यूपी के गाजियाबाद निवासी एक छात्र जो ईरान की राजधानी तेहरान यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रहा है। इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के हालातों के बीच गाजियाबाद निवासी छात्र भी फंस गया। गाजियाबाद के लोनी में छात्र रिजवान के परिवार
पिता से बोला- मेरे हॉस्टल पर मिसाइल गिरी, मुझे मौत छूकर निकल गईसोमवार सुबह 8 बजे मेरे बेटे रिजवान का फोन आया। उसने मुझे बताया- पापा मैं सैंडविच खाने गया था। लौटकर हॉस्टल जा रहा था, तभी मेरे हॉस्टल पर एक मिसाइल गिरी। पूरी बिल्डिंग तेज धमाके के साथ ध्वस्त हो गई। फिर एक और तेज धमाका हुआ। लोगों में अफरा-तफरी मच गई।मुझे ऐसा लगा जैसे मौत मुझे छूकर निकल गई। मगर मुझे कुछ हुआ नहीं हुआ। मैं ठीक हूं। इसके बाद मेरे बेटे को फोन कट गया। अब उसका फोन नहीं लग रहा है। उसकी मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पता नहीं मेरा बेटा किस हाल में है। यह कहना है गाजियाबाद के किराना कारोबारी मोहम्म्द अली का। उन्होंने पीएम मोदी से बेटे को बचाने की गुहार लगाई है। वहीं उसकी मां बेटे के लिए दुआ कर रही है। मोहम्मद अली ने बताया मेरा बेटा जिस हॉस्टल में रहता था, वह ध्वस्त हो गई। मुझे उसकी अब चिंता सता रही है।लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर की उत्तरांचल सोसाइटी में मोहम्मद अली परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी रानी, बेटा रिजवान हैदर, मो.
जमा, बेटी यासमीन, मरियम व हुदा हैं। मोहम्मद अली ने बताया- मेरा बेटा रिजवान हैदर 1 नवंबर 2024 को मेडिकल की पढ़ाई के लिए ईरान गया था। वह वहां पर तेहरान यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रहा है। बताया कि बेटा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहता है। बमबारी के चलते विश्वविद्यालय के बच्चों को दूसरे हॉस्टल में शिफ्ट किया गया था। उसने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे हॉस्टल के पास एक मिसाइल गिरी। फिर हॉस्टल पर एक और धमाका हुआ। पूरी बिल्डिंग महज 7 मिनट में ध्वस्त हो गई। मैं बाहर था। इसलिए बच गया। इसके बाद फोन बंद हो गया।सोमवार सुबह 9 बजे बेटे ने एक नए नंबर से फोन किया। उसने बताया- जिस बिल्डिंग में मैं रहता था, पूरी गिर गई है। उसने कहा- आप लोग चिंता न करें। मैं ठीक हूं। फिर कॉल कट गया। मैंने दोबारा मिलाया तो बंद आ रहा है।मुझे उसकी चिंता हो रही है। पता नहीं वह किस हाल में है।मां बोली- मैं बेटे की सलामती की दुआ कर रही हूं रिजवान की मां चमनरानी ने बताया- जब से वहां दो देशों में युद्ध का पता चला है। मैं लगातार बेटे रिजवान को लेकर चिंतित हूं। हम लोग न तो चैन से सो पा रहे हैं और न ही कुछ खा पा रहे हैं। बेटे ने बताया था कि यहां पर पिछले दो-तीन दिनों से लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। आसमान में मिसाइलें दिख रहीं और उठता हुआ धुआं। मेरा बेटा ईरान में धमाकों की दहशत के साए में जी रहा है।बस हमारा बेटा और दूसरे जो भी बेटे हैं। वहां सलामत रहें। मैं यही दुआ कर रही हूं।ईरान में धमाकों के बीच फंसा झांसी का युवक:मां बोलीं- मैंने टीवी-मोबाइल देखना छोड़ा, बस बेटा खैरियत से लौट आए ईरान पर इजराइल लगातार बमबारी कर रहा है। इन हमलों के बीच झांसी का एक युवक भी ईरान में फंस गया है। उसको 20 जून को इंडिया लौटना है, लेकिन उससे पहले ही युद्ध शुरू हो गया। अगर फ्लाइट कैंसिल न हुई, तभी वह लौट पाएगा। ईरान में युद्ध की खबर से झांसी में उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। मां कहती हैं- बहू और बच्चे 2 महीने पहले घर आ गए थे। लगातार आ रही बमबारी की खबरों से मेरा मन बेचैन हो रहा था।राजस्थान में आंधी-बारिश, दीवार गिरने से युवक की मौतपटना-सीवान में बारिश, 12 जिलों में हैवी रेन की चेतावनीमाउंट आबू के बाद सबसे कम तापमान जैसलमेर काहिमाचल में आज आंधी-तूफान की चेतावनीसीकर में 18 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गाजियाबाद में दबंगों ने छात्र को जमीन पर गिराकर पीटा: परीक्षा देकर लौटते समय रोका, मारपीट के बाद छोड़कर भागे...गाजियाबाद में परीक्षा देकर लौटे छात्र पर हमला, पिता कैंसर से जूझ रहे और पुलिस ने आरोपी छोड़े
Read more »
ऐश्वर्या राय के साथ Cannes 2025 में हुआ हादसा! कैमरे में कैद हुई घटनाऐश्वर्या राय के साथ Cannes 2025 में हुआ हादसा! वार्डरोब मॉलफंक्शन से बाल-बाल बचीं, कैमरे में कैद हुई घटना
Read more »
नॉर्वे : बगीचे में अचानक घुसा कंटेनर जहाज, बाल-बाल बचा बेडरूम में सो रहा घर का मालिकनॉर्वे : बगीचे में अचानक घुसा कंटेनर जहाज, बाल-बाल बचा बेडरूम में सो रहा घर का मालिक
Read more »
हरदोई में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौतहरदोई में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत
Read more »
झाडू जैसे दिखने लगे हैं बाल, इन 5 DIY हेयर कंडीशनर से मिनटों में बनेंगे मुलायम!झाडू जैसे दिखने लगे हैं बाल, इन 5 DIY हेयर कंडीशनर से मिनटों में बनेंगे मुलायम!
Read more »
Ahmedabad Plane Crash: मां की बात मान ली और बच गई जान...; पढ़िए प्लेन क्रैश की भावुक कर देने वाली कहानीअहमदाबाद विमान हादसे में दो युवकों की जान बाल-बाल बची। यमन व्यास और सावजी टिंबाडिया ने अपने माता-पिता के कहने पर अपनी उड़ान रद्द कर दी। पढ़िए पूरी कहानी।
Read more »
