतयह मुठभेड़ भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के घरपहरी जंगल मे हुआ. इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए हैं.
Read more »
इनके नाम से ही कांपते थे नेता और पार्टियां, जिन्होंने किए चुनाव से जुड़े कई सुधारचुनाव के दौरान इनके नाम से ही कांपते थे नेता और पार्टियां, जिन्होंने किए चुनाव से जुड़े कई सुधार MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019
Read more »
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पार्टी प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, मधुबनी से निर्दलीय लड़ेंगे चुनावकांग्रेस नेता शकील अहमद (Shakeel Ahmad) ने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है. शकील अहमद (Shakeel Ahmad News) बिहार के मधुबनी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. शकील अहमद ने ट्वीट कर यह बात कही. शकील अहमद ने ट्वीट किया, मैंने कल बिहार की मधुबनी संसदीय सीट (Madhubani Seat) से अपना पर्चा भरने का फ़ैसला लिया है. मैं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे रहा हूं.
Read more »
भाजपा ने रवि किशन को गोरखपुर से, प्रवीण निषाद को संत कबीर नगर से प्रत्याशी बनायासंत कबीर नगर से सांसद शरद त्रिपाठी को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है. त्रिपाठी पिछले महीने संत कबीर नगर में एक बैठक के दौरान ज़िले की मेंहदावल सीट से भाजपा विधायक राकेश बघेल को जूते से पीटने के बाद चर्चा में आए थे.
Read more »
Weather: रात आई तेज आंधी से बदला दिल्ली का मौसम, जानें- इसका अरब सागर से कनेक्शनमौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिनभर दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ शाम को गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। जानें- मौसम का पूरा हाल। DelhiNCRNews WeatherUpdate WeatherReport RainInNCR
Read more »
आज से बंद हो सकती हैं जेट की सभी उड़ानें, बैंकों से नहीं मिली कोई मददसोमवार को आर्थिक संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने बैंकों के साथ मीटिंग की थी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
Read more »
सुशील कुमार शिंदे: सब इंस्पेक्टर से गृहमंत्री तक का किया सफर, सोलापुर से फिर मैदान में
Read more »
These NRIs believe that Modi should again become the Prime Minister of India onm– News18 Hindiदोबारा पीएम बनें नरेंद्र मोदी, इसलिए प्रचार करने अमेरिका से कानपुर आई ये महिला ElectionsWithNews18
Read more »
कांग्रेस ने दिल्ली में फाइनल किए नाम, चांदनी चौक से लड़ सकती हैं शीला दीक्षितसूत्रों से मिली खबर के मुताबिक नई दिल्ली से अजय माकन, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, चांदनी चौक से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित, नॉर्थ वेस्ट की आरक्षित सीट से राजेश लिलोठिया या राजकुमार चौहान, नॉर्थ ईस्ट से जेपी अग्रवाल, साउथ दिल्ली से रमेश कुमार और वेस्ट दिल्ली से सुशील कुमार को कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उतार सकती है.
Read more »
