Trump says open to considering lifting Iran sanctions: अमेरिका के सामने सिर पर कफन बांध हमेशा लड़ने वाला देश ईरान अब सरेंडर के मूड में है. ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि यह खुद अमेरिकी राष्टपति का दावा है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने अपने ऊपर लगे भारी भरकम प्रतिबंधों को हटाने की गुजारिश की है.
Trump says Iran has been asking if US sanctions can be lifted: व्हाइट हाउस में सेंट्रल एशियन लीडर्स के साथ डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया, जो मिडिल ईस्ट की सियासत को नया मोड़ दे सकता है.
उन्होंने कहा, ईरान ने मुझसे पूछा है कि क्या अमेरिकी प्रतिबंध हटा सकते हैं? ईरान पर भारी-भरकम सैंक्शंस लगे हैं, जो उनकी जिंदगी मुश्किल बना देते हैं. मैं इस पर सुनने को तैयार हूं, देखते हैं क्या होता है. लेकिन हां, मैं ओपन हूं. न्यूज एजेंसी से बातचीत में ट्रंप ने जो भी कहा है, उसके बाद अब उनके बयानों की चर्चा तेज हो गई है. उधर अभी तक न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में ईरान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ट्रंप का ये स्टेटमेंट उनकी मैक्सिमम प्रेशर पॉलिसी में एक सॉफ्ट सिग्नल की तरह लग रहा है. जिससे लग रहा है कि ईरान ने अब ट्रंप के आगे घुटने टेक दिए हैं. समझते हैं पूरी बात. कभी ईरान था मिडिल-ईस्ट का गुंडा, प्रतिबंध की मार से हो गया बेबस ईरान सालों से इंटरनेशनल प्रतिबंध की चक्की में पिस रहा है. 2018 में ट्रंप ने खुद न्यूक्लियर डील से US को बाहर कर दिया था, जिसके बाद कड़े पनिशमेंट्स लगे. पश्चिमी देश ईरान पर अटॉमिक बम बनाने का इल्जाम लगाते रहे, जबकि तेहरान चिल्लाता रहा कि उनका न्यूक्लियर प्रोग्राम सिर्फ शांतिपूर्ण है. ट्रंप जनवरी 2025 में दोबारा सत्ता में आने के बाद मैक्सिमम प्रेशर फिर चालू कर दिया. फरवरी में नई सैंक्शंस, अप्रैल में ईरान के ड्रोन प्रोग्राम पर निशाना. जुलाई में 115 इरानी एंटिटी पर बैन. और सितंबर में UN ने स्नैपबैक से पुराने सैंक्शंस बहाल कर दिए. जिसके बाद ईरान की इकोनॉमी डूब गई, ऑयल एक्सपोर्ट्स पर ब्रेक लग गया, बिजनेस ठप हो गया. लेकिन अब ट्रंप का ये ओपन बयान जैसे रहम की आस जगा रहा है. X पर भी ये टॉपिक ट्रेंड कर रहा, जहां यूजर्स कह रहे हैं कि ईरान सरेंडर मोड में आ गया है. जून की खूनी जंग ने ईरान का न्यूक्लियर सपना चूर कर दिया इस साल जून में इजरायल ने ईरान पर अचानक बमबारी कर दी, जो 12 दिनों की खतरनाक जंग में बदल गई. ईरान ने मिसाइल-ड्रोन से जबरदस्त जवाब तो दिया लेकिन US ने भी ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर स्ट्राइक्स करके पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया. ट्रंप का दावा है कि ईरान कभी मिडिल-ईस्ट का गुंडा था..मध्य पूर्व का धौंसिया था, लेकिन अब उसके पास परमाणु हथियार बनाने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमले से ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम तबाह हो गया, हालांकि डैमेज की पूरी तस्वीर अभी भी दुनिया को क्लियर नहीं हैं. इसके पहले अप्रैल से US-ईरान न्यूक्लियर टॉक्स तो खूब हुई लेकिन बीच में जंग ने शांति के रास्ते ही बंद कर दिए थे. ओमान ने कई राउंड दोनों के बीच रिश्ते ठीक करने की कोशिश की है. जहां डील की बात चली कि ईरान न्यूक्लियर कंट्रोल करे, बदले में सैंक्शंस रिलीफ ले ले. खामेनेई की चेतावनी, ट्रंप की दरियादिली? ट्रंप की ये दरियादिली मिडिल ईस्ट को स्थिर कर सकती है.गाजा, यूक्रेन के बीच ईरान पर सॉफ्टनेस अच्छा संकेत है, लेकिन खामेनेई क्या ट्रंप के सामने सरेंडर करेंगे. यह समय बताएगा क्योंकि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने सोमवार को साफ कहा था कि US के साथ कोऑपरेशन तब तक नामुमकिन, जब तक वॉशिंगटन इजरायल को सपोर्ट करता रहे, मिलिट्री बेस रखे और मिडिल ईस्ट में दखल दे. जून के आखिर में खामेनेई के स्पीच के बाद ट्रंप ने सैंक्शंस रिलीफ प्लान्स रोक दिए थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JCPOA Ends: What Iran’s Nuclear Deal Expiry Means For The World And Global SanctionsTehran, Moscow and Beijing confirm termination of UN-backed restrictions, ending a decade of sanctions and oversight, as Iran asserts full control over its nuclear programme.
Read more »
ट्रम्प फिर बोले- भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा: कहा- मैंने पीएम मोदी से बात की; भारत फोन कॉल की बात नकार चुक...US President Donald Trump claims India will halt Russian oil imports and says he spoke with PM Modi; India denies any such phone call regarding oil trade.
Read more »
Trump Tariffs threat on India: ভারতীয়দের মাথায় বাজ! আলোর উত্সবের মধ্যে ফের শুল্ক-গুঁতোর চরম হুঁশিয়ারি ট্রাম্পের... এবার?India Will Continue Paying Massive Tariffs Over Russian Oil Says Trump
Read more »
Iran Is On The Brink? Sanctions Strain Economy, Military Threats Loom, Power Battle RagesReinstated UN sanctions have hit Iran’s economy hard, while leaders maintain a posture of defiance, citizens feel the economic pinch and rival political factions continue to jostle for power.
Read more »
US Sanctions Against Russia Are ‘Pretty Hefty’: White HouseOn Wednesday, the Trump administration imposed sanctions on Russias two largest oil companies as it called on Moscow to agree to an immediate ceasefire in Ukraine.
Read more »
U.S. Nuclear Weapons: পরমাণু-ড্রোন নিয়ে রাশিয়ার উপর ভয়ংকর খাপ্পা ট্রাম্প! চোয়ালশক্ত পুতিনের চোখ চোখে রেখে শেষে পরমাণু বোমা ফেলেই...Trump says hes ordered US to start nuclear weapons testing after Moscow successfully tested nuclear-capable nuclear-powered underwater drone
Read more »
