अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहे हैं खतरे से आगाह करते हुए भारत पर पड़ने वाले इसके असर के बारे में भी बताया है...
दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में जहां साल 2019 और 2020 में आर्थिक मंदी का खतरा मंडरा रहा है. वहीं भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर दोनों साल के दौरान 7.3 फीसदी रहने का अनुमान है, क्योंकि भारत पर आर्थिक मंदी का खतरा इस बार कम रहेगा.
यह अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है. हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने भी अपनी आर्थिक मंदी को लेकर सावधान किया है. अर्थशास्त्रियों का कहना है कि दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं एक बार फिर संकट में घिर सकती हैं. इसके बड़ा कारण बढ़ता हुआ कर्ज, बैंकिंग सिस्टम का चरमरा जाना और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर है. आइए जानें इसके बारे में... ग्लोबल अर्थव्यवस्था में कुल उत्पादन का 40 फीसदी हिस्सा उभरते बाजारों से आता है, लेकिन इनमें जोखिम का खतरा काफी है. अधिकतर ऐसे बाजारों में विदेशी मुद्रा और डॉलर का दबदबा रहता है. ऐसी स्थिति में जब अमेरिका ब्याज दर बढ़ाता है, तो सिस्टम से पैसा बाहर जाने लगता है और बाजार कमजोर पड़ जाते हैं. हाल में अर्जेंटीना और तुर्की में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. अमेरिका और चीन एक दूसरे के प्रोडक्ट पर शुल्क लगा रहे हैं. चीन ने अमेरिकी मांस और सब्जियों पर तो वहीं अमेरिका ने चीन से आने वाले स्टील, टैक्सटाइल्स और तकनीक पर शुल्क बढ़ा दिया है. दोनों देश का यह विवाद करीब 360 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. आईएमएफ के अनुमान मुताबिक ये कारोबारी जंग अमेरिका की जीडीपी को 0.9 फीसदी तो वहीं चीन की जीडीपी को 0.6 फीसदी तक कमजोर कर सकती है. साल 2008 के बाद से अब तक दुनिया में कर्ज का स्तर 60 फीसदी तक बढ़ गया है. विकसित और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्थाओं में "डूबा कर्ज" एक बड़ी समस्या बन कर उभरा है. तकरीबन 1,82,000 करोड़ डॉलर सरकारी और प्राइवेट क्षेत्रों में कर्ज़ के तौर पर फंसे हुए हैं. अब सवाल उठने लगा है कि अगर अर्थव्यवस्था चरमरा जाती है तो क्या हमारे पास कर्ज की भरपाई करने के लिए पूंजी होगी. दुनियाभर के बैंकिग सिस्टम चरमराने लगे है. मौजूदा समय में बैंकिंग सेक्टर के अलावा अब कई वित्तीय संस्थाएं भी लेनदेन में सक्रिय हो गए हैं. यूरोपियन सेंट्रल बैंक के मुतबिक यूरोपीय संघ में ऐसे शेडो बैंक करीब 40 फीसदी वित्तीय लेनदेन के लिए जिम्मेदार हैं. यही नहीं, बहुत से वित्तीय संस्थाओं के पास भी जोखिमों से निपटने के लिए पर्याप्त पूंजी नहीं है. माना जा रहा है कि मार्च 2019 में ब्रिटेन, यूरोपीय संघ से पूरी तरह अलग हो जाएगा. समय तेजी से निकल रहा है लेकिन अब तक यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने की योजना पूरी तरह से तैयार नहीं हो सकी है. अगर मुक्त व्यापार समझौता नहीं हो पाता है तो सिर्फ जर्मन कंपनियों को ही सालाना 3 अरब यूरो का टैरिफ चुकाना होगा. ऐसे में यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर संकट गहरा सकता है. अगली स्लाइड में जानिए भारत पर क्या होगा असर...रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भारत और इंडोनेशिया बेहतर स्थिति में है. इन दोनों देशों में ग्रोथ बरकरार रहेगी. मूडीज ने कहा कि इस साल चुनाव से पहले घोषित सरकारी खर्च से भारत में कंज्मप्शन बढ़ेगा. लिहाजा भारत के आर्थिक विकास को सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक पिछले साल थोड़ा सख्त रवैया अपनाने के बाद आगे मौजूदा मौद्रिक नीति के रुख पर कायम रहेगा. फरवरी में पेश अंतरिम बजट में सरकार ने संकटग्रस्त किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की और मध्यम वर्ग के आयकरदाताओं को कर में राहत प्रदान की है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश में आदिवासियों की बस्तियां उजाड़ने की मानसिकता पर कब लगाम लगेगी?16 राज्यों के करीब दस लाख आदिवासियों को उनका घर-गांव छोड़ने का शीर्ष अदालत का आदेश दिखाता है कि हमारी व्यवस्था एक बार फिर आदिवासियों के हितों की रक्षा करने और उन्हें यह भरोसा दिलाने में विफल रही है कि आज़ाद देश में उनके साथ अंग्रेजों के समय जैसा अन्याय नहीं होगा.
Read more »
यूनिवर्सिटी में टीचर की नियुक्ति में आरक्षण विभागीय आधार पर: SC-Navbharat Times
Read more »
विपक्षी दलों का आरोप, जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपाविपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में जवानों की शहादत के राजनीतिकरण पर चिंता व्यक्त की गई, साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर नहीं हुई कोई बात.
Read more »
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से मारी बाजी, कोहली की कप्तानी में पहली बार घर में हारी टीम इंडिया– News18 हिंदीयह विराट कोहली की कप्तानी में घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया की पहली सीरीज हार है.
Read more »
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में फिर तोड़ा सीजफायर, एक व्यक्ति घायलश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी, पुंछ और राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलियां चलाईं, जिससे शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल हो गया।
Read more »
अभिनंदन की वापसी पर दुनियाभर की मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐसे सराहा- Amarujalaअभिनंदन की वापसी पर दुनियाभर की मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐसे सराहा Abhinandancomingback narendramodi BJP4India
Read more »
चुनाव आयुक्त ने कहा, बिल्कुल सही वक्त पर होंगे आम चुनावबैठक में विपक्षी दलों ने चुनाव आयुक्त से मांग उठाई कि सत्तारूढ़ दल की ओर से जाति, मजहब और संप्रदाय को निशाना बनाकर दिए जाने वाले भाषणों पर रोक लगनी चाहिए.
Read more »
LIVE: पाक की पैंतरेबाजी, कागजी कार्यवाही के नाम पर अभिनंदन की वापसी में देरीWelcomeBackAbhinandan पाकिस्तान की ओर से कागजी कार्रवाई में लग रहा है वक्त.
Read more »
