ईरान के भीषण हमलों में अमेरिका के 13 सैन्य अड्डे बने खंडहर, नहीं रहे लड़ाई के काबिल, होटलों से जंग लड़ रहे सैनिक

Iran Us Military Base Middle East Strike News

ईरान के भीषण हमलों में अमेरिका के 13 सैन्य अड्डे बने खंडहर, नहीं रहे लड़ाई के काबिल, होटलों से जंग लड़ रहे सैनिक
Iran Strike 13 Us Military Base Middle East13 Us Bases Uninhabitable Middle EastIran Strikes Us Airbase Uae Saudi Kuwait
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 45 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

Iran Attack 13 US Bases: आकलन के मुताबिक इन 13 सैन्य अड्डों पर ईरानी मिसाइलों के गिरने की वजह से अमेरकी सैन्य संपत्तियों को कम से कम 800 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। इससे अमेरिकी सैनिकों के जंग लड़ने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ा है।

तेहरान/तेल अवीव: ईरान के भीषण हमलों में मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिका के कम से कम 13 सैन्य ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गये हैं। ईरानी मिसाइलों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों को खंडहर में तब्दील कर दिया है। जिसकी वजह से अमेरिकी सैनिकों को होटलों या कहीं दूर जाकर लड़ाई की प्लानिंग करनी पड़ रही हैा। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हालात अब ये हो गये हैं कि अमेरिकी सैनिक के लिए युद्ध का मैदान कई टुकड़ों में बंट गया है। सैन्य अधिकारियों ने इस स्थिति को 'रिमोट वॉर' यानि दूर से लड़ा जाने वाला युद्ध बताया है।अमेरिका के सैन्य अधिकारियों का हवाला देकर न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया है कि 'ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर भीषण मिसाइल हमले किए हैं। जिसकी वजह से सैन्य ठिकानों को इतना ज्यादा नुकसान पहुंचा है कि अब वहां से सैनिक युद्ध संबंधित काम नहीं कर पा रहे हैं। वो अब इस क्षेत्र में मौजूद दूसरे होटलों या दूसरे दफ्तरों में जाकर युद्ध संबंधित ऑपरेशंस को अंजाम दे रहे हैं।'मिडिल ईस्ट में अमेरिका के 13 सैन्य ठिकाने तबाहमुख्य सैन्य ठिकानों के खंडहर बन जाने या ईरानी मिसाइलों के सटीक निशानों पर होने की वजह से हजारों अमेरिकी सैनिक पूरे क्षेत्र में बिखर गए हैं। कुछ सैनिकों को यूरोप तक भेज दिया गया है जबकि अन्य मध्य-पूर्व में ही हैं लेकिन अब वे अपने मूल ठिकानों से काम नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है 'अब जमीन पर मौजूद सेना का एक बड़ा हिस्सा असल में दूर से काम करते हुए ही युद्ध लड़ रहा है।' हालांकि पेंटागन का फिर भी कहना है कि ऑपरेशन तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि 'अमेरिका ने ईरानी ठिकानों पर 7,000 से ज्यादा हमले किए हैं।' उन्होंने कहा 'अब तक हमने ईरान और उसके सैन्य ढांचे में 7,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं।' उन्होंने आगे कहा 'आज का हमला अब तक का सबसे बड़ा हमला होगा ठीक वैसे ही जैसे कल का हमला था।'मध्य पूर्व में अमेरिका के कौन कौन से सैन्य ठिकाने हुए तबाह? कुवैत में पोर्ट शुएबा, अली अल सलेम एयर बेस और कैंप ब्यूहरिंग जैसे ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है। पोर्ट शुएबा पर हुए एक हमले में सेना का एक 'टैक्टिकल ऑपरेशंस सेंटर' तबाह हो गया और अमेरिका के छह सैनिक मारे गए। ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों ने कतर के अल उदीद एयर बेस पर भी हमला किया जिससे एक महत्वपूर्ण रडार सिस्टम तबाह हो गया है। बहरीन में एक 'वन-वे' अटैक ड्रोन ने अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट के मुख्यालय में संचार उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचाया है। सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हुए हमलों से ईंधन भरने वाले टैंकरों और संचार प्रणालियों को नुकसान पहुंचा है जिससे वहां का कामकाज और भी बाधित हो गया। संयुक्त अरब अमीरात में अल धफरा एयर बेस और अल-रुवैस सैन्य ठिकानों पर रडार साइटों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। इराक में ऐन अल-असद और इरबिल एयरबेस और जॉर्डन में मुवाफ्फाक अल-साल्ती एयरबेस पर भी ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें गिरी हैं। फिलहाल नुकसान की पूरी जानकारी नहीं है।न्यूयॉर्क टाइम्स ने आकलन के आधार पर कहा है कि इन 13 सैन्य अड्डों पर ईरानी मिसाइलों के गिरने की वजह से अमेरकी सैन्य संपत्तियों को कम से कम 800 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। इससे अमेरिकी सैनिकों के जंग लड़ने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ा है। अमेरिका के रिटायर्ड एयर फोर्स टारगेटिंग स्पेशलिस्ट मास्टर सार्जेंट वेस जे.

