गुरुग्राम के डाकखाना चौक पर विभिन्न संगठनों ने अमेरिका-इजरायल गठजोड़ द्वारा ईरान पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी साम्राज्यवाद का पुतला दहन कर युद्धोन्मादी नीतियों की निंदा की।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अमेरिका–इजरायल गठजोड़ द्वारा ईरान पर हमलों के विरोध में शनिवार को डाकखाना चौक पर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अमेरिकी साम्राज्यवाद का पुतला दहन कर युद्धोन्मादी नीतियों की कड़ी निंदा की गई। प्रदर्शन में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया , आल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर , इंकलाबी मजदूर केंद्र तथा बेलसोनिका यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा का संचालन वजीर सिंह ने किया। एआइयूटीयूसी के जिला सचिव श्रवण कुमार गुप्ता, इंकलाबी मजदूर केंद्र के राजू, बेलसोनिका यूनियन के महासचिव अजीत सिंह और एसयूसीआई के जिला सचिव बलवान सिंह ने कहा कि ईरान पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। फैलाई जा रही अस्थिरता आरोप लगाया कि साम्राज्यवादी नीतियों के तहत विभिन्न देशों में अस्थिरता फैलाई जा रही है। वक्ताओं ने इराक, अफगानिस्तान, लीबिया और सीरिया का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्धों का सबसे अधिक दुष्प्रभाव आम जनता, मजदूरों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है। उन्होंने भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर युद्ध विराम और शांति बहाली की मांग उठाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलम, प्रमोद, सुभाष, कमलजीत, शिवशंकर, आकाश, पूरण, समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मिडिल-ईस्ट संकट: गाजियाबाद प्रशासन ने ईरान-इराक में फंसे नागरिकों की डीटेल मांगी यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच दुबई में फंसे कई ओडिशावासी, सुरक्षित वापसी के लिए एक्टिव हुई सरकार.
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अमेरिका–इजरायल गठजोड़ द्वारा ईरान पर हमलों के विरोध में शनिवार को डाकखाना चौक पर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अमेरिकी साम्राज्यवाद का पुतला दहन कर युद्धोन्मादी नीतियों की कड़ी निंदा की गई। प्रदर्शन में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया , आल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर , इंकलाबी मजदूर केंद्र तथा बेलसोनिका यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा का संचालन वजीर सिंह ने किया। एआइयूटीयूसी के जिला सचिव श्रवण कुमार गुप्ता, इंकलाबी मजदूर केंद्र के राजू, बेलसोनिका यूनियन के महासचिव अजीत सिंह और एसयूसीआई के जिला सचिव बलवान सिंह ने कहा कि ईरान पर हमले अंतरराष्ट्रीय कानून और विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा हैं। फैलाई जा रही अस्थिरता आरोप लगाया कि साम्राज्यवादी नीतियों के तहत विभिन्न देशों में अस्थिरता फैलाई जा रही है। वक्ताओं ने इराक, अफगानिस्तान, लीबिया और सीरिया का उल्लेख करते हुए कहा कि युद्धों का सबसे अधिक दुष्प्रभाव आम जनता, मजदूरों, महिलाओं और बच्चों पर पड़ता है। उन्होंने भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर युद्ध विराम और शांति बहाली की मांग उठाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलम, प्रमोद, सुभाष, कमलजीत, शिवशंकर, आकाश, पूरण, समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मिडिल-ईस्ट संकट: गाजियाबाद प्रशासन ने ईरान-इराक में फंसे नागरिकों की डीटेल मांगी यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच दुबई में फंसे कई ओडिशावासी, सुरक्षित वापसी के लिए एक्टिव हुई सरकार
US-Israel Iran Attacks Iran Conflict American Imperialism Effigy Socialist Unity Center India AIUTUC Protest International Peace Threat War Policies Condemnation Dakkhana Chowk Gurugram News Gurgaon News Gurgaon Latest News Gurgaon News In Hindi Gurgaon Samachar
