ईरान की इजराइल को युद्ध की धमकी: लेबनान पर हमला किया तो महंगा पड़ेगा; PM नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की इम...

Golan Heights Attack News

ईरान की इजराइल को युद्ध की धमकी: लेबनान पर हमला किया तो महंगा पड़ेगा; PM नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की इम...
HezbollahIsrael-Hamas WarRocket Attack

Iran's Angry First Reaction To Israel Threatening War On Hezbollah After Golan Heights Rocket Attack, इजराइल और हमास के बीच करीब दस महीने से चल रहा युद्ध खत्म होने के बजाय पश्चिमी एशिया के बाकी हिस्सों तक फैलता नजर आ रहा है। दरअसल, शनिवार को इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स पर ईरान समर्थित मिलिशिया हिजबुल्ला के कथित तौर...

लेबनान पर हमला किया तो महंगा पड़ेगा; PM नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाईइजराइल और हमास के बीच करीब दस महीने से चल रहा युद्ध खत्म होने के बजाय पश्चिमी एशिया के बाकी हिस्सों तक फैलता नजर आ रहा है। दरअसल, शनिवार को इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स पर ईरान समर्थित मिलिशिया हिजबुल्ला के कथित तौर पर हमला किया था। इसके बाद इजराइली सेना ने दक्षिण और पूर्वी लेबनान के गांवों और कस्बों पर जवाबी कार्रवाई में बमबारी की है। इसके बाद ईरान ने खुले तौर पर इजराइल को चेतावनी दी है कि अगर वह लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करता है तो वह विनाशकारी युद्ध करेगा। इस बीच इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षा कैबिनेट की तेल अवीव में बैठक बुलाई है।देंबेरूत में नॉर्वेजियन दूतावास ने चेतावनी दी है कि लेबनान- इजराइल में संघर्ष बढ़ गया है। दूतावास ने नागरिकों से कहा है कि वह देश छोड़ दें। यदि स्थिति बिगड़ती है, तो लेबनान के बाहर यात्रा के विकल्प सीमित हो सकते हैं।ईरान समर्थक आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने शनिवार को इजराइल पर पिछले करीब 10 महीने का सबसे बड़ा हमला किया है। आतंकी संगठन ने लेबनान से गोलन हाइट्स के फुटबॉल ग्राउंड पर रॉकेट दागे। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 30 घायल हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10-20 साल के बीच है। हमले की सूचना मिलते ही अमेरिकी दौरे पर गए इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तुरंत देश लौट आए हैं। हिजबुल्लाह ने शुरुआत में इस हमले की जिम्मेदारी ली। हालांकि, कुछ देर बाद ही वो अपने बयान से पलट गया। इजराइल की सेना IDF ने कहा है कि हमला फलक-1 रॉकेट्स से किया गया, जिसका इस्तेमाल सिर्फ हिजबुल्लाह करता है। वहीं इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि इसमें अब कोई शक नहीं है कि हिजबुल्लाह ने सारी हदें पार कर दी हैं। हम इसका जवाब जरूर देंगे। हम आतंकी संगठन के साथ जंग शुरू होने के बेहद करीब हैं।तस्वीर गोलन हाइट्स के फुटबॉल मैदान की है, जहां एयरस्ट्राइक के बाद जमीन पर बच्चों की साइकिलें और खून पड़ा दिख रहा है।हिजबुल्लाह के इस हमले के बाद दोनों के बीच टकराव बढ़ने का खतरा ज्यादा हो गया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से इजराइल और हिजबुल्लाह लगातार एक-दूसरे पर हमले करते आए हैं। इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा था कि वे लेबनान को पाषाण युग में भेज सकते हैं। वहीं हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्ला ने इजराइली एयरपोर्ट और साइप्रस पर हमले की धमकी दी है। हिजबुल्लाह के डिप्टी चीफ शेख नईम कासिम ने कहा था कि लेबनान-इजराइल बॉर्डर पर दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ती जा रही है। अगर इजराइली सेना लेबनान तक पहुंची तो हम उसकी सीमा के अंदर तबाही मचा देंगे। इससे पहले इजराइली सेना ने शनिवार की शाम गाजा में एक स्कूल पर एयरस्ट्राइक की। इसमें कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। मारे गए लोगों में ज्यादातर बच्चे हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।इससे पहले 25 जुलाई को इजराइल डिफेंस फोर्स ने गाजा से 5 इजराइली नागरिकों के शव बरामद किए हैं। इनको हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को हमले के दौरान बंधक बना लिया था। इजराइली सेना का कहना है कि बंधकों के शवों को खान यूनिस शहर में एक ऑपरेशन के दौरान बरामद किया गया। IDF प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि खान यूनिस में सीक्रेट इनपुट मिलने पर सेना ने ऑपरेशन चलाया था। इसी में 5 इजराइली बंधकों के शव मिले। सभी शवों को इजराइल भेज दिया गया है। जिन इजराइली बंधकों के शव मिले हैं, उनकी पहचान टीचर माया गोरेन, इजराइली सेना के मेजर रविद काट्ज और 3 पुलिस अफसर ओरेन गोल्डिन, सार्जेंट टोमर अहिमास और किरिल ब्रोडस्की के तौर पर की गई है।23 दिन पहले हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 200 रॉकेट दागे थे 7 जुलाई को हिजबुल्लाह ने इजराइल पर बड़ा हमला किया है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन ने यहूदी देश पर 200 से ज्यादा रॉकेट दागे। इसके अलावा करीब 20 ड्रोन्स से भी हमला किया गया। हमले में इजराइल के कई मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया। इजराइली सेना ने कहा कि कुछ मिसाइलें लेबनान से उनके इलाके में गिरीं। इनमें से कई को रोक दिया गया। हिजबुल्लाह ने ये हमला अपने एक टॉप कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए किया था। दरअसल, इजराइल ने दक्षिण लेबनान के टायरे शहर पर हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर मुहम्मद निमाह नासिर मारा गया था। हिजबुल्लाह ने भी कमांडर की मौत की पुष्टि की थी।हिजबुल्लाह शब्द का अर्थ पार्टी ऑफ गॉड है। यह संगठन खुद को शिया इस्लामिक पॉलिटिकिल, मिलिट्री और सोशल आर्गनाइजेशन बताता है। हिजबुल्लाह लेबनान का ताकतवर ग्रुप है। अमेरिका और कई देशों ने इसे आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है। 1980 की शुरुआत में लेबनान पर इजराइल के कब्जे के दौरान इसे ईरान की मदद से बनाया गया था। 1960-70 के दशक में लेबनान में इस्लाम की वापसी के दौरान इसने धीमे-धीमे जड़ें जमानी शुरू कर दी थीं। ऐसे तो हमास सुन्नी फिलिस्तीनी संगठन है, जबकि ईरान के सपोर्ट वाला हिजबुल्लाह शिया लेबनानी पार्टी है। लेकिन इजराइल के मुद्दे पर दोनों संगठन एकजुट रहते हैं। 2020 और 2023 के बीच, दोनों गुटों ने इजराइल के साथ UAE और बहरीन के बीच समझौते का विरोध किया था।ओलिंपिक के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं; 52 दिन से अंतरिक्ष में फंसीं एस्ट्रोनॉटयुद्धपोत INS तबर ने लिया परेड में हिस्सा, राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ली सलामीकहा- मैं सब ठीक कर दूंगा, विपक्षी नेता बोले- ट्रम्प तानाशाह, लोकतंत्र खत्म कर देंगेसावन में सता रही गर्मी.

