World News | International News in Hindi | Iran Protest News | Iran Protest | Iran News | Protest in Iran | Iran Crisis | Protest against Iran Government | Iran Protest Latest Update | Iran latest update |
" Iran Protest : ईरान में हिंसक प्रदर्शन लगातार 15वें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. ईरान इंटरनेशनल के दावे के मुताबिक, बीते 48 घंटों में करीब 2000 लोगों की मौत हो चुकी है.
हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि ईरानी सरकार की ओर से नहीं की गई है. देश के कई बड़े शहरों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच आमने-सामने की झड़पें हो रही हैं.Advertisment प्रदर्शनकारियों का सरकारी इमारतों पर कब्जा तेहरान सहित कई इलाकों में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी इमारतों में घुसकर कब्जा कर लिया है. सड़कों पर हर तरफ आगजनी का मंजर देखने को मिल रहा है. सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. कई जगहों पर सुरक्षा बलों की ओर से फायरिंग की खबरें सामने आई हैं. गोलियों की आवाज और धुएं के गुबार ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया है. Anti-government chants filled the streets of Iran's capital late Saturday as protesters pressed the biggest movement against the Islamic republic in more than three years, despite a deadly crackdown under cover of an internet blackout.https://t.co/ZNAZYaVAO8 pic.twitter.com/Sh4atZWcHx — AFP News Agency January 10, 2026 सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों में टकराव तेहरान के दक्षिणी इलाकों से आई तस्वीरों में बॉक्सों में रखे कई शव नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों ने हालात की गंभीरता को और साफ कर दिया है. वहीं, ईरान के अहम शहर केरमान में भी भारी हिंसा की खबर है. यहां प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई है. केरमान ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है और यहीं जनरल कासिम सुलेमानी को दफनाया गया था. मस्जिद में आगजनी प्रदर्शनकारियों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच चुका है. तेहरान में एक मस्जिद को आग के हवाले किए जाने का वीडियो भी सामने आया है. आगजनी में मस्जिद को भारी नुकसान हुआ है. यह घटना 9 और 10 जनवरी की रात की बताई जा रही है. धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचने से हालात और संवेदनशील हो गए हैं. जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन जारी निजामाबाद इलाके में प्रदर्शनकारियों ने एक सरकारी इमारत में आग लगा दी. पुनाक स्क्वायर और चितगर जैसे हाई-प्रोफाइल इलाकों में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. प्रदर्शनकारी "शाह जिंदाबाद" और "आजादी" के नारे लगा रहे हैं. कई जगहों पर शाही झंडे लहराए जा रहे हैं और सरकारी प्रतीकों को जलाया जा रहा है. This is not a protest. It is a revolution.Yes, Iran is looking at FREEDOM.January 2026 Iran. pic.twitter.com/CI4UXMd3lZ — Masih Alinejad 🏳️ January 10, 2026 ब्लैकआउट और इंटरनेट बंद स्थिति को काबू में करने के लिए सरकार ने तेहरान में इंटरनेट के बाद बिजली भी काट दी है. पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया, लेकिन इसका प्रदर्शनकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा. लोग मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर रात भर सड़कों पर डटे रहे. हर बीतते घंटे के साथ ईरान में हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. देशभर से आ रही तस्वीरें बता रही हैं कि यह आंदोलन अब एक बड़े विद्रोह का रूप लेता जा रहा है और सरकार के लिए स्थिति संभालना लगातार मुश्किल होता जा रहा है. यह भी पढ़ें- वेनेजुएला के बाद क्या ईरान पर अमेरिका करेगा सैन्य कार्रवाई? ट्रंप के बयान से बढ़ी दुनिया की चिंता"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्कूल बंद फिर भी बंट गया खाना... राजस्थान में मिड डे मील योजना में 2000 करोड़ का घोटाला, ACB का खुलासाराजस्थान एसीबी ने मिड-डे मील योजना में 2000 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया है। कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बावजूद बच्चों को भोजन वितरण के नाम पर फर्जी बिलों से भुगतान किया गया। इस मामले में कॉन्फेड और निजी फर्मों से जुड़े 21 आरोपी नामजद किए गए हैं, जिनमें पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव के बेटे भी शामिल...
Read more »
Bank Jobs 2026: एमपी के को-ऑपरेटिव बैंक में निकली 2000 नई वैकेंसी, फ्रेशर्स को भी मिलेगी बढ़िया सैलरीBank New Jobs 2026: मध्य प्रदेश के राज्य सहकारी बैंक में 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। जो कैंडिडेट्स बैंक में नौकरी लेना चाहते हैं, आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन विंडो खुली हुई है।
Read more »
क्या 2026 में भी 2000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं? जवाब जानकार हैरान हो जाएंगे आप98% से अधिक 2,000 रुपये के नोट RBI को वापस मिल चुके हैं और सिर्फ 5,669 करोड़ रुपये के नोट ही बकाया हैं. इसका मतलब है कि नोट को अमान्य नहीं किया गया है और इसे रखने पर कोई पेनल्टी नहीं है.
Read more »
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त को लेकर हो जाएं अलर्ट! एक गलती और अटक सकते हैं 2000 रुपयेPM Kisan Yojana: पीएम किसान की 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी होने की संभावना है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.
Read more »
4 साल में सेट पर 15 घंटे काम करती थी एक्ट्रेस, मेकर ने सबके सामने लगाई थी फटकार, बड़े होकर दे डाली 2000 करो...फातिमा सना शेख ने 4 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने छोटी सी उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और टीवी, साइड रोल्स से होकर उन्होंने लीड किरदार हासिल किए. एक्ट्रेस ने ‘चाची 420' में कमल हासन की बेटी का किरदार अदा किया था. फातिमा सना शेख को आमिर खान की दंगल से पहचान मिली.
Read more »
Lost Ship: समुद्र के 2000 फीट नीचे मिला 1 लाख करोड़ का खजाना, 300 साल बाद मिला सोने का जहाजLost Columbian Ship: कैरेबियन सागर के नीचे इस जहाज में लगभग 17 अरब डॉलर की कीमत का सोना, चांदी और कीमती रत्न मिले हैं. यह जहाज 300 साल पहले समुद्र में डूब गया था और तब से इसका पता नहीं चल पा रहा था. वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं ने आखिरकार इसे ढूंढ निकाला है.
Read more »
