पुष्पा 2 के बीच अल्लू अर्जुन ने अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार के बारे में बता दिया है. उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे की तुलना एनिमल के रणबीर कपूर से की है. मनोरंजन
पुष्पा 2 के बीच अल्लू अर्जुन ने अपने फेवरेट बॉलीवुड स्टार के बारे में बता दिया है. उन्होंने रणबीर कपूर की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे की तुलना एनिमल के रणबीर कपूर से की है.अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियों में हैं.
जिसका इंतजार फैंस तेजी से कर रहे है. फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर 17 नवंबर को रिलीज होगा. वहीं फिल्म की बात करें, तो फिल्म 5 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है. इन सबके बीच अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के प्रति अपने लगाव के बारे में बात की. यहां तक कि अर्जुन ने बेटे अयान की तुलना संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में रणबीर के किरदार से की है.हाल ही में एक्टर बालकृष्ण के टॉक शो अनस्टॉपेबल विद एनबीके पर अल्लू अर्जुन गेस्ट बनकर पहुंचे. इसी शो में साउथ एक्टर ने बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के एनिमल वाले किरदार को लेकर चर्चा की. साथ ही अपने बेटे अयान की तुलना उनके इसी किरदार से कर डाली है. दरअसल एक सेगमेंट में जब बालकृष्ण ने अर्जुन को रणबीर की एक फोटो दिखाई और उनसे पूछा कि वो एक्टर के बारे में क्या सोचते हैं.इसपर उन्होंने कहा 'वो इस पीढ़ी में बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं. वो कमाल के हैं. वो मेरे निजी पसंदीदा भी हैं.' उन्होंने अपने बेटे अयान को लेकर आगे कहा 'वो एनिमल में रणबीर कपूर की तरह है. वो अपने पिता के लिए कुछ भी कर सकता है, लेकिन अगर उसकी मां के लिए कुछ गलत हो जाए तो वो मुझे नहीं छोड़ेगा.'पुष्पा 2: द रूल अगले महीने यानी 6 दिसंबर, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जल्द ही इसका ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है. फिलहाल उम्मीद है कि ये फिल्म जवान, पठान, केजीएफ 2 और आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन के अलावा फहद फासिल और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पेट की समस्या के लिए रामबाण है पुदीने की चटनी, होते हैं कमाल के फायदेपेट की समस्या के लिए रामबाण है पुदीने की चटनी, होते हैं कमाल के फायदे
Read more »
शालिनी पासी ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की तुलना 'कृषि दर्शन' से कीशालिनी पासी ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की तुलना 'कृषि दर्शन' से की
Read more »
प्रभास की ये हैं आने वाली 5 फिल्में, 2100 करोड़ रुपये है इनका बजट, बॉक्स ऑफिस पर सलमान और शाहरख की शामतपहला पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं, और निर्विवाद रूप से अखिल भारतीय सुपरस्टार के रूप में अपनी जगह पक्की कर रहे हैं.
Read more »
दिवाली पर कैसे रखें प्रेग्नेंट महिलाएं अपना ध्यान? सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये टिप्सप्रेगनेंट महिलाओं को भी इस बीच कई तरह से एहतियात बरतने के लिए कहा जाता है क्योंकि प्रदूषण का धुआं मां और बच्चे दोनों के लिए काफी नुकसानदायक माना जाता है.
Read more »
अभिनेता अनुपम खेर ने मां को समर्पित की ‘विजय 69’, बोले- वह साहस की प्रतीक हैंअभिनेता अनुपम खेर ने मां को समर्पित की ‘विजय 69’, बोले- वह साहस की प्रतीक हैं
Read more »
मणिपुर : घाटी की तुलना में पहाड़ी क्षेत्रों में परियोजनाओं के लिए स्वीकृत की गई अधिक धनराशिमणिपुर : घाटी की तुलना में पहाड़ी क्षेत्रों में परियोजनाओं के लिए स्वीकृत की गई अधिक धनराशि
Read more »