ब्रायंट ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि 'हां, हमारे पास तुरंत ऑपरेशन सेंटर बनाने की काबिलियत है लेकिन आपकी क्षमता में निश्चित तौर पर कमी आएगी।' उन्होंने कहा कि 'आप वह सारा साजो-सामान किसी होटल की छत पर यूं ही नहीं रख सकते।'ईरान ने मिडिल ईस्ट के सामान्य नागरिकों को क्या चेतावनी दी?ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने इस क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अमेरिकी सैनिकों के नए ठिकानों की जानकारी दें। इससे उन सैनिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है जो अब होटलों या दूसरे दफ्तरों से जंग लड़ रहे हैं। ईरानी मीडिया के जरिए जारी संदेशों में IRGC ने निवासियों को चेतावनी दी है कि वे अमेरिकी सैनिकों को अपने यहां पनाह न दें। उनसे अपील की गई है कि वो मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए अमेरिकी सैनिकों के बारे में जानकारी दें ताकि उन्हें निशाना बनाया जा सके। ईरान सैन्य ठिकानों के अलावा मिडिल ईस्ट में अमेरिका के दूतावासों और दूसरी संपत्तियों पर भी हमले कर रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Iran Strike 13 Us Military Base Middle East 13 Us Bases Uninhabitable Middle East Iran Strikes Us Airbase Uae Saudi Kuwait Al Udeid Air Base Iran Attack Port Shuaiba Ali Al Salem Air Base Attack ईरान ने अमेरिका के 13 सैन्य ठिकानों को तबाह किया ईरान हमला मध्य पूर्व 13 सैन्य ठिकाने तबाह यूएस 13 सैन्य ठिकाने तबाह 800 मिलियन डॉलर नुकसान ईरान मध्य पूर्व अमेरिका एयरबेस मिसाइल हमले

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए हरीश की आत्मा विदा हो गई'; भावुक हुए वकील मनीष जैन'सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए हरीश की आत्मा विदा हो गई'; भावुक हुए वकील मनीष जैनहरीश राणा की 13 साल की पीड़ा का अंत सुप्रीम कोर्ट द्वारा पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति से हुआ। उनके पिता अशोक राणा और वकील मनीष जैन ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी।
Read more »

इराक में ईरान की एयरस्ट्राइक, सात सैनिकों की मौत; 13 घायलइराक में ईरान की एयरस्ट्राइक, सात सैनिकों की मौत; 13 घायलईरान ने पश्चिमी इराक के अनबार प्रांत में हवाई हमला किया है। इस हमले में 7 इराकी सैनिक मारे गए और 13 घायल हो गए।
Read more »

गाजियाबाद: हरीश राणा का दुखद अंत, 13 साल के संघर्ष के बाद मिली इच्छामृत्युगाजियाबाद: हरीश राणा का दुखद अंत, 13 साल के संघर्ष के बाद मिली इच्छामृत्युगाजियाबाद के हरीश राणा की कहानी, जो 13 साल तक कोमा में रहने के बाद इच्छामृत्यु के माध्यम से दुनिया से विदा हो गए। परिवार का लंबा संघर्ष और अंगदान की प्रक्रिया।
Read more »

Kanpur के कारगिल पार्क झील में मिला लापता मानसिक अस्वस्थ किशोर का शव, नगर निगम पर उठे सवालKanpur के कारगिल पार्क झील में मिला लापता मानसिक अस्वस्थ किशोर का शव, नगर निगम पर उठे सवालकानपुर के मोतीझील स्थित कारगिल पार्क की झील में 13 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर शिवओम का शव मिला। वह मंगलवार सुबह से लापता था।
Read more »

कुशीनगर कोर्ट ने 13 दिन में दरिंदे को सुनवाई मौत की सजा, चाचा ने मासूम से अप्राकृतिक दुष्कर्म कर की थी हत्याकुशीनगर कोर्ट ने 13 दिन में दरिंदे को सुनवाई मौत की सजा, चाचा ने मासूम से अप्राकृतिक दुष्कर्म कर की थी हत्याकुशीनगर में एक आरोपी को महज 13 दिन में मौत की सजा सुनाई गई। कुछ दिनों पहले एक आरोपी ने मासूम से गलत काम करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी।
Read more »

उन्नाव में बनेगा यूपी क्रिकेट का नया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कमला क्लब की विरासत आगे बढ़ेगीउन्नाव में बनेगा यूपी क्रिकेट का नया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, कमला क्लब की विरासत आगे बढ़ेगीउत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यूपीसीए उन्नाव के मुर्तजा नगर में 13 हेक्टेयर भूमि पर नया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:34:46