पटना सिविल कोर्ट में गुरुवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सुरक्षा बढ़ाई गई और बम डिटेक्शन व डॉग स्क्वॉड को जांच में लगाया गया. पूरे परिसर की तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. पुलिस ने बताया कि यह मेल फिलहाल फर्जी प्रतीत हो रहा है.
पटना सिविल कोर्ट में गुरुवार को बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. अदालत परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन जांच के बाद राहत की खबर मिली कि कोई विस्फोटक वस्तु नहीं मिली. ईमेल में आरडीएक्स और आईईडी लगाने का दावा किया था.
जानकारी के अनुसार, जिला जज के कार्यालय के ईमेल पर बम की धमकी वाला संदेश आया था. इसमें लिखा था कि कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं. ईमेल मिलते ही सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया और बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया.ईमेल पर बम की धमकी वाला मैसेज आयापटना की एसपी दीक्षा ने बताया कि पूरे कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में यह मेल फर्जी लग रहा है. हालांकि, एहतियातन पूरे क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है.जांच में कोई विस्फोटक वस्तु नहीं मिलीपुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और साइबर सेल ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की धमकी देने वालों की पहचान जल्द की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Patna Court Security Bomb Hoax Patna Patna Police Investigation Bomb Disposal Squad Bihar News Cyber Cell Probe Patna SP Diksha Court Security Alert Fake Bomb Emailपटना सिविल कोर्ट धमकी बम की अफवाह पटना कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाई गई पटना पुलिस जांच बम निरोधक दस्ता बिहार खबर साइबर सेल जांच एसपी दीक्षा बयान कोर्ट परिसर तलाशी फर्जी बम मेल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पटना साहिब गुरुद्वारा को RDX से उड़ाने की धमकी, ईमेल आने से मची अफरा-तफरीपाकिस्तान जिंदाबाद' और 'आईएसआई जिंदाबाद...पटना साहिब गुरुद्वारा को RDX से उड़ाने की धमकी, ईमेल आने से मची अफरा-तफरी
Read more »
पाकिस्तान जिंदाबाद' और 'आईएसआई जिंदाबाद...पटना साहिब गुरुद्वारा को RDX से उड़ाने की धमकी, ईमेल आने से मची अ...Patna Sahib Gurudwara News: तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सघन जांच की. जहां कोई विस्फोटक नहीं मिला. हालांकि साइबर सेल टीम जांच में जुटी है.
Read more »
पटना के गुरुद्वारे में 'आतंकी' साजिश का खुलासा! लंगर हॉल में RDX होने का दावाPatna News: पटना के गुरुद्वारे में 'आतंकी' साजिश का खुलासा! लंगर हॉल में RDX होने का दावा, मच हड़कंप!
Read more »
उदयपुर के RDX क्लब में दिल्ली के युवकों पर हमला, अश्लील पोस्टर और गंदे कपड़ों में लड़कियों के वीडियो वायरल पर का एक्शनUdaipur RDX Club: उदयपुर के RDX क्लब में दिल्ली के 6 पर्यटकों से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन: मैनेजर मुकेश सिंह सहित 5 गिरफ्तार, 4 फरार. अश्लील पोस्टर और वीडियो के लिए क्लब संचालक पर केस दर्ज. जांच जारी.
Read more »
अमृतसर में दिपावली से पहले ISI की आतंकी साजिश नाकाम, 3 ग्रेनेड, RDX और डेटोनेटर बरामदअजनाला में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पुलिस ने तीन हैंड ग्रेनेड, आरडीएक्स, डेटोनेटर और वायर बरामद किए। आतंकियों की योजना आईईडी बनाकर दीपावली पर हमले की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आतंकियों की तलाश जारी है। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटकों का निरीक्षण किया। पिछले तीन दिनों में आईएसआई द्वारा भेजी गई कई राइफलें और पिस्तौलें भी बरामद हुई...
Read more »