..सीतामढ़ी में तापमान 39 के करीबबठिंडा-मोहाली का तापमान 40 के करीबअगले 48 घंटे अच्छी बारिश की संभावना नहींदुर्ग जिले में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Hezbollah Israel-Hamas War Rocket Attack

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Donald Trump Shooting: डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के पीछे ईरान... साजिश से तेहरान का साफ इनकार, जानिए क्यों जताया जा रहा शक?Donald Trump Shooting: डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के पीछे ईरान... साजिश से तेहरान का साफ इनकार, जानिए क्यों जताया जा रहा शक?Iran Rejects Accusations: ईरान की सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी ने बुधवार को बताया कि तेहरान ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की साजिश के आरोपों को खारिज कर दिया है.
Read more »

25 साल पुरानी तस्वीरें, जब करगिल युद्ध के दौरान सैनिकों से मिले थे पीएम मोदी25 साल पुरानी तस्वीरें, जब करगिल युद्ध के दौरान सैनिकों से मिले थे पीएम मोदीआज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1999 के करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
Read more »

US: ट्रंप ने इस्राइली पीएम नेतन्याहू से की मुलाकात, दावा- 2020 में चुनाव जीता होता तो गाजा युद्ध नहीं होताUS: ट्रंप ने इस्राइली पीएम नेतन्याहू से की मुलाकात, दावा- 2020 में चुनाव जीता होता तो गाजा युद्ध नहीं होताUS: ट्रंप ने इस्राइली पीएम नेतन्याहू से की मुलाकात, दावा- 2020 में चुनाव जीता होता तो गाजा युद्ध नहीं होता Former US President Donald Trump meets Israel PM Benjamin Netanyahu in Florida
Read more »

यूपी में कांवड़ रूट पर ATS तैनात, ड्रोन से निगरानी: मुजफ्फरनगर SSP ने कहा- हालात सेंसेटिव, हमले का भी खतरा;...यूपी में कांवड़ रूट पर ATS तैनात, ड्रोन से निगरानी: मुजफ्फरनगर SSP ने कहा- हालात सेंसेटिव, हमले का भी खतरा;...कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। मुजफ्फरनगर में शनिवार को कांवड़ियों की सुरक्षा का जिम्मा एंटी टेरेरिस्‍ट स्‍क्‍वायड यानी ATS ने संभाल लिया है।
Read more »

लेबनान के विदेश मंत्री ने गोलन हाइट्स हमले की जांच की मांग कीलेबनान के विदेश मंत्री ने गोलन हाइट्स हमले की जांच की मांग कीलेबनान के विदेश मंत्री ने गोलन हाइट्स हमले की जांच की मांग की
Read more »

12 बच्चों की मौत का बदला लेने के मुड में नेतन्याहू, पर गोलान हाइट्स वाले खुद को क्यों नहीं मानते इजरायली?12 बच्चों की मौत का बदला लेने के मुड में नेतन्याहू, पर गोलान हाइट्स वाले खुद को क्यों नहीं मानते इजरायली?Israel-Hezbollah War News: इजराइल के कब्जे वाले ‘गोलान हाइट्स’ में एक फुटबॉल मैदान पर हुए रॉकेट हमले में कम से कम 12 बच्चों की मौत हो गई. यह हमला शनिवार को लेबनान की तरफ से हुआ था. यह हमला इजराइल और लेबनान के चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से इजराइल की उत्तरी सीमा पर किया गया सबसे घातक हमला है.
Read more »



Render Time: 2026-04-05 14:19:56